जानिए क्रिसमस कैसे मनाया जाता है?

1 minute read
क्रिसमस कैसे मनाया जाता है

मानव जीवन में त्योहार मानव को ज्ञान, सुख और समृद्धि का अनुभव कराते हैं। जीवन में खुशियों को चुनने के लिए त्योहार ही मानव को प्रेरित करते हैं, दुनियाभर में मनाए जाने वाले त्योहारों के क्रम में क्रिसमस भी गिना जाता है। क्रिसमस को ईसाई धर्म के लोगों द्वारा पूरे हर्षोल्लास से मनाया जाता है। क्रिसमस के शुभावसर पर आपके मन में भी यह प्रश्न उठा होगा कि “क्रिसमस कैसे मनाया जाता है”, इसका जवाब आपको इस पोस्ट के माध्यम से आपको जानने को मिलेगा। इसके लिए आपको यह पोस्ट अंत तक पढ़ना होगा।

क्रिसमस क्या हैं?

“क्रिसमस कैसे मनाया जाता है” के बारे में जानने से पहले आपको क्रिसमस क्या है, के बारे में जान लेना चाहिए। क्रिसमस एक ऐसा त्योहार जिसे दुनियाभर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है, क्रिसमस का त्योहार ईसाई धर्म के अनुयायियों द्वारा मनाया जाता है। यह ईसाई धर्म के लोगों का सबसे प्रमुख त्योहार है, जो कि हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें : 25 दिसंबर को किसका जन्मदिन मनाया जाता है?

क्यों मनाया जाता है क्रिसमस?

“क्रिसमस कैसे मनाया जाता है” का जवाब जानने से पहले आपको यह जान लेना जरूरी है कि यह त्योहार क्यों मनाया जाता है। क्रिसमस के पीछे की पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था, जिन्होंने ईसाई धर्म की स्थापना भी की थी। ईसा मसीह का जन्म फिलिस्तीन के शहर बेथलहम में लगभग 4 ईसा पूर्व हुआ था। उनकी माता का नाम मरियम था। दुनियाभर में ईसाई धर्म से जुड़े लोग हर वर्ष ईसा मसीह के जन्मदिन को क्रिसमस डे के रूप में मनाते हैं।

क्रिसमस कैसे मनाया जाता है?

क्रिसमस को अनेक प्रकार से मनाया जाता है, इस दिन ईसाई धर्म के अनुयाई चर्चो को लाइट और झालरों से सजाते हैं। साथ ही मोमबत्ती जलाकर विशेष प्रार्थना भी करते हैं। त्योहार चाहे कोई भी हो उसको मानाने के पीछे धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ सामाजिक मान्यताएं भी होती है। इन मान्यताओं के आधार पर त्योहार को मनाने के तरीकों को विस्तार से समझने के लिए आप निम्नलिखित बिंदुओं को पढ़ सकते हैं।

धार्मिक रूप से मनाने के तरीके

क्रिसमस को धार्मिक तौर पर मनाने के लिए नीचे दिए गए बिंदुओं को फॉलो किया जाता हैं;

  • इस दिन ईसाई धर्म के लोग चर्च में जाकर प्रार्थना करते हैं।
  • क्रिसमस कैरोल्स को गाना इस त्योहार का एक अभिन्न अंग माना जाता है।
  • इस दिन ईसाई धर्म के लोग क्रिसमस की कहानियों को सुनते हैं।
  • क्रिसमस के दिन उपहार का लेन-देन भी त्योहार का हिस्सा ही होता है।

सामाजिक रूप से मनाने के तरीके

क्रिसमस को सामाजिक तौर पर मनाने के लिए नीचे दिए गए बिंदुओं को फॉलो किया जाता हैं;

  • सामाजिक दृष्टी से देखा जाए तो क्रिसमस को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना चाहिए।
  • सामाजिक दृष्टी से क्रिसमस को मनाने के लिए ट्री को सजाना चाहिए।
  • सामाजिक तौर पर क्रिसमस मनाने का सबसे अच्छा तरीका डिनर या पार्टी का आयोजन करना होता है।

क्रिसमस के पारंपरिक प्रतीक और अनुष्ठान

क्रिसमस के कुछ पारंपरिक प्रतीक और अनुष्ठान निम्नलिखित हैं:

  • क्रिसमस पर क्रिसमस ट्री को सजाया जाता है, जो कि सनोबर का पेड़ होता है। ये पेड़ कोनिफर या शंकुधारी यानी नीचे से चौड़े और ऊपर की ओर पतले होते जाते हैं, क्रिसमस ट्री को क्रिसमस के त्योहार का प्रतीक माना जाता है।
  • इस क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए आमतौर पर रंगीन रोशनी, गेंदों, सितारों और अन्य सजावटों से सजाया जाता है।
  • क्रिसमस के मौके पर क्रिसमस कैरोल्स को गाना शुभ माना जाता है, जो कि ईसाई धर्म के गीत होते हैं। क्रिसमस कैरोल्स को क्रिसमस के जश्न के तौर पर चर्च में या परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस कैरोल्स गाए जाते हैं।
  • क्रिसमस पर इससे जुड़ी कहानियों को सुनाया जाता है। इस दिन ईसाई परिवारों में चर्चों में क्रिसमस से जुड़ी तथा ईसा मसीह के जन्म की कहानियों को सुनाया जाता है।
  • क्रिसमस पर प्रतीक के तौर पर उपहार भी लेने-देने का एक चलन है। इस प्रतीक को खुशियों के आगमन के रूप में देखा जाता है। क्रिसमस उपहार में आमतौर पर नए कपड़े, खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक्स या इसके अतिरिक्त कुछ अन्य उपहार होते हैं।

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में आपको क्रिसमस कैसे मनाया जाता है, के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*