International Women’s Day History in Hindi : जानिए क्या है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से जुड़ा इतिहास 

1 minute read
International Women's Day History in Hindi

हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह एक ऐसा दिन है जो दुनिया भर में महिलाओं की आर्थिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक उपलब्धियों का सम्मान करता है, साथ ही लैंगिक समानता के लिए चल रही लड़ाई को भी मान्यता देता है। दुनिया भर के देशों में इस दिन कई कार्यक्रम और रैलियाँ आयोजित कराई जाती हैं और इसके इतिहास के बारे में स्टूडेंट्स से भी पूछा जाता है। इसलिए आज के इस ब्लॉग में हम International Women’s Day History in Hindi के बारे में जानेंगे। 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने वाला एक वैश्विक दिवस है। यह दिन महिलाओं की समानता में तेजी लाने के लिए कार्रवाई के आह्वान का भी प्रतीक है। 1911 में पहली IWD सभा को 10 लाख से अधिक लोगों का समर्थन मिला था और आज यह हर जगह सामूहिक रूप से सभी समूहों का है। IWD देश, समूह या संगठन विशिष्ट नहीं है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास क्या है?

International Women’s Day History in Hindi के इतिहास के बारे में यहाँ बताया गया है : 

  • हर वर्ष 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास 20वीं सदी से जुड़ा है, जब अमेरिकी समाजवादी और श्रमिक आंदोलनों से इसकी शुरुआत हुई थी। उस समय की महिलाएं अपने अधिकारों जैसे काम के घंटे कम करने, बेहतर वेतन और वोट देने के अधिकार की मांगो के लिए लड़ रही थीं। इस दिन को पहली बार वर्ष 1911 में मनाया गया था। 
  • पहली बार मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दौरान ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विटजरलैंड में 10 लाख से भी अधिक लोगों ने महिलाओं के अधिकारों के समर्थन में रैलियां निकाली थीं। इसके बाद से अन्य मुद्दे जैसे महिलाओं के कार्यस्थलों पर समानता से लेकर हिंसा के खिलाफ मुद्दों पर भी बात उठाई गई। वर्ष 1977 में सयुंक्त राष्ट्र की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता दी गई थी और तब से संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों ने हर वर्ष 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाना शुरू किया था।

FAQs

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 की थीम क्या है?

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के लिए अभियान की थीम- इंस्पायर इंक्लूजन है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पीछे की कहानी क्या है?

डेनमार्क के कोपेनहेगन में बैठक कर महिलाओं के अधिकारों के लिए आंदोलन का सम्मान करने और महिलाओं के लिए सार्वभौमिक मताधिकार प्राप्त करने के लिए समर्थन तैयार करने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की स्थापना की गई थी।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है?

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को दुनिया भर में मनाया जाता है।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको International Women’s Day History in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*