UPSC Question : छत्तीसगढ़ की जनजातियां क्या हैं? जानें यहां

1 minute read
छत्तीसगढ़ की जनजातियां

प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाते हैं, क्योंकि करंट अफेयर्स का उद्देश्य मनुष्य की समझ को विस्तार करना है। UPSC में प्री और मेंस एग्जाम के अलावा इंटरव्यू का भी महत्वपूर्ण रोल है, इसलिए कैंडिडेट्स को देश-दुनिया के बारे में जानना होगा और बड़ी घटनाओं को समझना होगा। इस ब्लाॅग में हम छत्तीसगढ़ की जनजातियां जानेंगे, जिसे आप अपनी तैयारी में जोड़ सकते हैं।

जनजाति के बारे में

जनजातियों में लोगों का एक समूह एक निश्चित और भौगोलिक क्षेत्र (shared geographical area) में एक साथ रहता है और काम करता है। एक जनजाति की एक समान संस्कृति, बोली और धर्म होता है। उनमें एकता भी होती है। किसी भी जनजाति का नेतृत्व एक मुखिया करता है। 

यह भी पढ़ें- भारत के किन राज्यों में अधिक जनजातियां हैं? जानें यहां

छत्तीसगढ़ की जनजातियां क्या हैं?

हमारे देश की जनजातीय आबादी राज्यों में डिवाइड है। भारत में एक बड़ी जनजातीय आबादी छत्तीसगढ़ में है और यहां कई बड़ी जनजातियां रहती हैं। छत्तीसगढ़ में भूमिया, धनवार, सौंता, बियार, उरांव, कंवर, मुण्डा, नगेसिया, कोरवा, भूइंहर, मझवार, माझी, खरिया, सवरा, बिरहोर, कोंध, खैरवार, गोंड, बैगा, अगरिया आदि जनजातियां निवास करती हैं।

छत्तीसगढ़ की जनजातियां

छत्तीसगढ़ की जनजातियां

छत्तीसगढ़ की जनजातियों की लिस्ट इस प्रकार हैः

जनजाति जिला
दोरलासुकमा
मुरियासुकमा, दंतेवाडा, बीजापुर, बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर
गोंडसुकमा, दंतेवाडा, बीजापुर, बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर
धुरवासुकमा, दंतेवाडा, बस्तर
हलबासुकमा, दंतेवाडा, बीजापुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद
परधानबीजापुर
राजगोंडबीजापुर,कोंडागांव
भतराबस्तर, कोंडागांव
परजाबस्तर
दण्डामी माड़ियानारायणपुर, बस्तर
अबूझमाड़ियानारायणपुर, बस्तर
कमारगरियाबंद, महासमुंद, धमतरी
भुंजियागरियाबंद, धमतरी, महासमुंद
कोंधमहासमुंद
बैगाकबीरधाम, बिलासपुर, मुंगेली, कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
बिरहोरकोरबा, रायगढ़, जशपुर
पहाड़ी कोरवाजशपुर, रायगढ़, बलरामपुर
उरांवजशपुर, सरगुजा, बलरामपुर
खड़ियारायगढ़, जशपुर
खैरवारजशपुर, रायगढ़, सरगुजा
धांगड़जशपुर, रायगढ़, सरगुजा, बलरामपुर
मुण्डासरगुजा
कोलकोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
बिंझवारबलौदाबाज़ार, महासमुंद, रायगढ़, बिलासपुर।

छत्तीसगढ़ की जनजातीय आबादी क्या है? 

जनगणना 2011 के अनुसार छत्तीसगढ़ की कुल जनसंख्या 2,55,45,198 है। इसमें से 78.22 लाख अनुसूचित जनजाति की आबादी है और 32.74 लाख अनुसूचित जाति जनसंख्या है।

यह भी पढ़ें- UPSC Question : आदिवासी संस्कृति क्या है? जानें यहां

छत्तीसगढ़ में जनजातीय साक्षरता क्या है? 

2011 की जनगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजातियों में कुल साक्षरता प्रतिशत 59.09 प्रतिशत है। 

FAQs

छत्तीसगढ़ में कुल कितनी जनजातियां हैं?

छत्तीसगढ़ में 30 से अधिक जनजातियां हैं।

छत्तीसगढ़ में कौन सी जनजाति सबसे ज्यादा है?

छत्तीसगढ़ में गोंड़ जनजाति अधिक पाई जाती है।

छत्तीसगढ़ की सबसे पुरानी जनजाति कौन सी है?

छत्तीसगढ़ में गोंड़ जनजाति सबसे अधिक पुरानी है।

छत्तीसगढ़ की दूसरी सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है?

छत्तीसगढ़ की दूसरी सबसे बड़ी जनजाति कंवर है।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको छत्तीसगढ़ की जनजातियां पता चल गई होंगी। एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*