World Wetlands Day in Hindi 2025: पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में आर्द्रभूमि के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 2 फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया जाता है। यह 1971 में रामसर कन्वेंशन को अपनाने का प्रतीक है। आर्द्रभूमि जल शोधन, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन शमन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है प्राकृतिक स्रोतों की खराब स्थितियों को देखते हुए यह दिन आर्द्रभूमि को बचाने और उसकी महत्वता को लोगों तक पहुंचाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन के इतिहास, महत्व और थीम से जुड़े प्रश्न स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetlands Day in Hindi) के बारे में विस्तार से बताया गया है।
World Wetlands Day in Hindi | मुख्य बिंदु |
तिथि | 2 फरवरी (हर वर्ष) |
उद्देश्य | आर्द्रभूमियों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इनकी रक्षा करना। |
महत्व | आर्द्रभूमियाँ जलवायु परिवर्तन, बाढ़ नियंत्रण, जल शुद्धिकरण, और जैव विविधता संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। |
रामसर कन्वेंशन | 1971 में ईरान के रामसर शहर में आर्द्रभूमियों के संरक्षण के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता हुआ, जो रामसर कन्वेंशन के रूप में जाना जाता है। |
थीम (2025) | आर्द्रभूमि और जलवायु परिवर्तन (Wetlands and Climate Change) |
आर्द्रभूमि क्या हैं? | आर्द्रभूमियाँ उन क्षेत्रों को कहते हैं जहाँ पानी स्थायी या अस्थायी रूप से जमा रहता है, जैसे तालाब, दलदल, जलमग्न जंगल आदि। |
विश्व आर्द्रभूमि दिवस की शुरुआत | 2 फरवरी 1997 से शुरू हुआ था, यह दिन रामसर कन्वेंशन की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। |
आर्द्रभूमियों का महत्व | ये जलवायु परिवर्तन से निपटने में सहायक हैं, जल संसाधनों को स्वच्छ रखने में मदद करती हैं, और कई जैविक प्रजातियों का घर भी हैं। |
जागरूकता और अभियान | इस दिन दुनिया भर में आर्द्रभूमियों की रक्षा के लिए विभिन्न अभियान, कार्यशालाएँ और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। |
This Blog Includes:
- विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetlands Day in Hindi)
- वर्ल्ड वेटलैंड्स डे (विश्व आर्द्रभूमि दिवस) का इतिहास क्या है?
- विश्व आर्द्रभूमि दिवस क्यों मनाया जाता है?
- विश्व आर्द्रभूमि दिवस कब मनाया जाता है? (World Wetlands Day in Hindi)
- वर्ल्ड वेटलैंड्स डे का महत्व क्या है?
- वर्ल्ड वेटलैंड्स डे की थीम क्या है?
- वर्ल्ड वेटलैंड्स डे कैसे मनाया जाता है?
- वर्ल्ड वेटलैंड्स डे से जुड़े रोचक तथ्य (World Wetlands Day Facts in Hindi)
- वर्ल्ड वेटलैंड्स डे पर 10 लाइन (10 Lines on World Wetlands Day in Hindi)
- FAQs
विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetlands Day in Hindi)
हर साल 2 फरवरी को मनाया जाने वाला वर्ल्ड वेटलैंड डे यानी विश्व आर्द्रभूमि दिवस पहली बार ईरान में मनाया गया था। इसे मनाने का कारण आर्द्रभूमि की महत्त्वपूर्ण भूमिका के बारे में विश्वभर में जागरूकता बढ़ाना है। आर्द्रभूमि यानि वेटलैंड्स जमीन का वह हिस्सा है जहां साल भर पूरी तरह या थोड़ा बहुत पानी भरा रहता हैं और ऐसी जगहों पर भारी मात्रा में रिसोर्सेज होते हैं जो मानव और जानवरों दोनों के काम आते है। इसलिए 2 फरवरी 1997 में नदियों, झीलों, तालाबों आदि की खराब हालत को देखते हुए विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया गया था। इसके बाद से हर साल पूरी दुनियाभर में वर्ल्ड वेटलैंड्स डे मनाया जाता है।
यह भी पढ़े – February Important Days in Hindi : यहाँ देखिए फरवरी 2025 के महत्वपूर्ण दिनों की पूरी लिस्ट
वर्ल्ड वेटलैंड्स डे (विश्व आर्द्रभूमि दिवस) का इतिहास क्या है?
विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetlands Day in Hindi) का इतिहास इस प्रकार है-
- 1960 के दशक की शुरुआत में, वैज्ञानिक आर्द्रभूमियों के इकोलॉजिकल महत्व पर चर्चा कर रहे थे। जिसमे पता चला की आर्द्रभूमि क्षेत्रों में खतरा अधिक है और इसमें रामसर स्थल की आर्द्रभूमियों को भी खतरा था।
- इन क्षेत्रों की रक्षा के लिए, ईरान के पूर्व पर्यावरण मंत्री एस्कंदर फ़िरोज़ ने, आर्द्रभूमि पारिस्थितिकी में विशेषज्ञता वाले दो वैज्ञानिकों, फ्रांसीसी ल्यूक हॉफमैन और जेफ्री मैथ्यूज के साथ, आर्द्रभूमि की सुरक्षा के लिए एक अंतरराष्ट्रीय संधि आयोजित करने के लिए एक संगठन का गठन किया।
- इसके परिणामस्वरूप 2 फरवरी 1971 को ईरान के रामसर में वेटलैंड्स पर कन्वेंशन को स्वीकार किया गया था।
- विश्व आर्द्रभूमि दिवस की शुरुआत 1997 में हुई जब आर्द्रभूमि सम्मेलन के सचिवालय ने आम जनता को आर्द्रभूमि की रक्षा के महत्व के बारे में शिक्षित करना शुरू किया। वेटलैंड्स के संरक्षण के बारे में लोगों के बीच पोस्टर, फैक्टशीट, दस्तावेज़ और अन्य आउटरीच सामग्री वितरित की गई।
- 30 अगस्त 2021 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व आर्द्रभूमि दिवस के लिए प्रस्ताव 75/317 को अपनाया था।
विश्व आर्द्रभूमि दिवस क्यों मनाया जाता है?
विश्व आर्द्रभूमि दिवस (वर्ल्ड वेटलैंड्स डे) मनाने का कारण लोगों में आर्द्रभूमि की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है। 2 फरवरी 1971 में कैस्पियन सागर के किनारे रामसर में आर्द्रभूमि पर कन्वेंशन को अपनाया गया। इस दिन सभी पर्यावरण प्रेमी विश्व आर्द्रभूमि दिवस के माध्यम से प्रकृति के प्रति अपने प्रेम का जश्न मनाने के लिए एक साथ आते हैं, जो यह बताता है कि आर्द्रभूमि ने न केवल मानव बल्कि दुनिया के सभी प्रकार के जीवों के लिए क्या किया है।
यह भी पढ़े – National Voters Day in Hindi: 25 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय मतदाता दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
विश्व आर्द्रभूमि दिवस कब मनाया जाता है? (World Wetlands Day in Hindi)
विश्व आर्द्रभूमि दिवस (वर्ल्ड वेटलैंड्स डे) 1971 में रामसर कन्वेंशन को अपनाने के सम्मान में हर साल 2 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य आर्द्रभूमि के महत्व, जैव विविधता, जल शोधन और जलवायु परिवर्तन शमन में उनकी भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उनके संरक्षण को बढ़ावा देना है।
वर्ल्ड वेटलैंड्स डे का महत्व क्या है?
वर्ल्ड वेटलैंड्स डे (World Wetlands Day in Hindi) का महत्व यहां इस प्रकार है-
- वेटलैंड्स पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
- विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाने का महत्व वैश्विक स्तर पर आर्द्रभूमि जैसे महत्वपूर्ण ईकोसिस्टम रीस्टोरेशन के बारे में आम जनता को शिक्षित और जागरूक करना है।
- वेटलैंड्स जल शुद्धिकरण, तटरेखा संरक्षण, वन्यजीवों के लिए आवास और कृषि और पर्यटन के लिए समर्थन सहित कई लाभ प्रदान करते हैं।
- शहरीकरण, कृषि और प्रदूषण जैसी विभिन्न मानवीय गतिविधियों की वजह से आर्द्रभूमियाँ खतरे में हैं। इससे आर्द्रभूमि क्षेत्र में गिरावट आई है और वन्यजीवों के लिए कई महत्वपूर्ण आवास नष्ट हो गए हैं।
- विश्व आर्द्रभूमि दिवस का उद्देश्य आर्द्रभूमि के संरक्षण और रीस्टोरेशन के महत्व पर प्रकाश डालना है ताकि उनके निरंतर अस्तित्व और उन पर निर्भर प्रजातियों के अस्तित्व को सुनिश्चित किया जा सके।
- यह दिन वैश्विक स्तर पर आर्द्रभूमि के बारे में लोगों को शिक्षित करता है और जागरूकता पैदा करता है।
- वेटलैंड्स कार्बन का भंडारण करना और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को नियंत्रित करता है।
- वेटलैंड्स जलमार्गों से प्रदूषकों को फ़िल्टर करते हैं।
- वेटलैंड्स पानी को रोककर बाढ़ के खतरे को कम करते हैं।
- वेटलैंड्स भोजन, औषधि एवं सामग्री उपलब्ध कराते हैं।
वर्ल्ड वेटलैंड्स डे की थीम क्या है?
