जानिए मंगल पांडे का जन्म कब हुआ और मंगल पांडे की मृत्यु कैसे हुई? 

1 minute read
mangal pandey ka janam kab hua

मंगल पांडे एक भारतीय क्रांतिकारी थे। उन्होंने वर्ष 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे ईस्ट इण्डिया कम्पनी की फ़ौज का हिस्सा थे। उन्हें ब्रिटिश सरकार की ओर से बागी घोषित किया गया था जबकि भारतीय उन्हें एक आज़ादी के महानायक के रूप में देखते हैं। वे आज भी लाखों देशभक्त युवाओं के लिए एक प्रेरणा का स्रोत हैं। यहाँ मंगल पांडे का जन्म कब हुआ था और उनकी मृत्यु कैसे हुई? इस बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। 

मंगल पांडे का जन्म कब हुआ था? 

मंगल पांडे का जन्म 19 जुलाई 1827 में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नकवा नामक गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम दिवाकर पांडे था। 

ब्रिटिश फ़ौज का हिस्सा रहे 

मंगल पांडे महज 22 वर्ष की उम्र में सन 1849 में ब्रिटिश फ़ौज में शामिल हो गए। उन्होंने 34वीं बंगाल इन्फेंट्री 6वीं कम्पनी में सिपाही के रूप में ब्रिटिश आर्मी को ज्वाइन किया। भर्ती होने के कुछ महीने बाद ही वे काफी कुशल साबित होने लगे और एक बहादुर एवं चतुर सैनिक के रूप में उभरकर सामने आए।  

1857 के विद्रोह को शुरू किया 

मंगल पांडे 1857 के सैनिक विद्रोह को शुरू करने वाले प्रमुख क्रांतिकारी थे। दरअसल अंग्रेजों द्वारा सैनिकों को प्रदान की जाने वाली नई एनफील्ड रायफल को चलाने से पहले कारतूस के कवर को दांत से काटकर हटाना होता था। उस कवर के ऊपर सूअर और गाय का मांस लगा होता था। गाय का मांस खाना हिंदुओं के लिए पाप माना जाता है और सूअर का मांस खाना इस्लाम में हराम माना गया है। मंगल पांडे वे पहले सैनिक थे जिन्होंने ब्रिटिश फ़ौज में बगावत का बिगुल फूंका। उन्होंने अपने हिंदू और मुस्लिम सैनिक साथियों के साथ मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया।  

अंग्रेजों ने सुनाई फांसी की सजा 

मंगल पांडे के अंग्रेजी शासन के खिलाफ विद्रोह करने के कारण उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई। मंगल पांडे भारत के वे पहले क्रांतिकारी थे जिन्हें आज़ादी की लड़ाई में हिस्सा लेने के लिए फाँसी की सजा सुनाई गई थी। 

मंगल पांडे की मृत्यु कैसे हुई

मंगल पांडे को 1857 के सैनिक विद्रोह को शुरू करने के लिए ब्रिटिश कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई थी। मंगल पांडे को वर्ष 1857 में 8 अप्रैल के दिन पश्चिम बंगाल के बैरकपुर नामक स्थान पर फाँसी के तख्ते पर चढ़ा दिया गया। 

आशा है कि आपको मंगल पांडे का जन्म कब हुआ की जानकारी मिली होगी जो आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने का काम करेगी। इसी प्रकार के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स पर ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*