World Emoji Day : क्यों मनाया जाता है विश्व इमोजी दिवस? जानें थीम इतिहास और महत्व

1 minute read
World Emoji Day in Hindi

विश्व इमोजी दिवस हर साल जुलाई के महीने में मनाया जाता है। यह दिवस इमोजी की महत्वपूर्ण भूमिका और उनके उपयोग को समझाने के लिए मनाया जाता है। इमोजी, जो विभिन्न भावनाओं और विभिन्न विषयों को व्यक्त करने के लिए इस्तेमाल होते हैं, इनका उपयोग कम शब्दों में अधिक भावनाओं को संवेदनशील ढंग से व्यक्त करने के लिए भी होता है। इस दिन को इमोजी के महत्व को समझाने और उनके प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से चुना गया है, जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। इस ब्लॉग में हम World Emoji Day in Hindi के बारे में जानेंगे।

विश्व इमोजी दिवस के बारे में

विश्व इमोजी दिवस हर साल 17 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिवस की स्थापना इमोजी को पहचानने और सेलिब्रेट करने लिए की गई थी, जो दुनिया भर में डिजिटल कम्युनिकेशन का एक अभिन्न हिस्सा बन गए हैं। इमोजी एक तरह के छोटे डिजिटल आइकन होते हैं जिनका उपयोग टेक्स्ट संदेशों, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य डिजिटल कम्युनिकेशन प्लेटफार्मों में भावनाओं, प्रतिक्रियाओं और संदेशों को संक्षिप्त और मजेदार तरीके से व्यक्त करने के लिए किया जाता है।

विश्व इमोजी दिवस का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि यह कैलेंडर इमोजी पर प्रदर्शित होता है, जो आमतौर पर विभिन्न प्लेटफार्मों पर उपयोग किया जाता है। यह दिवस इस बात की भी याद दिलाता है कि कैसे इमोजी ने डिजिटल इंटरैक्शन को बदल दिया है।

इमोजी क्या है?

इमोजी एक तरह के छोटे डिजिटल आइकन होते हैं, जिनका इस्तेमाल अक्सर लोग अपने भाव प्रकट करने के लिए करते हैं। इमोजी के जरिए आज शॉर्ट तरीके से अपनी बात कह सकतें हैं और इमोजी शब्द में ‘इ’ का अर्थ होता है ‘पिक्चर’ और ‘मोजी’ का अर्थ होता है ‘कैरेक्टर’ है।

यह भी पढ़ें : July Important Days in Hindi : यहाँ देखिए जुलाई 2024 के महत्वपूर्ण दिनों की पूरी लिस्ट

विश्व इमोजी दिवस का इतिहास क्या है?

World Emoji Day in Hindi का इतिहास यहाँ दिया गया है-

  • हर साल जुलाई की सत्रह तारीख को विश्व इमोजी दिवस मनाया जाता है। 
  • इमोजी को सबसे पहले 1999 में जापान में शिगेताका कुरीता नाम के एक व्यक्ति ने बनाया था। 
  • उन्होंने एक नई मोबाइल सेवा के लिए 176 इमोजी बनाए। 
  • 2010 में यूनिकोड नामक समूह ने इमोजी को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी। 
  • उसके बाद गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, फेसबुक और ट्विटर जैसी बड़ी कंपनियों ने भी अपने खुद के इमोजी बनाने शुरू कर दिए।
  • फिर इमोजी का इस्तेमाल इतना पॉपुलर हो गया की साल 2013 में इमोजी शब्द को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में जोड़ दिया गया। 
  • इस दिवस को इमोजीपीडिया के संस्थापक जेरेमी बर्ज ने इमोजी के डिजिटल कन्वर्सेशन पर प्रभाव का सम्मान करने के लिए 17 जुलाई 2014 की तारीख तय की थी। 

विश्व इमोजी दिवस कब मनाया जाता है?

हर साल 17 जुलाई को विश्व इमोजी दिवस मनाया जाता है। जेरेमी बर्ज ने मॉडर्न कम्युनिकेशन में इमोजी के बढ़ते प्रभाव और महत्व को पहचाना। ऐसे में, उन्होंने इन डिजिटल आइकनों को सम्मानित करने के लिए एक समर्पित दिन बनाने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें : भारत में हर साल 1 जुलाई के दिन ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस? जानें थीम, इतिहास और महत्व 

विश्व इमोजी दिवस का महत्व क्या है?

