Speech on National Technology Day : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर स्कूल में ऐसे दें भाषण

1 minute read
Speech on National Technology Day in Hindi

आज का भारत कृषि, चिकित्सा, अंतरिक्ष, रक्षा, संचार जैसे कई क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है। भारत के विकास में इस प्रगति में विज्ञान और प्रौद्योगिकी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 11 मई 1998 वो ऐतिहासिक दिन था जब भारत देश ने परमाणु बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था। भारतीय इतिहास का यह महत्वपूर्ण दिन हम सभी को देश के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की उपलब्धियों का जश्न मनाने और आने वाली पीढ़ी को भारत में तकनीकी विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने का एक अवसर देता है। ऐसे में कई बार स्कूल में बच्चों को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर भाषण तैयार करने के लिए कहा जाता है। अगर आप अपने स्कूल में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर स्पीच देने के लिए तैयारी कर रहे हैं तो, ये लेख आपके लिए है। यहाँ आपको राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर भाषण (Speech on National Technology Day in Hindi) 100, 200 और 500 शब्दों में दिया गया है।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के बारे में

भारत में 11 मई 1998 में हुई परमाणु परीक्षण की सफलता को याद करने के लिए हर साल देशभर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत की तकनीकी उपलब्धियों को मनाने और देश में साइंस और टेक्नोलॉजी की एक्सीलेंस को बढ़ावा देने के समर्पित है। 1998 में हुए भारत के सफल परमाणु परीक्षण ने देश को परमाणु शक्ति के रूप में स्थापित किया और देश की तकनीकी क्षमताओं का भी प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस देश के विकास और लोगों के कल्याण में साइंस और टेक्नोलॉजी के महत्व की याद दिलाता है। इसके अलावा यह दिवस उन वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के योगदान की सराहना करता है जिन्होंने भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

यह भी पढ़ें : मई 2024 के महत्वपूर्ण दिनों की पूरी लिस्ट

100 शब्दों में ऐसे दें राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर भाषण

आप 100 शब्दों में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर भाषण (Speech on National Technology Day in Hindi) इस प्रकार दे सकते है : 

नमस्कार दोस्तों!

आज हम सब यहाँ पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर एकत्र हुए हैं। भारत में हर साल 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है। यह एक महत्वपूर्ण दिवस है जो हमें हमारे देश में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के योगदान को समझने और जश्न मनाने का अवसर देता है। 11 मई 1998, का दिन भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण दिन था जब भारत ने राजस्थान के पोखरण में तीन परमाणु परीक्षणों का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया था। यह ऐतिहासक क्षण न केवल भारत के लिए, बल्कि पूरे विश्व के लिए एक महत्वपूर्ण घटना थी। इसी कारण देश की तकनीकी उपलब्धियों का जश्न मनाने और टेक्नोलॉजी इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए हर साल यह दिवस भारत में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। 

200 शब्दों में ऐसे दें राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर भाषण

आप 200 शब्दों में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर भाषण (Speech on National Technology Day in Hindi) इस प्रकार दे सकते है : 

प्रिय उपस्थित अतिथिगण, मेरे मित्रों और साथियों,

आज हम सभी मिलकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मना रहे हैं। यह दिवस हर साल 11 मई को मनाया जाता है। यह दिवस हमें भारत के सफल परमाणु परीक्षणों की याद दिलाता है और विज्ञान, प्रौद्योगिकी और वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के योगदान को समझने और जश्न मनाने का अवसर देता है। इस दिवस को पहली बार 1999 में काउंसिल फॉर टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट द्वारा मनाया गया था। तब से लेकर हर साल यह दिन देश में टेक्नोलॉजी डे के रूप में मनाया जाता है। वहीं बता दें कि इस दिन को मनाए जाने की घोषणा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी।यह दिन उन वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और इनोवेटर्स के योगदान को पहचानने और सम्मानित करने का भी दिन है, जिन्होंने भारत की तकनीकी प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भारत की तकनीकी शक्ति को प्रदर्शित करने और देश की वृद्धि और विकास में वैज्ञानिकों के महत्व को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इसमें संगीत और नृत्य प्रदर्शन जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल है। ऐसे में आइए हम सब मिलकर अपने देश की प्रौद्योगिकी शक्ति को बढ़ाने के लिए काम करने का संकल्प ले। 