1997 से लेकर 2025 तक की विश्व आर्द्रभूमि दिवस (वर्ल्ड वेटलैंड्स डे) थीम इस प्रकार हैं-
वर्ष | वेटलैंड्स डे थीम |
2025 | आर्द्रभूमि और जलवायु परिवर्तन (Wetlands and Climate Change) |
2024 | वेटलैंड्स एंड ह्यूमन वेलबीइंग (Wetlands and human wellbeing) |
2023 | आर्द्रभूमि पुनर्स्थापन (Wetland Restoration) |
2022 | लोगों और प्रकृति के लिए आर्द्रभूमि कार्रवाई (Wetlands action for people and nature) |
2021 | आर्द्रभूमि और पानी (Wetlands and water) |
2020 | आर्द्रभूमि और जैव विविधता (Wetlands and Biodiversity) |
2019 | आर्द्रभूमियाँ और जलवायु परिवर्तन (Wetlands and Climate Change) |
2018 | सतत शहरी भविष्य के लिए आर्द्रभूमियाँ (Wetlands for a Sustainable Urban Future) |
2017 | आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आर्द्रभूमियाँ (Wetlands for Disaster Risk Reduction) |
2016 | हमारे भविष्य के लिए आर्द्रभूमियाँ: सतत आजीविका (Wetlands For Our Future: Sustainable Livelihoods) |
2015 | हमारे भविष्य के लिए आर्द्रभूमियाँ (Wetlands For Our Future) |
2014 | आर्द्रभूमि और कृषि: विकास के लिए भागीदार (Wetlands and Agriculture: Partners for Growth) |
2013 | आर्द्रभूमियाँ पानी का ख्याल रखें (Wetlands Take Care of Water) |
2012 | वेटलैंड पर्यटन: एक शानदार अनुभव (Wetland Tourism: A great experience) |
2011 | जल और आर्द्रभूमि के लिए वन (Forests for water and wetlands) |
2010 | आर्द्रभूमि की देखभाल – जलवायु परिवर्तन का उत्तर (Caring for wetlands – An answer to climate change) |
2009 | अपस्ट्रीम, डाउनस्ट्रीम: वेटलैंड्स हम सभी को जोड़ते हैं (Upstream, Downstream: Wetlands connect us al) |
2008 | स्वस्थ आर्द्रभूमि, स्वस्थ लोग (Healthy Wetlands, Healthy People) |
2007 | कल के लिए मछली? (Fish for tomorrow?) |
2006 | आजीविका खतरे में (Livelihoods at Risk) |
2005 | वेटलैंड विविधता में धन है – इसे न खोएं (There’s Wealth in Wetland Diversity – Don’t Lose It) |
2004 | पहाड़ों से लेकर समुद्र तक – आर्द्रभूमियाँ हमारे लिए काम कर रही हैं (From the mountains to the sea – Wetlands at work for us) |
2003 | कोई आर्द्रभूमि नहीं – कोई पानी नहीं (No wetlands – no water) |
2002 | आर्द्रभूमियाँ: जल जीवन और संस्कृति (Wetlands: Water life and culture) |
2001 | एक आर्द्रभूमि दुनिया – खोजने लायक दुनिया (A wetland world – A world to discover) |
2000 | अंतर्राष्ट्रीय महत्व की हमारी आर्द्रभूमियों का जश्न मनाना (Celebrating our wetlands of international importance) |
1999 | लोग और आर्द्रभूमि- महत्वपूर्ण कड़ी (People and wetlands- the vital link) |
1998 | जीवन में जल का महत्व और जल आपूर्ति में आर्द्रभूमि की भूमिका (Importance of water to life & role of wetlands in water supply) |
1997 | WWD पहली बार मनाया गया(WWD celebrated for the first time) |
वर्ल्ड वेटलैंड्स डे कैसे मनाया जाता है?
विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetlands Day in Hindi) मनाने के तरीके इस प्रकार हैं-
- आर्द्रभूमि के महत्व के बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए जागरूकता अभियान।
- पर्यावरण संगठनों और सरकारी एजेंसियों द्वारा आयोजित कार्यशालाएँ और सेमिनार।
- आर्द्रभूमि क्षेत्रों में वृक्षारोपण और सफाई अभियान।
- स्कूलों और समुदायों में शैक्षिक कार्यक्रम।
- आर्द्रभूमि संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालने वाले मीडिया कवरेज और सोशल मीडिया अभियान।
- स्थायी आर्द्रभूमि प्रबंधन और संरक्षण के लिए स्थानीय समुदायों के साथ सहयोग।
वर्ल्ड वेटलैंड्स डे से जुड़े रोचक तथ्य (World Wetlands Day Facts in Hindi)
वर्ल्ड वेटलैंड्स डे से जुड़े रोचक तथ्य (World Wetlands Day Facts in Hindi) इस प्रकार हैं-
- विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2 फरवरी को मनाया जाता है क्योंकि 1972 में इसी दिन रामसर कन्वेंशन पर साइन किए गए थे।
- रामसर स्थलों को आर्द्रभूमि भी कहा जाता है।
- आर्द्रभूमि से पौधे और जानवर जैसे जीवित जीवों दोनों को लाभ मिलता है।
- विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाने का कारण आर्द्रभूमि के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
- आर्द्रभूमियाँ पानी का भंडारण करती हैं, हमें सुरक्षित रखती हैं, जीवित जीवों को घर प्रदान करती हैं और हमें भोजन प्रदान करती हैं।
वर्ल्ड वेटलैंड्स डे पर 10 लाइन (10 Lines on World Wetlands Day in Hindi)
वर्ल्ड वेटलैंड्स डे पर 10 लाइन (10 Lines on World Wetlands Day in Hindi) इस प्रकार हैं-
- आर्द्रभूमियां अंटार्कटिका को छोड़कर हर महाद्वीप पर पाई जा सकती हैं।
- हर साल 2 फरवरी को वेटलैंड डे यानी आर्द्रभूमि दिवस मनाया जाता है।
- कुछ आर्द्रभूमियां प्राकृतिक रूप से पाई जाती हैं और कुछ मानव द्वारा बनाईजाती है।
- आर्द्रभूमियों को ‘किडनी ऑफ लैंडस्केप’ भी कहा जाता है क्योंकि वे पानी से प्रदूषकों को फ़िल्टर करते हैं।
- स्वस्थ आर्द्रभूमियाँ बाढ़ के पानी को अवशोषित करती हैं और धीरे-धीरे उन्हें नदियों और नालों में छोड़ देती हैं।
- आर्द्रभूमियां कटाव को कम करने, वाटर फिल्ट्रेशन प्रदान करने और तूफानों से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करती हैं।
- जैव विविधता बनाये रखने के लिए इनका संरक्षण आवश्यक है।
- वेटलैंड वह क्षेत्र है जहां पानी पर्यावरण को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए विश्व का आर्द्रभूमि दिवस मनाया जाता है।
- आर्द्रभूमियों में दलदल, झीलें, तालाब, मैंग्रोव, मूंगा चट्टानें आदि शामिल हैं।
FAQs
विश्व आर्द्रभूमि दिवस हर साल 2 फरवरी को मनाया जाता है।
विश्व आर्द्रभूमि दिवस पहली बार 1997 में मनाया गया था।
आर्द्रभूमि और जलवायु परिवर्तन (Wetlands and Climate Change).
विश्व आर्द्रभूमि दिवस हर साल 2 फरवरी को मनाया जाता है, जो 1971 में रामसर कन्वेंशन को अपनाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने, जैव विविधता का समर्थन करने और जलवायु परिवर्तन शमन में मदद करने में आर्द्रभूमि के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
यह दिन आर्द्रभूमि संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालता है। आर्द्रभूमि जल शोधन, जैव विविधता का समर्थन करने और जलवायु को विनियमित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जागरूकता बढ़ाने से इन आवश्यक पारिस्थितिकी प्रणालियों की रक्षा करने में मदद मिलती है, जो अक्सर शहरीकरण और जलवायु परिवर्तन से खतरे में पड़ जाती हैं।
विश्व वेटलैंड्स दिवस विभिन्न गतिविधियों के साथ मनाया जाता है, जिसमें जन जागरूकता अभियान, कार्यशालाएँ, वृक्षारोपण और वेटलैंड्स की सफाई अभियान शामिल हैं। वेटलैंड्स को संरक्षित करने के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए शैक्षिक कार्यक्रम और मीडिया आउटरीच भी आयोजित किए जाते हैं।
संबंधित ब्लाॅग्स
आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetlands Day in Hindi) के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।