World Veterinary Day 2024 : क्यों मनाया जाता है विश्व पशु चिकित्सा दिवस? जानें इसका इतिहास, थीम और महत्व

1 minute read
World Veterinary Day in Hindi

प्रतिवर्ष अप्रैल महीने के आखिरी शनिवार को विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाया जाता है। इस साल यह दिन 27 अप्रैल 2024 को मनाया जा रहा है। यह एक महत्वपूर्ण अवसर है जो हमें पशु चिकित्सकों के समर्पण और कड़ी मेहनत के सम्मान करने का अवसर देता है। बता दें कि इस दिन को मनाये जाने का मुख्य कारण है पशु स्वास्थ्य की देखभाल और पशु क्रूरता को रोकने के लिए दुनियाभर में जागरूकता फैलाना। यह दिवस केवल पशु चिकित्सकों के योगदान का सम्मान करने का दिन ही नहीं बल्कि यह एक जिम्मेदार पालतू पशु मालिक बनना भी सिखाता है। विश्व पशु चिकित्सा दिवस (World Veterinary Day in Hindi) के बारे में अधिक जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें। इस लेख में आपको विश्व पशु चिकित्सा दिवस के इतिहास, महत्व और थीम आदि के बारे में विस्तार से बताया गया है।

विश्व पशु चिकित्सा दिवस के बारे में संक्षिप्त जानकारी

प्रतिवर्ष अप्रैल के आखिरी शनिवार को विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाया जाता है। यह एक विशेष दिन जिसका उद्देश्य है पशु चिकित्सकों और उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करना, इसके साथ ही यह दिन पशुओं के स्वास्थ्य और अधिकार के बारे में जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। वहीं इस दिवस के माध्यम से हम पशुओं की देखभाल से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में शिक्षित होते है, ताकि हम उनको बेहतर जीवन प्रदान कर सकें।

यह भी पढ़ें – यहाँ देखिए अप्रैल 2024 के महत्वपूर्ण दिनों की पूरी लिस्ट

विश्व पशु चिकित्सा दिवस का इतिहास क्या है?

विश्व पशु चिकित्सा दिवस का इतिहास बहुत पुराना है। इस दिवस को मनाये जाने का इतिहास 1863 से शुरू होता है। उस दौरान एडिनबर्ग के वेटरनरी कॉलेज के प्रोफेसर जॉन गैम्गी ने यूरोप के पशु चिकित्सकों को “इंटरनेशनल वेटरनरी कांग्रेस” नामक एक बैठक के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद 1959 तक पशु स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए विश्व पशु चिकित्सा संघ (WVA) का गठन किया गया। इसके बाद 2000 में पहली बार विश्व पशु चिकित्सा संघ द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाया गया था। तब से लेकर हर साल यह दिवस अप्रैल महीने के आखिरी शनिवार को मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें : पशु चिकित्सक कैसे बनें?

विश्व पशु चिकित्सा दिवस कब मनाया जाता है ?

विश्व पशु चिकित्सा संघ (WVA) द्वारा स्थापित किया गया विश्व पशुचिकित्सा दिवस हर साल अप्रैल महीने के आखिरी शनिवार को मनाया जाता है। यह दिवस 1963 से हर साल मनाया जा रहा है। इस वर्ष यानी 2024 में यह दिवस 27 अप्रैल को मनाया जायेगा। 

यह भी पढ़ें : विश्व बौद्धिक संपदा दिवस 

विश्व पशु चिकित्सा दिवस का महत्व क्या है?

विश्व पशु चिकित्सा दिवस कई कारणों से महत्वपूर्ण है। आईये जानते हैं उन कारणों को विस्तार से : 

  • विश्व पशु चिकित्सा दिवस हमें पशुओं के प्रति हमारी जिम्मेदारी को याद दिलाता है। 
  • विश्व पशु चिकित्सा दिवस हमें पशु चिकित्सकों के समर्पण को सम्मानित करने और उनके महत्वपूर्ण योगदान को सराहने का अवसर प्रदान करता है। 
  • यह दिवस लोगों को पशुओं के स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करने और उनके रोगों के संकेतों में बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित करता है। 
  • यह दिवस लोगों को पशु चिकित्सा को अपने करियर के रूप में चुनने के लिए प्रोत्साहित करता है।

यह भी पढ़ें : विश्व पशु दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व पशुचिकित्सा दिवस क्यों मनाया जाता हैं?

प्रतिवर्ष अप्रैल के आखिरी शनिवार को मनाया जाने वाला विश्व पशु चिकित्सा, पशुओं के स्वास्थ्य, उनको दिए जाने वाले अधिकारों को समर्पित एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य है पशु चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पशु चिकित्सकों के योगदान को सम्मानित करना, पशु स्वास्थ्य के महत्व को समझना, पशुओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना आदि। यह दिन हमें पशु चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। 

यह भी पढ़ें : विश्व पशु कल्याण दिवस

विश्व पशु चिकित्सा दिवस कैसे मनाया जाता हैं?

