PNST Syllabus in Hindi: जानिए इस एग्जाम का सिलेबस क्या है?

1 minute read
PNST Syllabus in Hindi

मध्य प्रदेश में BSC नर्सिंग में एडमिशन लेने के लिए PNST एंट्रेंस एग्जाम देना अनिवार्य होता है। PNST की फुल फॉर्म ‘Pre-Nursing Selection Test’ (प्री-नर्सिंग चयन परीक्षा) होती है। इस परीक्षा में हर साल लाखों स्टूडेंट्स हिस्सा लेते हैं। लेकिन किसी भी एग्जाम को क्लियर करने के लिए उसका सिलेबस जानना बहुत जरूरी है, इसलिए हम इस ब्लाॅग में PNST Syllabus in Hindi, एग्जाम पैटर्न और इसकी तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स के बारे में विस्तार से जानेंगे।

ऑर्गनाइजेशनमध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ऑफ एजुकेशन
एग्जाम का नामप्री-नर्सिंग चयन परीक्षा (PNST) और सामान्य नर्सिंग प्रशिक्षण चयन परीक्षा।
एडमिशनडिप्लोमा कोर्सेज
सेशन2023
लोकेशनमध्य प्रदेश
एग्जाम डेट7 जुलाई 2023
ऑफिशियल वेबसाइटwww.peb.mp.gov.in

PNST एग्जाम क्या है?

PNST ‘मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ऑफ एजुकेशन’ की ओर से हर वर्ष आयोजित किया जाने वाला एग्जाम है। इस एग्जाम को क्लियर करने के बाद BSC नर्सिंग में एडमिशन मिल जाता है। यह एग्जाम केवल महिला कैंडिडेट्स के लिए ही कंडक्ट कराया जाता है। 

यह भी पढ़ें – BSc नर्सिंग में क्या-क्या सिखाया जाता है?

PNST एग्जाम सिलेबस क्या है?

किसी भी एग्जाम को क्लियर करने से पहले सही स्ट्रैटजी और हर उसमें पूछे जाने वाले सब टाॅपिक्स कवर करना जरूरी है। PNST एग्जाम के लिए अप्लाई करने से पहले कैंडिडेट्स को इसका सिलेबस समझना चाहिए कि क्या पढ़ना है और किस विषय को कितनी वेटेज दी गई है। इस एग्जाम में साइंस का अहम रोल है, इसलिए PNST Syllabus in Hindi सब्जेक्ट के बारे में नीचे विस्तार से बताया जा रहा है।

बायोलॉजी सिलेबस 

PNST Syllabus in Hindi में बायोलाॅजी का सिलेबस इस प्रकार हैः

  • ह्यूमन डेवलपमेंट
  • ऑर्गैनिक इवोल्यूशन के सिद्धांत
  • वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन
  • कैंसर के प्रकार
  • जीवन की उत्पत्ति
  • द्विपद और त्रिपद नामकरण
  • मादक पदार्थों की लत
  • आर्थिक जूलॉजी।

जूलॉजी सिलेबस 

PNST Syllabus in Hindi में जूलाॅजी का सिलेबस इस प्रकार हैः

  • क्लाइमेट चेंज
  • बहुकोशिकीयता- पशु जीवन की संरचना व कार्य
  • डेवलमेंट बायोलाॅजी और जेनेटिक्स
  • जेनेटिक इंजीनियरिंग (संक्षिप्त विचार)
  • म्यूटेशन जीन म्यूटेशन
  • मनुष्य के संबंध में प्रोटोजोन रोग,
  • मनुष्य के संबंध में कीट वाहक रोग
  • टैक्सोनॉमी इवोल्यूशन इकोनॉमिक जूलॉजी
  • धूम्रपान, शराब और नशीली दवाओं के सेवन के लक्षण और नियंत्रण
  • टिश्यू कल्चर।

