इस दिन इसरो ने अंतरिक्ष में रचा था इतिहास, 26 मिनट में लॉन्च किए थे 20 उपग्रह!

1 minute read

दुनिया की अग्रणी अंतरिक्ष एजेंसियों में से एक ISRO, इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ने अपनी स्थापना के बाद से ही अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कई अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। जिनमें से एक अविश्वसनीय उपलब्धि है 26 मिनट में लॉन्च किए गए 20 उपग्रह! ISRO द्वारा हासिल की गई इस अभूतपूर्व उपलब्धि ने अंतरिक्ष में इतिहास रच दिया था। यह एक ही रॉकेट द्वारा लॉन्च किए गए उपग्रहों की संख्या का एक नया विश्व रिकॉर्ड था, जिसने भारत को इस क्षेत्र में एक अग्रणी स्थान दिलाया। इस मिशन के बारे में अधिक जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।

इस दिन, इसरो ने 20 उपग्रह लांच कर बनाया रिकॉर्ड

22 जून 2016, ISRO के लिए एक ऐतिहासिक दिन था। इस दिन, इसरो ने एक ही उड़ान में 20 उपग्रह लॉन्च करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह लॉन्चिंग चेन्नई से करीब 80 किलोमीटर दूर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से कार्टोसैट-2 मिशन के तहत की गयी थी। यह कोई साधारण उपलब्धि नहीं थी बल्कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा हासिल की गई एक अभूतपूर्व सफलता है।

यह भी पढ़ें : जानिए ISRO साइंटिस्ट कौन होते हैं और ISRO साइंटिस्ट कैसे बनें?

यह थे इसरो द्वारा लॉन्च किए जाने वाले उपग्रह

आपको बता दें कि जो उपग्रह अतंरिक्ष में भेजे गए थे उनमें भारत के तीन और 17 विदेशी उपग्रह शामिल थे। आइये जानते हैं उनके बारे में :

  • कारटोसैट-2 श्रृंखला
  • गूगल कंपनी टेरा बेला का स्काईसैट जेन2-1
  • इंडोनेशिया का एलएपीएसएन-ए3,
  • जर्मनी का बीआईआरओएस
  • कनाडा का एम3एमसैट और जीएचजीसैट-डी
  • यूएसए का स्काईसेट जीईएन 2-1 और 12 DOVE

इसके अलावा अन्य देशों में स्पेन, नीदरलैंड, इजराइल, सिंगापुर, ताइवान, थाईलैंड, वियतनाम, अर्जेंटीना, अल्जीरिया, लिथुआनिया के साथ चेन्नई के सत्यभामा विश्वविद्यालय और पुणे के कॉलेड ऑफ इंजीनियरिंग के दो उपग्रह शामिल हैं। 

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको इसरो ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, लॉन्च किए 20 उपग्रह, के बारे में जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*