धन्यवाद।

500 शब्दों में ऐसे दें राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर भाषण

आप 500 शब्दों में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर भाषण (Speech on National Technology Day in Hindi) इस प्रकार दे सकते है : 

स्पीच की शुरुआत में 

माननीय अतिथिगण, शिक्षक वर्ग और मेरे सहपाठियों

आज 11 मई है। हम सब यहाँ राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। हर साल 11 मई को मनाये जाने वाला यह महत्वपूर्ण दिवस हमें हमारे देश में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के योगदान को समझने और जश्न मनाने का अवसर देता है। नमस्कार मेरा नाम …….. है और मै कक्षा ….. का/की छात्र/छात्रा हूँ। आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के उपलक्ष्य में आप सभी को इस दिन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें बताना चाहता/चाहती हूँ। हम सभी को आज के दिन के बारे में जानकारी होनी आवश्यक है।

यह भी पढ़ें : 1998 में न्यूक्लियर क्लब में शामिल होने के बाद दुनिया ने देखी थी भारत की शक्ति 

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का इतिहास क्या है?

भारत में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस हर साल 11 मई को मनाया जाता है। यह दिन हम सभी को भारत की तकनीकी उपलब्धियों और प्रगति के सम्मान करने का अवसर प्रदान करता है। 1998 में 11 मई के दिन ही भारत ने पोखरण परीक्षण रेंज में सफल परमाणु परीक्षण किया था। बता दें कि यह परीक्षण भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हुआ था। वहीं इसके बाद 1999 में भारत सरकार ने इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए हर साल 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की। तब से हर साल राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पूरे भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाने लगा। यह विशेष दिन देश के युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करता है।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का महत्व क्या है?

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस भारत के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि यह भारत के सफल परमाणु परीक्षण की याद दिलाता है। यह दिन उन वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के योगदान पर प्रकाश डालता है जिन्होंने भारत की वृद्धि और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस युवाओं को विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी में करियर बनाने के लिए भी प्रेरित करता है। 

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2024 थीम

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस हर साल एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष यानी 2024 में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की थीम है ‘स्कूल टू स्टार्टअप्स-इग्नाइटिंग यंग माइंड्स टू इनोवेट’ रखी गई है। इस थीम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को टेक्नोलॉजी में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। 

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस कैसे मनाते हैं?

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस को निम्नलिखित तरीकों से मनाया जा सकता है : 

  • इस दिन सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों में ध्वजारोहण समारोहों का आयोजन किया जाता है। 
  • विभिन्न संगठन और संस्थान अपनी तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनियाँ और सेमीनार आयोजित करते हैं।
  • इस दिन को मनाने के लिए संगीत और नृत्य प्रदर्शन जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

स्पीच के अंत में

अंत में मैं इस स्पीच में यह कहना चाहता हूँ/ चाहती हूँ कि हमें हमारे देश की प्रौद्योगिकी उपलब्धियों को महत्वपूर्ण बनाने की जरूरत है। ऐसे में आइए हम सब मिलकर अपने देश की प्रौद्योगिकी शक्ति को बढ़ाने के लिए काम करने का संकल्प ले। 

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर भाषण तैयार करने के टिप्स

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर स्पीच तैयार करने के टिप्स निम्नलिखित है :

  • सबसे पहले राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस से जुड़े सभी फैक्ट और जानकारी इक्कठा कर लें। 
  • फिर उन्हें अच्छी तरह से फ्रेम करें और स्पीच को लिखित रूप में में तैयार करें।
  • अपने भाषण की शुरुआत, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के बारे में, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का इतिहास, महत्व के बारे में संक्षिप्त जानकारी दें। 
  • स्पीच लिखते समय शब्दों का सही चयन करें।
  • समय का ध्यान रखें और अपने भाषण को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करें।
  • स्पीच देने से पहले लेखन को अच्छी तरह पढ़ लें। 
  • अपनी स्पीच के अंत में श्रोताओं का शुक्रिया अदा करना न भूलें।