फिजिक्स सिलेबस 

PNST Syllabus in Hindi में फिजिक्स का सिलेबस इस प्रकार हैः

  • इलेक्ट्रिसिटी करंट
  • इलेक्ट्रिसिटी
  • आयाम विश्लेषण
  • प्रकाश की तरंग प्रकृति
  • गति और ऊर्जा का संरक्षण
  • स्थैतिक और गतिज घर्षण
  • हुक का नियम
  • स्तनधारियों में भ्रूण झिल्ली संरचना और कार्य
  • मनुष्य की आंख
  • जर्मिनल लेयर्स
  • इकाई और आयाम इकाइयां
  • भूतल ऊर्जा
  • बीट्स और डॉपलर प्रभाव
  • परमाणु का बोहर मॉडल
  • प्रकाश का वेग।

केमिस्ट्री सिलेबस 

PNST Syllabus in Hindi में केमिस्ट्री का सिलेबस इस प्रकार हैः-

केमिस्ट्रीठोस के गुण, एक परमाणु की संरचना, परमाणु रसायन विज्ञान, आयन इलेक्ट्रॉन, रसायनिक संबंध, अरहेनियस समीकरण, फैराडे का नियम, रासायनिक अभिक्रिया के कारण ऊर्जा में परिवर्तन, आंतरिक ऊर्जा, प्रतिक्रिया की दर, रेडियोकार्बन डेटिंग, ऊष्मारसायन, क्रिस्टल लैटिस, वोल्टाइक सेल, रासायनिक गतिकी।
सामान्य और भौतिक रसायनथर्मोकैमिस्ट्री और थर्मोडायनामिक्स, रासायनिक काइनेटिक, परमाणु की संरचना, रासायनिक बंध, समाधान, ठोस अवस्था, रासायनिक संतुलन, इलेक्ट्रोकैमिस्ट्री, परमाणु रसायन विज्ञान रेडियो सक्रिय विकिरण, विलयनों में आयनिक संतुलन, कोलाइड्स और कैटेलिसिसलवणों के अम्ल और क्षार जल-अपघटन के सिद्धांत, सरफेस केमिस्ट्री।
इनऑर्गेनिक केमेस्ट्रीसंक्रमण धातुओं, समन्वय यौगिक, धातुकर्म संचालन के सिद्धांत, तत्वों का तुलनात्मक अध्ययन, रासायनिक विश्लेषण, रासायनिक आवधिकता।
ऑर्गेनिक केमेस्ट्रीजैविक अणुओं, विटामिन, पॉलिमर, रोजमर्रा की जिंदगी में रसायन, हार्मोन, न्यूक्लिक अम्ल, पर्यावरण रसायन, कार्बनिक यौगिकों के अनुभवजन्य और आणविक सूत्रों की गणना, एल्काइन्स, क्रैकिंग ऑक्टेन नंबर और गैसोलीन एडिटिव्स की तैयारी के गुण और उपयोग, एल्काइन्स, बेंजीन पेट्रोलियम, नामकरण, तैयारी के तरीके।

जनरल इंग्लिश सिलेबस 

PNST Syllabus in Hindi में जनरल इंग्लिश का सिलेबस इस प्रकार हैः-

  • Vocabulary
  • Reading Comprehension
  • Synonyms And Antonyms
  • Time And Tenses
  • Prepositions And Phrasal Verbs
  • Auxiliaries Including Modals
  • Voices: Active And Passive
  • Word Formation
  • Spelling
  • Prefixes, Suffixes
  • Articles And Determiners
  • Agreement Between The Subject And The Verb.
  • Narration : Direct And Indirect
  • Degrees If Comparison
  • Sentence Types: Affirmative, Negative And Interrogative.
  • Common Errors

PNST एग्जाम की डेट

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ऑफ एजुकेशन की आधिकारिक सूचना के अनुसार, MPPEB भोपाल 7 जुलाई 2023 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर PNST एग्जाम (मध्य प्रदेश प्री-नर्सिंग चयन परीक्षा) आयोजित करेगा।

PNST एग्जाम पैटर्न

PNST Syllabus in Hindi जानने के साथ-साथ कैंडिडेट्स को इस एग्जाम का पैटर्न समझना चाहिए, जो कि इस प्रकार हैः

  • PNST एग्जाम 2 घंटे का कंप्यूटर बेस्ड होता है।
  • इस एग्जाम में निगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
  • यह एग्जाम CBT फाॅर्मेट में होता है।
  • PNST एग्जाम कोई बदलाव नहीं किया जाता है।
  • इस एग्जाम में 150 प्रश्न पूछे जाते हैं और 5 सब्जेक्ट्स से 30 क्वैश्चंस होते हैं।
  • प्रत्येक सब्जेक्ट के लिए 30 नंबर निर्धारित किए गए हैं।

PNST में कितने पेपर्स होते हैं?