विश्व इमोजी दिवस एक प्रमुख दिन है और इस दिन को पूरा विश्व इमोजी के प्रयोग को लेकर जश्न मनाता है। इमोजी वह छोटी तस्वीरें हैं जिनका उपयोग लोग संदेशों में अपनी भावनाओं और विचारों को दिखाने के लिए करते हैं। इमोजी लोगों को बेहतर संवाद करने में मदद करते हैं, भले ही वे अलग-अलग भाषाएँ बोलते हों। विश्व इमोजी दिवस अधिक से अधिक लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि यह एक दूसरे की भावनाओं को प्रदर्शित करने का एक मजेदार तरीका है।

विश्व इमोजी दिवस क्यों मनाया जाता हैं?

विश्व इमोजी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को इमोजी के महत्व के बारे में समझाना और उनके प्रयोग को बढ़ावा देना है। इमोजी, जिनका प्रयोग अक्सर लोग संवाद चिह्नों के रूप में करते हैं। आजकल यह एक दूसरे के भाव प्रकट करने का एक मजेदार माध्यम बन गए हैं। इसी वजह से यह दिवस मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें : National Postal Worker Day : जानिए क्या है राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस का इतिहास और महत्व

विश्व इमोजी दिवस 2024 थीम 

किसी भी दिवस को मनाने के लिए एक थीम निर्धारित की जाती है। लेकिन विश्व इमोजी दिवस 2024 के लिए अभी तक कोई थीम निर्धारित नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें : हर साल 1 जुलाई को क्यों मनाया जाता है चार्टर्ड अकाउंटेंट डे? जानें इतिहास, महत्व और थीम

विश्व इमोजी दिवस से जुड़े तथ्य 

रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार World Emoji Day in Hindi से जुड़े तथ्य यहाँ दिए गए हैं-

  • विश्व में इमोजी का आविष्कार पहली बार 1999 में हुआ था।
  • विश्व में पहले इमोजी का अविष्कार जापान में हुआ था। 
  • विश्व इमोजी दिवस 2014 में जेरेमी बर्ज द्वारा बनाया गया था। जेरेमी बर्ज लंदन स्थित इमोजीपीडिया के संस्थापक हैं।
  • विश्व इमोजी दिवस आधुनिक डिजिटल कन्वर्सेशन में इमोजी को संचार के रूप में मनाता है।
  • 17 जुलाई को प्रसिद्ध रूप से उसी तारीख के कैलेंडर को एमोज के रूप में प्रदर्शित किया गया था।

सम्बंधित आर्टिकल्स 

विश्व दुग्ध दिवसवैश्विक माता पिता दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवसविश्व साइकिल दिवस
विश्व पर्यावरण दिवसराष्ट्रीय उच्च शिक्षा दिवस
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस
विश्व महासागर दिवसविश्व प्रत्यायन दिवस
राष्ट्रीय जड़ी-बूटी और मसाला दिवसविश्व बालश्रम निषेध दिवस
विश्व एल्बिनिज़्म जागरुकता दिवसविश्व रक्तदाता दिवस
विश्व पवन दिवस अंतर्राष्ट्रीय परिवार प्रेषण दिवस
गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवसफादर्स डे
राष्ट्रीय पठन दिवसविश्व शरणार्थी दिवस

FAQs

विश्व इमोजी दिवस क्यों मनाया जाता है?

17 जुलाई को प्रसिद्ध रूप से 17 तारीख के कैलेंडर को एमोज के रूप में प्रदर्शित किया गया था, यही वजह है कि 17 जुलाई की तारीख को विश्व इमोजी दिवस के रूप में चुना गया।

विश्व इमोजी दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व इमोजी दिवस हर साल 17 जुलाई को मनाया जाता है।

सबसे पहला इमोजी किसने बनाया था?

इमोजी को सबसे पहले 1999 में जापान में शिगेताका कुरीता नाम के एक व्यक्ति ने बनाया था। 

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको World Emoji Day in Hindi से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*