UPSC 2023 : UPSC प्रीलिम्स एग्जाम 2022 का क्वेश्चन पेपर कैसे डाउनलोड करें? जानें विस्तार से

1 minute read
UPSC 2023 : UPSC Prelims exam 2022 ka question paper kaise download karein jane vistar se

UPSC ने प्रीलिम्स एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।  कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर UPSC पर जाकर UPSC प्रीलिम्स एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  UPSC की प्रीलिम्स की परीक्षा 28.5.2023 को आयोजित की जानी है। अब UPSC की प्रीलिम्स एग्जाम में केवल 10 दिन का ही समय बचा है।  इस कम बचे समय में अधिकतर स्टूडेंट्स पिछले सालों के क्वेश्चन पेपर्स ही प्रैक्टिस करते हैं।  यहाँ पर आपको वर्ष 2022 का प्रीलिम्स का क्वेश्चन पेपर डाउनलोड करने के बारे में बताया जा रहा है।  

UPSC 2023 : UPSC प्रीलिम्स एग्जाम 2022 का क्वेश्चन पेपर ऐसे  डाउनलोड करें : 

यहाँ UPSC प्रीलिम्स एग्जाम 2022 का क्वेश्चन पेपर ऐसे  डाउनलोड करने के लिए कुछ स्टेप्स दिए जा रहे हैं : 

  • स्टेप 1 : सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट : https://www.upsc.gov.in/ पर जाएं।  
  • स्टेप 2 : अब यहाँ प्रीवियस ईयर पेपर वाले कॉलम पर क्लिक करें।  
  • स्टेप 3 :  अब सर्च बार में जाकर सिविल सर्विसेस प्रीलिम्स पेपर डालकर सर्च करें।  
  • स्टेप 4 : वर्ष 2022 वाले क्वेश्चन पेपर के लिंक पर क्लिक करें।  
  • स्टेप 5 : अब वर्ष 2022 का प्रीलिम्स का पेपर डाउनलोड कर लें।  
  • स्टेप 6 : अब इसे अपने कम्प्यूटर में सेव कर लें। 
  • स्टेप 7 : आप चाहें तो इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।  

UPSC 2023 : पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर्स प्रैक्टिस  करने के फायदे 

यहाँ पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर प्रैक्टिस करने के फायदे बताए जा रहे हैं : 

  • पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर्स प्रैक्टिस करने से आपको असली एग्जाम का आइडिया मिलता है।  
  • इससे आपके कॉन्फिडेंस में इजाफा होता है।  
  • आपकी तैयारी मजबूत होती है।  
  • आपको पता चलता है कि पिछले साल किन किन टॉपिक्स से कितने क्वेश्चंस पूछे गए थे।  आप उसी हिसाब से अपनी तैयारी कर सकते हैं।  
  • आपको UPSC के क्वेश्चन पेपर के पैटर्न के बारे में पूरी जानकारी हो जाती है।  
  • एक बार पिछले साल के क्वेश्चन पेपर्स को प्रैक्टिस कर लेने के बाद UPSC के एग्जाम को लेकर जो डर होता है, वह कम हो जाता है।  
  • पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर्स को हल करने से UPSC एग्ज़ाम्स का जो मानसिक दवाब होता है, वह काफी हद तक कम हो जाता है।  

यह भी पढ़ें : Today History in Hindi| 17 May- आज ही के दिन भारतीय मुक्केबाजों ने जीते थे 6 स्वर्ण, जानें अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*