Republic Day Speech in Hindi : रिपब्लिक डे पर इन सैम्पल्स और टिप्स के साथ दें हिंदी में स्पीच

1 minute read
Republic Day Speech in Hindi

सालों के संघर्ष के बाद आख़िरकार भारत 15 अगस्त 1947 को आज़ाद हुआ लेकिन इस स्वतंत्रता को सही मायने 26 जनवरी 1950 को मिले। इस दिन भारत देश ने अपना संविधान अपनाया जिसमें भारतीय नागरिकों के लिए मौलिक अधिकार बनाये गए और देश चलाने हेतु कई नियम कानून बनाये गए। वहीं संविधान के लागू होने के साथ ही भारत देश को एक गणतंत्र देश घोषित किया गया। ऐसे में 26 जनवरी का दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास है। देशभर में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को धूम धाम से मनाया जाता है। इस ख़ास अवसर पर देशभर के शैक्षिक संस्थानों में झंडा फहराया जाता है और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में स्कूल-कॉलेजों में स्पीच व निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती है। ऐसे में अगर आप अपने स्कूल में रिपब्लिक डे पर स्पीच देने के लिए तैयारी कर रहे हैं तो, ये लेख आपके लिए है। यहाँ हम आपको Republic Day Speech in Hindi (गणतंत्र दिवस पर भाषण) के बारे में बताएंगे। तो आईये यहाँ जानते हैं कैसे तैयार करें 26 January Speech in Hindi। 

यह भी पढ़ें : Republic Day Amazing Facts in Hindi

गणतंत्र दिवस पर 100 शब्दों में ऐसे दें स्पीच 

100 शब्दों में Republic Day Speech in Hindi (गणतंत्र दिवस पर भाषण) इस प्रकार हैः

आज हम सब अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। आज ही वह ऐतिहासिक दिन है जब 200 वर्षों की गुलामी से आजाद होने के बाद भारत को गणतंत्र देश के रूप में घोषित किया गया। 26 जनवरी 1950 को विश्व का सबसे लम्बा लिखित संविधान यानी कि भारत का संविधान लागू हुआ ताकि सभी भारतवासियों को समान अधिकार प्राप्त हो सके। तब से हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर स्कूल, कॉलेज, सरकारी और गैर सरकारी कार्यलयों में विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वहीं इस दिन परेड का भी आयोजन होता है। स्कूल और कॉलेजों के छात्र विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर भारत देश के प्रति अपने समर्पण को बढ़ाते हैं। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि हम सब एक हैं और एक ही देश के नागरिक हैं। ऐसे में इस दिन हमें यह प्रतिज्ञा करनी चाहिए कि हम सभी को अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए एक बेहतर भविष्य बनाना है।

धन्यवाद

जय हिंद!

गणतंत्र दिवस पर भाषण

यह भी पढ़ें : जानें क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस और उसके इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

गणतंत्र दिवस पर 200 शब्दों में ऐसे दें स्पीच 

200 शब्दों में 26 January Speech in Hindi (गणतंत्र दिवस पर भाषण) इस प्रकार है : 

गणतंत्र दिवस भारत का एक प्रमुख राष्ट्रीय पर्व है जो हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। यह हर एक भारतवासी के लिए गर्व और गौरव का दिन है। ऐसे में इस खास मौके पर पूरे भारत के हर एक स्कूल, कॉलेजों, सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है  और इन कार्यक्रमों के माध्यम से महत्वपूर्ण लोगों के योगदान को याद किया जाता है। आपको बता दें कि 1950 में इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था जिसे बनने में लगभग 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था। हमारे भारत देश का संविधान एक महान दस्तावेज है, जो हर एक भारतवासी को समान अधिकार और स्वतंत्रता प्रदान करता है। भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लुईखित संविधान भी माना जाता है। 

गणतंत्र दिवस का दिन एक विशेष दिन है जो हमें अपने देश के संविधान के मूल्यों के बारे में बताता है और उन मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है। यह दिन यह भी सिखाता है कि हमें एक-दूसरे के साथ प्रेम और सद्भाव से रहना चाहिए। आइए इस खास अवसर हम सभी मिलकर एक संकल्प लें कि हम अपने देश को एक विकसित और समृद्ध राष्ट्र बनाएंगे। 

धन्यवाद

जय हिंद!