PNST परीक्षा में 150 प्रश्न होते हैं। यह पेपर हिंदी और इंग्लिश दोनों लैंग्वेज में होता है। PNST एग्जाम में 1 पेपर ही होता है और इसमें फिजिक्स, बॉटनी, जूलॉजी, केमिस्ट्री और इंग्लिश सब्जेक्ट से सवाल पूछे जाते हैं।

विषय कुल अंक 
केमिस्ट्री 30 
बायोलॉजी 30 
फिजिक्स 30 
जूलॉजी 30 
जनरल इंग्लिश 30 
कुल अंक150 

PNST के लिए आवश्यक योग्यता क्या होती है? 

PNST के लिए आवश्यक योग्यता इस प्रकार हैः-

  • कैंडिडेट्स को सबसे पहले 12वीं की परीक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलाॅजी और इंग्लिश के साथ पास होना चाहिए।
  • 12वीं में कम से कम 45 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए।
  • यह एग्जाम सिर्फ महिलाएं ही दे सकती हैं।
  • महिला कैंडिडेट्स भारत की नागरिक होनी चाहिए।
  • महिला कैंडिडेट्स मध्य प्रदेश से होना जरूरी है।
  • इस एग्जाम के लिए आयुसीमा 17 साल से 27 साल के बीच निर्धारित की गई है।

PNST के लिए बेस्ट बुक्स

किसी भी एग्जाम की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स काफी महत्वपूर्ण मानी जाती हैं, इसलिए PNST Syllabus in Hindi की प्रिपरेशन करने के लिए बेस्ट बुक्स की सूची नीचे दी गई तालिका में दी जा रही हैंः- 

बुक्सराइटर-पब्लिशरलिंक
General Nursing and Pre Nursing Training Selection Test GNTST & PNST 2023Arihant Experts यहां से खरीदें
GNTST & PNST Solved (H)Arihant Expertsयहां से खरीदें
Advanced Problems In Organic ChemistryM.S. Chouhan यहां से खरीदें
PROBLEMS IN PHYSICAL CHEMISTRYNarendra Avasthiयहां से खरीदें
General English for All Competitive ExaminationsS.C. Gupta यहां से खरीदें
OET Preparation Nursing + OET TrainerGurleen Khairaयहां से खरीदें

FAQs

नहीं, PNST एग्जाम में निगेटिव मार्किंग नहीं होती है।पीएनएसटी का पेपर कैसे होता है?

पीएनएसटी वस्तुनिष्ठ परीक्षा होती है। इस परीक्षा में 150 प्रश्न होते हैं जिसे कैंडिडेट को 120 मिनट (2 घंटे) में पूरा करना होता है। इस परीक्षा में फिजिक्स, बॉटनी, जूलॉजी, केमिस्ट्री और अंग्रेजी विषय से प्रश्न पूछे जाते है। 

क्या PNST में निगेटिव मार्किंग है?

नहीं, PNST एग्जाम में निगेटिव मार्किंग नहीं होती है।

PNST का पेपर कितने नंबर का होता है?

PNST परीक्षा पेपर 150 मार्क्स का होता है।

PNST एग्जाम कितने समय का होता है?

PNST एग्जाम 2 घंटे का कंप्यूटर बेस्ड होता है।

पीएनएसटी परीक्षा के लिए कौन पात्र है?

पीएनएसटी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 40% अंकों के साथ मध्य प्रदेश राज्य के किसी भी सीबीएसई-मान्यता प्राप्त स्कूल से 12वीं कक्षा की परीक्षा पास करनी होगी। वहीं आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए 5% की छूट दी जाएगी। 

उम्मीद है कि इस ब्लॉग में आपको PNST Syllabus in Hindi की पूरी जानकारी मिल गई होगी। यदि आपको यह ब्लॉग पसंद आया है, तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करें। ऐसे ही अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस जानने के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*