World Veterinary Day in Hindi में हम जानेंगे कि विश्व पशुचिकित्सा दिवस कैसे मनाया जाता है। इस दिवस में पशु चिकित्सा संघों, पशु कल्याण संगठनों और दुनिया भर के अन्य समूहों द्वारा विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। तो आईये जान लेते हैं कि इस विशेष अवसर को हम कैसे मना सकते हैं : 

  • इस दिवस के दौरान आप किसी पशु बचाव संगठन को दान कर सकते हैं। 
  • आप अपने आस पास के लोगों को पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए जागरूक कर सकते हैं
  • आप किसी स्थानीय जागरूकता अभियान में शामिल हो सकते हैं। 
  • आप पशु चिकित्सा पेशे के बारे में अधिक जान सकते हैं और लोगों को इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। 

यह भी पढ़े : वेटरनरी कोर्स

विश्व पशुचिकित्सा दिवस थीम 2024 

प्रत्येक वर्ष, विश्व पशु चिकित्सा संघ (WVA) द्वारा विश्व पशुचिकित्सा दिवस के लिए एक विशेष थीम का चयन किया जाता  है। चुने गए थीम का उद्देश्य होता है विश्व स्तर पर पशुओं के सामने आने वाले वर्तमान मुद्दों और चुनौतियों पर विचार विमर्श करना। बता दें कि विश्व पशुचिकित्सा दिवस थीम 2024 है : “पशु चिकित्सक आवश्यक स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं”। यह विषय विश्व भर के पशु चिकित्सकों द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है। इससे पहले वर्ष की थीम कुछ इस प्रकार से है : 

वर्ष थीम 
विश्व पशुचिकित्सा दिवस 2023 की थीम“पशु चिकित्सा पेशे में विविधता, समानता और समावेशिता को बढ़ावा देना”
विश्व पशुचिकित्सा दिवस 2022 की थीम“पशु चिकित्सा लचीलेपन को मजबूत करना” 
विश्व पशुचिकित्सा दिवस 2021 की थीम“कोविड -19 संकट के लिए पशुचिकित्सा प्रतिक्रिया”

यह भी पढ़ें : Animals Gk in Hindi : वह कौन सा जानवर है जिसका दिमाग सबसे बड़ा होता है? जानिए ऐसे ही क्वेश्चन के बारे में

विश्व पशु चिकित्सा दिवस

विश्व पशु चिकित्सा दिवस से जुड़े रोचक तथ्य 

विश्व पशुचिकित्सा दिवस से जुड़े रोचक तथ्य इस प्रकार से है :

  • विश्व पशु चिकित्सा संघ के अध्यक्ष राफेल लागुएन्स है 
  • 1863 में विश्व पशु चिकित्सा संघ की स्थापना की गयी थी। 
  • विश्व पशु चिकित्सा संघ मुख्यालय, ब्रुसेल्स, बेल्जियम में है। 
  • विश्व पशुचिकित्सा दिवस दुनियाभर के 80 से अधिक देशों में मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 2011 में विश्व पशुचिकित्सा दिवस को अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। 

यह भी पढ़ें : जानवरों से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे

FAQs

पशु चिकित्सा के जनक कौन है?

लियो मेयर जोन्स को पशु चिकित्सा के जनक के रूप में जाना जाता है। उनका पशु चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान रहा है। लियो मेयर जोन्स जानवरों के लिए मानकीकृत दवा खुराक शुरू करने वाले पहले व्यक्ति थे। 

पशु चिकित्सक कौन होते हैं?

पशु चिकित्सा या वेटरनरी डॉक्टर, वो होते हैं जो जानवरों की चिकित्सा करते हैं। 

पशु डॉक्टर की कितनी सैलरी होती है?

पशु चिकित्सक को सरकारी और निजी अस्पतालों में अच्छा वेतन मिलता है। शुरुआती तौर पर उनकी सैलरी 30,000 से 50,000 रुपये प्रतिमाह होती है।

संबंधित आर्टिकल्स

राष्ट्रीय मतदाता दिवसराष्ट्रीय पक्षी दिवस
राष्ट्रीय समुद्री दिवसओडिशा स्थापना दिवस
विश्व अंतर्मुखी दिवस विश्व रेडियो दिवस
अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवसराष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस
पोंगलराष्ट्रीय युवा दिवस
अफ़्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवसविश्व ब्रेल दिवस
राष्ट्रीय पैदल दिवसखान जागरूकता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
सीआरपीएफ शौर्य दिवसविश्व होम्योपैथी दिवस
बैसाखीविश्व टीकाकरण सप्ताह का इतिहास, महत्व व कैसे मनाते हैं?

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको विश्व पशुचिकित्सा दिवस (World Veterinary Day in Hindi) से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*