कब मनाई जाती है मदर टेरेसा जयंती? जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें

1 minute read
मदर टेरेसा जयंती

मदर टेरेसा, एक ऐसा नाम है जो करुणा, सेवा और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा में समर्पित कर दिया था। उनकी निस्वार्थ सेवा ने दुनियाभर में लाखों लोगो के लिए आशा की किरण जगाई। मदर टेरेसा के जन्मदिवस को मदर टेरेसा जयंती के रूप में मनाया जाता है। उनकी जयंती लोगों को दूसरों की सेवा के प्रति प्रेरित करती है। मदर टेरेसा जयंती के बारे में अधिक जानने के लिए यह ब्लॉग पूरा पढ़े।  

मदर टेरेसा जयंती कब मनाई जाती है?

हर साल 26 अगस्त को मदर टेरेसा जयंती मनाई जाती है। इस दिन हम दुनिया भर में मानवता की सेवा में समर्पित महिला, मदर टेरेसा को याद करते हैं।

मदर टेरेसा का संक्षिप्त जीवन परिचय 

समाज पर सब कुछ न्योछावर कर देने वाली मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 में मैसेडोनिया गणराज्य की राजधानी स्कोप्जे में हुआ था। उनका जन्म नाम एग्नेस गोंझा बोयाजियू था। 18 वर्ष की आयु में, उन्होंने धर्म की राह अपनाने का निर्णय लिया और एक नन बनकर आयरलैंड चली गईं। बाद में, वे भारत आईं और 1950 में कोलकाता में “मिशनरीज ऑफ चैरिटी” की स्थापना की। उनके इस महान कार्य के लिए उन्हें 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं 5 सितंबर 1997 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया, लेकिन उनकी विरासत आज भी हमारे बीच जीवित है। उनका जीवन और कार्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। 

यह भी पढ़ें : Mother Teresa Biography in Hindi | मदर टेरेसा की जीवनी

मदर टेरेसा जयंती का इतिहास क्या है?

मदर टेरेसा की जयंती, मदर टेरेसा के जन्मदिवस के रूप में मनाई जाती है। यह दिन उनके जीवन और उनके द्वारा किए गए महान कार्यों को सम्मानित करने का अवसर है। आपको बता दें कि मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को मैसेडोनिया गणराज्य के स्कोप्जे शहर में हुआ था। उनका मूल नाम एग्नेस गोंझा बोयाजियू था। यह विशेष दिन मदर टेरेसा के जीवन और उनके द्वारा किए गए महान कार्यों का सम्मान करने का अवसर प्रदान करता है। 

मदर टेरेसा की जयंती का महत्व क्या है?

मदर टेरेसा जयंती एक विशेष अवसर है जो दिन उनके जीवन और कार्यों को याद करने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर देता है। इस अवसर पर, हम उनके मानवता की सेवा के प्रति समर्पण को याद करते हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, बीमारों और बेसहारा लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया था। ऐसे में उनकी जयंती हमें दूसरों की सेवा के प्रति प्रेरित करती है। मदर टेरेसा ने हमें करुणा और दया का महत्व सिखाया। उनकी जयंती हमें उनके इन्हीं गुणों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करती है।

यह भी पढ़ें : Mother Teresa Essay: मदर टेरेसा पर छात्र ऐसे लिख सकते हैं निबंध

कैसे मनाई जाती है मदर टेरेसा की जयंती?

मदर टेरेसा की जयंती को आप निम्नलिखित तरीकों से मना सकते हैं : 

  • इस दिन आप मदर टेरेसा की तरह गरीबों, जरूरतमंदों और असहाय लोगों के साथ समय बिता सकते हैं या विभिन्न चैरिटी संगठनों, अस्पतालों या अनाथालयों में दान कर सकते हैं। 
  • इस दिन आप अपने आस पास के स्थानों में स्वच्छता अभियान, खाद्य वितरण या अन्य सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं।
  • इस विशेष अवसर पर आप मदर टेरेसा की जीवनी और उनके कार्यों पर चर्चा करने के लिए कोई सेमिनार आयोजित कर सकते हैं।
  • इसके अलावा स्थानीय चर्च, या सामुदायिक केंद्र में विशेष प्रार्थना सभा या धार्मिक समारोह का आयोजन कर सकते हैं।

मदर टेरेसा से जुड़े कुछ परीक्षोपयोगी सामान्य ज्ञान तथ्य 

मदर टेरेसा से जुड़े कुछ परीक्षोपयोगी सामान्य ज्ञान तथ्य निम्नलिखित है : 

  • मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 में मैसेडोनिया गणराज्य की राजधानी स्कोप्जे में हुआ था।
  • उनका वास्तविक नाम एग्नेस गोंझा बोयाजियु (Agnes Gonxha Bojaxhiu) था।
  • मदर टेरेसा को कई भाषाओं का ज्ञान था जिनमें अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, अल्बानियाई और सर्बियाई शामिल हैं।
  • मदर टेरेसा को 1979 को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें यह पुरस्कार उनके मानवीय सेवाओं के लिए मिला था।
  • मदर टेरेसा का निधन 5 सितंबर, 1997 को दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ था।

मदर टेरेसा के प्रेरणादायक विचार

मदर टेरेसा के प्रेरणादायक विचार निम्नलिखित है:

  • “हम सभी महान कार्य नहीं कर सकते, लेकिन हम छोटे-छोटे कार्य बड़े प्रेम से कर सकते हैं।” – मदर टेरेसा
  • “यदि आप लोगों का मूल्यांकन करते हैं, तो आपके पास उनसे प्रेम करने का समय नहीं है।” – मदर टेरेसा
  • “मैं अकेले दुनिया को नहीं बदल सकती, लेकिन मैं पानी पर एक पत्थर फेंककर कई लहरें पैदा कर सकती हूँ।” – मदर टेरेसा
  • “दयालु शब्द छोटे और बोलने में आसान हो सकते हैं, लेकिन उनकी गूँज सचमुच अंतहीन होती है।” – मदर टेरेसा
  • “प्रेम की भूख को मिटाना रोटी की भूख को मिटाने से कहीं अधिक कठिन है।” – मदर टेरेसा
  • “शांति मुस्कान से शुरू होती है।” – मदर टेरेसा

FAQs

मदर टेरेसा का असली नाम क्या था?

मदर टेरेसा का वास्तविक नाम ‘एग्नेस गोंझा बोयाजियु’ था।

मदर टेरेसा भारत कब आई थी?

मदर टेरेसा 6 जनवरी 1929 में भारत आई थीं। 

मदर टेरेसा ने किसकी स्थापना की?

मदर टेरेसा मिशनरीज ऑफ चैरिटी (Missionaries of Charity) की संस्थापक थीं।

सम्बंधित आर्टिकल्स 

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवसराष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस 
चार्टर्ड अकाउंटेंट डेजीएसटी दिवस
विश्व यूएफओ दिवसअंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस
अमेरिका का स्वतंत्रता दिवसविश्व ज़ूनोसिस दिवस
विश्व चॉकलेट दिवसवैश्विक क्षमा दिवस
निकोला टेस्ला और उनके आविष्कारराष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस
विश्व जनसंख्या दिवसमलाला दिवस
राष्ट्रीय प्लास्टिक सर्जरी दिवससोशल मीडिया गिविंग डे 
विश्व युवा कौशल दिवसपेपर बैग डे 

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको मदर टेरेसा जयंती के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*