पोखरण में हुए सफल परीक्षण से जुड़े तथ्य

पोखरण में हुए सफल परीक्षण से जुड़े तथ्य निम्नलिखित है : 

  • 1998 में भारत के सफल परमाणु परीक्षण का नेतृत्व भारत के तत्कालीन प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। 
  • पोखरण-I भारत का पहला परमाणु परीक्षण था, जो 1974 में हुआ था और इसे स्माइलिंग बुद्धा कहा गया था। 
  • पोखरण-1 के लगभग 24 साल बाद भारत ने पोखरण में ही पांच परमाणु परीक्षण किये थे। 
  • परमाणु परीक्षण के लिये पोखरण को इसलिये चुना गया था क्योंकि यहाँ से मानव बस्ती बहुत दूर थी।
  • इन परमाणु परीक्षणों के बाद जापान और अमेरिका सहित कई बड़े प्रमुख देशों ने भारत पर विभिन्न प्रकार के प्रतिबंध लगा दिये थे. 

टेक्नोलॉजी से जुड़े फैक्ट्स

रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार स्टूडेंट्स के लिए टेक्नोलॉजी से जुड़े फैक्ट्स यहाँ दिए गए है :

  • दुनिया का सबसे पहला कैमरा जिसे 1825 में बनाया गया था, जिससे फोटो लेने में लगभग 8 घंटे का समय लगता था।
  • इंटरनेट की खोज टिम बर्नर्स ली ने 1969 में की थी। 
  • दुनिया में सबसे पहले कंप्यूटर में सिर्फ 5 mb डेटा स्टोर किया जा सकता था। 
  • कंप्यूटर और मोबाइल स्क्रीन पर दिखने वाले विसुअल केवल तीन रंगों (लाल, हरा, नीला) से मिलकर ही बनते है।
  • गूगल सर्च इंजन की शुरुआत सन् 1998 में हुई थी।
  • पहला कंप्यूटर माउस 1964 में बनाया गया था, जो एक लकड़ी का बना था। 
  • गूगल ने यूट्यूब को 9 अक्टूबर 2006 में करीब 1 अरब 65 करोड़ डॉलर में खरीदा था।
  • NASA की इंटरनेट स्पीड 91GB प्रति सेकेंड है।
  • इंटरनेट पर डेली 3.5 billion से भी ज्यादा वर्ड्स सर्च किए जाते है। 
  • 1975 में आविष्कार किए गए पहले डिजिटल कैमरे का वजन 8 पाउंड था और इसका रिज़ॉल्यूशन 0.01 मेगापिक्सेल था।

FAQs

टेक्नोलॉजी डे क्यों मनाते हैं?

प्रतिवर्ष 11 मई को पूरे देश में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (टेक्नोलॉजी डे) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 1999 में भारतीय वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और प्रौद्योगिकीविदों को सम्मानित करने के लिए की थी। 

भारत में 11 मई 1998 का ​​क्या महत्व है?

भारत के इतिहास में 11 मई 1998 का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है। इस दिन, वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और डॉ. आर. चिदंबरम के नेतृत्व में, भारत ने पोखरण द्वितीय नामक अभियान के तहत ऑपरेशन शक्ति को सफलतापूर्वक पूरा किया था। 

भारतीय प्रौद्योगिकी दिवस कब मनाया जाता है?

भारतीय प्रौद्योगिकी दिवस प्रत्येक वर्ष 11 मई को मनाया जाता है। इस दिन, वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और डॉ. आर. चिदंबरम के नेतृत्व में, भारत ने पोखरण द्वितीय नामक अभियान के तहत ऑपरेशन शक्ति को सफलतापूर्वक पूरा किया था। 

स्पीच से संबंधित आर्टिकल्स

हिंदी दिवस पर स्पीचक्रिकेट पर स्पीच  
क्रिसमस पर इस तरह दें भाषणविश्व हिंदी दिवस पर स्पीच
महिला सशक्तिकरण पर ऐसे दें स्पीचदिवाली पर स्पीच
मित्रता दिवस पर स्पीचभगत सिंह पर भाषण
राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्पीच गणतंत्र दिवस पर भाषण कौन देता है?

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको Speech on National Technology Day in Hindi के बारे में विस्तृत जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*