UFO in Hindi: यूएफओ क्या है? कहाँ से आते हैं यूएफओ?

1 minute read
ufo in hindi

यूएफओ (UFO) से तात्पर्य है unidentified flying object. यूएफओ को हम हिंदी में उड़न तश्तरी के नाम से जानते हैं। यूएफओ को पृथ्वी पर आने वाले विदेशी आगंतुकों का परिष्कृत अंतरिक्ष यान माना जाता है। इसलिए, यूएफओ शब्द का उपयोग किसी भी प्रकार की वस्तु या घटना को संदर्भित करने के लिए किया जा सकता है जो पहले किसी क्षेत्र में नहीं देखी गई है। ये एक डिस्क की तरह की दिखाई देती हैं। यही कारण है कि इन्हें हम उड़न तश्तरी कहते हैं. कभी कभी ये केवल एक ही दिखाई देती है तो कभी कभी कई सारी उड़न तश्तरी हमें एक साथ उड़ती दिखाई देती हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं, इससे जुड़े कई सारे मिथ हैं। सबसे पॉपुलर मान्यता यह है कि इनमें एलियन उड़ते हैं, या ये दूसरे ग्रहों से आती हैं। आईये इस ब्लॉग के माध्यम से जानें ufo in hindi के बारे में विस्तार से। 

कहाँ से आते हैं यूएफओ?

ऐसा माना जाता है कि यूएफओ दूसरी दुनिया से आते हैं। यह “एलियंस” के हवाई जहाज़ माने जाते हैं जिसमें वह ट्रेवल करते हैं। हालांकि, अभी तक यूएफओ के अस्तित्व को साबित करने वाले पुख़्ता सबूत नहीं पाए गए हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि भले ही यूएफओ का अस्तित्व फिलहाल साबित नहीं हुआ हो, हमें ऐसी संभावनाओं को सिरे से ख़ारिज नहीं करना चाहिए।

यह भी देखें –  विश्व यूएफओ दिवस मनाने की शुरुआत कैसे हुई?

पहली बार कब देखा गया था यूएफओ?

24 जून 1947 को पहली बार ऐसा हुआ ता जब अमेरिका के वॉशिंगटन के पास कुछ उड़ता हुआ देखा गया। व्यवसायी केनेथ अर्नोल्ड ने दावा किया था कि उन्होंने वाशिंगटन में माउंट रेनियर के पास अपना विमान चलाते समय उच्च गति, अर्धचंद्राकार, उड़ने वाली वस्तुओं के एक समूह को देखा था। उस समय की इस घटना के बाद सनसनी मच गई थी। दावा किया गया कि 9 यूएफओ एकसाथ हवा में उड़ रहे थे। इसी घटना की वजह से 24 जून और 2 जुलाई को विश्व यूएफओ दिवस भी मनाया जाता है। तमाम रिसर्च के बावजूद अभी तक किसी भी तरह के एलियन या यूएफओ के होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है। हालांकि, वैज्ञानिकों का कहना है कि ब्रह्मांड में मौजूद संभावनाओं को देखते हुए किसी भी चीज को पूरी तरह से खारिज नहीं किया जा सकता है। 

“उड़न तश्तरी” शब्द की उत्पत्ति केनेथ अर्नाल्ड के अपने स्वयं के देखे जाने के विवरण की गलत छपाई से हुई है, जिसमें उन्होंने अर्धचंद्राकार वस्तुओं को हवा में घूमते हुए देखने का वर्णन किया है “जैसे तश्तरी पानी पर उछल रही है;” एक अखबार की रिपोर्ट में गलत बताया गया कि वस्तुएं तश्तरी के आकार की थीं, जिससे उड़न तश्तरी टर्म उत्पन्न हुआ।

FAQ

यूएफओ का फुल फॉर्म क्या है?
यूएफओ का फुल फॉर्म Unidentified Flying Object है। 

उड़न तश्तरी का रहस्य क्या है?
पहली ज्ञात उड़ती वस्तुओं का आकार गवाह के द्वारा किसी डिस्क या तश्तरी के समान बताया गया था। इस कारण इन्हें उड़न तश्तरीयों का नाम मिला।

ufo in hindi क्या होता है?
ufo in hindi उड़न खटोला कहा जाता है। 

यह था ufo in hindi पर हमारा ब्लॉग। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*