World Sleep Day 2024 Theme : जानिए क्या है विश्व नींद दिवस 2024 की थीम

1 minute read
World Sleep Day 2024 Theme

भागदौड़ भरी जिंदगी में रात की अच्छी नींद लेना बेहद अहम है। जीवन में नींद के इस महत्व को समझने के लिए हर साल विश्वभर में मार्च के तीसरे शुक्रवार को विश्व नींद दिवस मनाया जाता है। लेकिन आज के समय में ज्यादातर लोग अपनी जरूरतों के पीछे ऐसे भागते रहते हैं कि उन्हें अपनी सेहत पर ध्यान देने का समय ही नहीं मिलता। इसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। इन सभी चीजों से कम उम्र में ही थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है। जिसकी जानकारी रखना स्टूडेंट्स के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए आज के इस ब्लॉग में हम World Sleep Day in Hindi और World Sleep Day 2024 Theme के बारे में जानेंगे। 

World Sleep Day in Hindi

ज्यादा थकान की वजह से कई बार नींद काफी कम आती है और जब नींद पूरी नहीं होती तो अगला दिन भी खराब हो जाता है। लोगों की इसी परेशानी को देखते हुए और उन्हें नींद की अहमियत बताने के लिए हर साल दुनिया भर में विश्व नींद दिवस (World Sleep Day in Hindi) मनाया जाता है। साथ ही चिकित्सा, शिक्षा, सामाजिक कार्य और ड्राइविंग में नींद से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ अच्छी नींद का जश्न मनाने के लिए भी यह दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य नींद संबंधी विकारों की बेहतर रोकथाम और उपचार के माध्यम से समाज पर नींद की समस्याओं के प्रभाव को कम करना है। इसका आयोजन वर्ल्ड स्लीप सोसाइटी की विश्व नींद दिवस समिति द्वारा किया जाता है। इसका उद्देश्य पर्याप्त नींद के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक जीवन पर नींद संबंधी विकारों के नकारात्मक प्रभाव को उजागर करना और नींद संबंधी विकारों के प्रबंधन और रोकथाम को बढ़ावा देना है।

World Sleep Day 2024 Theme

किसी भी आयोजन की सफलता के लिए थीम निर्धारित की जाती है। विश्व नींद दिवस (World Sleep Day in Hindi) के लिए भी हर वर्ष थीम निर्धारित की जाती है। इस बार World Sleep Day 2024 Theme – वैश्विक स्वास्थ्य के लिए स्लीप इक्विटी (Sleep Equity for Global Health) रखी गई है। इस थीम का मतलब है कि नींद सेहतमंद रहने के लिए कितना जरूरी है। बता दें, साल 2023 में स्लीप डे की थीम ‘स्लीप इज एसेंशियल फॉर हेल्थ’ रखी गई थी।

FAQs 

विश्व नींद दिवस कब मनाया जाता है?

हर साल विश्वभर में मार्च के तीसरे शुक्रवार को विश्व नींद दिवस मनाया जाता है।

विश्व नींद दिवस2024 में कब मनाया जाएगा?

15 मार्च 2024 को। 

पहली बार विश्व नींद दिवस कब मनाया गया?

विश्व नींद दिवस पहली बार साल 2008 में मनाया गया था। 

विश्व नींद दिवस किसके द्वारा मनाया जाता है?

विश्व नींद दिवस वर्ल्ड स्लीप सोसाइटी के द्वारा मनाया जाता है। 

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको World Sleep Day in Hindi और World Sleep Day 2024 Theme के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*