National Space Day in Hindi | चंद्रयान-3 की सफलता पर 23 अगस्त को मनाया जाएगा नेशनल स्पेस डे

1 minute read
National Space Day in Hindi

प्रधानमंत्री मोदी ने 26 अगस्त को कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता को चिह्नित करने के लिए भारत 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day in Hindi) के रूप में मनाएगा। बेंगलुरु में इसरो वैज्ञानिकों की टीम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो वैज्ञानिकों को एक पूरी पीढ़ी को जागृत करने का श्रेय दिया। 

चंद्रयान-3 लैंडर की सफलता के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा करते हुए कहा कि विक्रम लैंडर की लैंडिंग वाली जगह को ‘शिवशक्ति’ के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए इस स्थान के नाम की घोषणा की। 

National Space Day in Hindi : इस जगह का नाम तिरंगा प्वाइंट

नेशनल स्पेस डे की घोषणा के अलावा प्रधानमंत्री ने चंद्रयान-2 की क्रैश लैंडिंग साइट का नाम ‘तिरंगा प्वाइंट’ रखने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-2 ने 2019 में चंद्रमा की सतह पर अपने पदचिह्न छोड़े। उन्होंने भारत के चंद्रमा मिशन की सफलता में इसरो की महिला वैज्ञानिकों को भी श्रेय दिया।

प्रधानमंत्री ने इसरो टीम को दी बधाई

National Space Day in Hindi की घोषणा के साथ ही प्रधानमंत्री ने 23 अगस्त को चंद्रयान-3 लैंडर की सफल लैंडिंग के लिए इसरो टीम को बधाई दी। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ग्रीस और दक्षिण अफ्रीका की अपनी 2 देशों की यात्रा से लौटने के तुरंत बाद बेंगलुरु पहुंचे। 

चंद्रयान-3 की घोषणा कब की गई थी?

चंद्रयान-3 की सफलता के साथ यह समझना जरूरी है कि इसकी घोषणा कब की गई थी। Chandrayaan-3 को लॉन्च करने की घोषणा 29 मई 2023 को इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने की थी। चंद्रयान-3 के लैंडर का नाम विक्रम साराभाई (1919-1971) के नाम पर रखा गया है। चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को चांद पर साॅफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रच दिया और इसीलिए इस दिन (National Space Day in Hindi) की शुरुआत की गई है।

सम्बंधित आर्टिकल

चंद्रयान 3 किस जगह व राज्य से लांच हुआ है?चंद्रयान-3 की प्रति सेकंड स्पीड क्या है?
चंद्रयान-3 चाँद पर कब पहुंचेंगे?चंद्रयान-3 मिशन के डायरेक्टर कौन हैं?
चंद्रयान-3 की लैंडिंग डेट क्या है?चंद्रयान-3 क्या है?
चंद्रयान-3 का नाम क्या है?चंद्रयान-3 सफल है या नहीं?
चंद्रयान-3 की टीम में कौन हैं?चंद्रयान-3 में कितने लोग जायेंगें?
चंद्रयान-1 कब लॉन्च हुआ था?चंद्रयान-3 कितनी दूरी तय करेगा?
चंद्रयान-3 कहाँ से लॉन्च किया गया?चंद्रयान-3 क्यों लॉन्च किया गया?
इसरो का पूरा नाम क्या है?जानिए ISRO साइंटिस्ट कौन होते हैं और ISRO साइंटिस्ट कैसे बनें?
गगनयान मिशन क्या है और यह कब लाॅन्च होगा?चंद्रयान-3 को पहुँचने में क्यों लगेंगे इतने दिन?
आदित्य L1 मिशन क्या है और यह कब लाॅन्च होगा?NASA का आर्टेमिस प्रोग्राम क्या है?

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको National Space Day in Hindi की पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*