यह भी पढ़ें – Poem on Republic Day in Hindi

गणतंत्र दिवस पर 500 शब्दों में ऐसे दें स्पीच 

500 शब्दों में 26 January Speech in Hindi (गणतंत्र दिवस पर भाषण) इस प्रकार हैः

माननीय अतिथिगण, शिक्षक वर्ग और मेरे सहपाठियों

सबसे पहले आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें। मेरा नाम …….. है और मै कक्षा ….. का/की छात्र/छात्रा हूँ। आज गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आप सभी को इस दिन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें बताना चाहता/चाहती हूँ। हम सभी भारतवासी को आज के दिन के बारे में जानकारी होनी आवश्यक है।

आज का दिन भारत के इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि इसी दिन भारत को औपनिवेशिक शासन (colonial rule) से पूरी तरह से आजादी मिली थी और देश ने अपना एक अलग संविधान बनाया था। ताकि नियम मुताबिक चला जा सके और हर एक भारतवासी को समान अधिकार मिल सके। दूसरे शब्दों में कहे तो यह वह दिन है जब भारत का संविधान लागू हुआ था। 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिलने के बाद एक संविधान सभा का गठन किया गया। इस संविधान सभा ने 9 दिसंबर, 1946 से संविधान बनाने का काम शुरू कर दिया। इसके बाद 26 नवंबर, 1949 को विश्व का सबसे लम्बा लिखित संविधान यानी कि भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ। और 26 जनवरी 1950 के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। यह दिन ऐतिहासिक क्षणों में गिना जाने वाला दिन था, क्योंकि इसी दिन से भारत एक संप्रभु, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया था।

इस साल यानी 2024 में, भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवसमना रहा है। इस दिन भारत के राष्ट्रपति के समक्ष राजधानी नई दिल्ली में ‘कर्तव्य पथ’ पर झंडा फेहराया जाता है। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थानों में भी इस दिन को यादगार बनाने के लिए कई तरह के कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। यह दिन सभी भारतवासी को स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के संवैधानिक मूल्यों को याद दिलाता है। भारतीय गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय गौरव, एकता और उत्सव का दिन है। आइए हम सभी मिलकर एक संकल्प लेंते हैं कि हम अपने देश को एक विकसित देश बनाएंगे और हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान कभी नहीं भुलायेंगे। हम उनके सभी सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करेंगे। आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 

धन्यवाद

जय हिंद!

जय भारत!

यह भी पढ़ें – Republic Day Quiz in Hindi

गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन में स्पीच ( Republic Day Speech in 10 Lines )

26 जनवरी 2024 को भारत देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। यह दिन भारतीय इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है जो हमें एकता में रहने का संदेश देता है और देश का गौरव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। 26 जनवरी के दिन ही भारत देश का संविधान लागू हुआ था और भारत को एक गणराज्य का दर्जा मिला था। आपको बता दें कि हमारे देश भारत के संविधान बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखा गया। इसी कारण उन्हें भारतीय संविधान का जनक माना जाता है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा राजधानी दिल्‍ली में कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया जाता है और राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी भी दी जाती है। वहीं इस ऐतिहासिक दिन में कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया जाता है। इस परेड में हर राज्य अपने कल्चर की एक झलक दिखाते हैं, जिससे सभी भरतवासी के अंदर देशप्रेम की भावना जाग उठती है।

गणतंत्र दिवस पर स्पीच तैयार करने के टिप्स

Republic Day Speech in Hindi के इस ब्लॉग में आपको गणतंत्र दिवस पर भाषण तैयार करने के कुछ टिप्स गए हैं जिनकी मदद से आप एक बेहतर स्पीच दे सकते हैं। 

  • सबसे पहले गणतंत्र दिवस से जुड़े सभी फैक्ट और जानकारी इक्कठा करें। 
  • फिर उन्हें अच्छी तरह से फ्रेम कर, स्पीच लिखित रूप में में तैयार करें। 
  • स्पीच लिखने से पहले ध्यान रहें कि वर्ड लिमिट ज्यादा न हो।
  • स्पीच देने से पहले लेखन को अच्छी तरह पढ़ लें। 
  • पढ़ते समय ध्यान रखें कि आप अपने शब्दों का सही चयन कर रहें हैं। 
  • आप अपनी स्पीच की शुरुआत हिंदी शायरी या कविताओं से भी कर सकते है। 
  • अपने भाषण के माध्यम से ऑडियंस से जोड़े। 
  • अपनी स्पीच के अंत में श्रोताओं का शुक्रिया अदा करना न भूलें।

FAQs 

भारत का संविधान कब बनाया गया?

भारत का संविधान 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा द्वारा बनाया गया था, लेकिन इसे 26 जनवरी 1950 में लागू किया गया था।

भारत के संविधान के जनक कौन है?

बीआर अंबेडकर भारतीय संविधान के जनक थे।

26 जनवरी को किसके द्वारा झंडा फेहराया जाता है?

26 जनवरी को प्राइम मिनिस्टर की जगह राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं। 

संबंधित आर्टिकल्स

26 जनवरी गणतंत्र दिवस का इतिहासलोकतंत्र और गणतंत्र में अंतर
गणतंत्र दिवस किसे कहते हैं?गणतंत्र दिवस पर छोटी सी कविता
भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को ही क्यों लागू हुआगणतंत्र दिवस पर छोटा सा भाषण
भारत का झंडा कितनी बार बदला गया है?गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कौन सा पुरस्कार प्रदान किया जाता है?
अशोक चक्र के बारे में कितना जानते हैं आपगणतंत्र दिवस पर भाषण कौन देता है?

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको Republic Day Speech in Hindi के बारे में विस्तृत जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*