Today’s Current Affairs in Hindi | 18 मार्च 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 18 March 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 18 मार्च के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हर वर्ष 18 मार्च को भारत में ‘आयुध निर्माण दिवस’ मनाया जाता है।
  2. महिला प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन का खिताब ‘रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर’ ने अपने नाम किया है।
  3. पैरा तीरंदाज और अर्जुन पुरस्‍कार विजेता ‘शीतल देवी’ भारत निर्वाचन आयोग की राष्ट्रीय दिव्यागंजन आइकन बनी है।
  4. भारत का पहला ‘आयुर्वेदिक कैफे’ नई दिल्ली में खुला है।
  5. हाल ही में भारतीय सेना की टुकड़ी संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘अभ्यास लमितिये-2024‘ में भाग लेने के लिए सेशेल्स रवाना हुई है।
  6. केंद्रीय जनजातीय कार्य और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने E-NAM (राष्ट्रीय कृषि बाजार) मोबाइल ऐप लॉन्च की है।
  7. ‘दत्तात्रेय होसबाले’ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नए सरकार्यवाह बने हैं।
  8. नई दिल्ली में स्‍टार्टअप महाकुंभ शुरू हुआ है।
  9. हाल ही में ‘विश्व आध्यात्मिकता महोत्सव’ का आयोजन हैदराबाद में किया गया है।
  10. हाल ही में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पीबी-एसएचएबीडी और एक अपडेटेड न्यूज ऑन एयर मोबाइल ऐप लॉन्च की है।

यह भी पढ़ें- 18 मार्च का इतिहास (18 March Ka Itihas) – 2006 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र ने मंजूर किया था मानवाधिकार परिषद के गठन का प्रस्ताव

18 मार्च 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. ड्रैगनफायर लेजर डायरेक्टेड एनर्जी वेपन का सफल परीक्षण किस देश ने किया है?

(A) ब्रिटेन 
(B) जर्मनी  
(C) फ्रांस  
(D) जापान  
उत्तर- ब्रिटेन 

2. सऊदी अरब ग्रां प्री का ख़िताब किसने जीता है?

(A) सेबेस्टियन वेट्टेल 
(B) एलेन प्रोस्ट
(C) मैक्स वेरस्टैपेन 
(D) फर्नांडो अलोंसो
उत्तर- मैक्स वेरस्टैपेन 

3. प्रतिष्ठित पीवी नरसिम्हा राव मेमोरियल अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया है?

(A) मुकेश अंबानी 
(B) रतन टाटा 
(C) शिव नादर
(D) अज़ीम प्रेमजी
उत्तर- रतन टाटा

4. दुनिया की पहली ‘3D प्रिंटेड मस्जिद’ का अनावरण कहाँ किया गया है?

(A) क़तर
(B) सऊदी अरब
(C) ओमान
(D) सेनेगल
उत्तर- सऊदी अरब

5. किस सरकार ने भारत की पहली LNG संचालित बस लॉन्च की है?

(A) कर्नाटक
(B) तेलंगाना
(C) गुजरात
(D) महाराष्ट्र
उत्तर- महाराष्ट्र

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*