International Students Day in Hindi 2024 : अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस- इतिहास, महत्व और थीम

1 minute read
अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस- International Students Day in Hindi 2024 (1)

International Students Day in Hindi 2024 : छात्र आने वाले कल का भविष्य हैं। छात्र ही देश को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे हैं। चाहे छात्र किसी भी पृष्ठभूमि या अध्ययन क्षेत्र से हों हमें सभी छात्रों का सम्मान करना चाहिए। छात्र शुरू से ही सीखने के प्रति उत्सुक रहते हैं। अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस छात्रों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए एक अच्छा अवसर होता है। यह दिन उन सभी छात्रों के प्रति समर्पित है जो दुनिया के हर कोने से छात्र अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस के दिन हम सभी को छात्रों का सम्मान करना चाहिए। इस ब्लॉग में अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस (International Students Day in Hindi) के बारे में विस्तार से जानेंगे।

अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस के बारे में

अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस छात्र समुदाय के द्वारा मनाया जाने वाला एक वैश्विक उत्सव है। यह दिन हर साल 17 नवंबर को मनाया जाता है। विदेश में जाकर अंतरराष्ट्रीय छात्र बनना एक बहुत बड़ी चुनौती होती है। छात्र अपने भविष्य की संभावनाओं को बेहतर बनाने के लिए और अच्छे करियर के अवसरों के लिए अपने देश से दूसरे देश की यात्रा करते हैं। अंतरराष्ट्रीय छात्रों को कई बार विदेश की भाषा से संबंधित चुनौती, अलग संस्कृति और पढ़ाई के खर्च के कारण होने वाली वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है लेकिन यह सब उतना कठिन भी नहीं है। उनके सामने आने वाली मुख्य चुनौतियों में घर परिवार की याद आना भी शामिल होता है। अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस विविधता और बहुसंस्कृतिवाद का भी उत्सव मनाता है। 

यह भी पढ़ें: विश्व छात्र दिवस 2024 : मिसाइल मैन डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती 

अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस का इतिहास क्या है?

अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस 17 नवंबर के दिन मनाया जाता है। इस दिन को वर्ष 1939 में प्राग में एक विश्वविद्यालय पर नाजी सेना द्वारा किए गए आक्रमण की सालगिरह के रूप में भी मनाया जाता है। उस समय नाजी सेना ने आक्रमण करके लगभग एक हजार छात्रों को कैद कर लिया था। उन्होंने विश्वविद्यालय को बंद कर दिया था। उस समय उन छात्रों ने बहुत अधिक कठिनाइयों का सामना किया था। यह दिन प्राग विश्वविद्यालय में द्वितीय विश्व युद्ध के समय जान गंवाने वाले 1200 से अधिक छात्रों को सम्मानित करने का कार्य करता है। यह दिन तब से ही उच्च शिक्षा संस्थानों में अपनी महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय छात्र आबादी पर गर्व करने का एक अवसर बन गया है।

अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस कब मनाया जाता है? 

अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस प्रत्येक वर्ष 17 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन मूल रूप से 1939 में प्राग विश्वविद्यालय पर नाजी हमले और उसके बाद छात्र नेताओं की हत्या और गिरफ्तारी की याद में मनाया जाता है। वर्तमान में यह वैश्विक स्तर पर बहुसंस्कृतिवाद और छात्र सक्रियता के उत्सव के रूप में कार्य करता है।

यह भी पढ़ें- विश्व विद्यार्थी दिवस कब मनाया जाता है?

अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस का महत्व क्या है?

अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस (International Students Day in Hindi) एक महत्वपूर्ण दिन है। कई बार लोग एक दूसरे की संस्कृति की समझने और नए अनुभव प्राप्त करने के लिए भिन्न देशों में जाते हैं। यह दिन उन सभी अंतरराष्ट्रीय छात्रों के महत्व को उजागर करता है। अलग-अलग क्षेत्रों से आए छात्र एक साथ मिलकर अपने विचारों का भी आदान-प्रदान करते हैं। छात्रों पढ़ाई के दौरान एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखते हैं। जब अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस मनाया जाता है तो यह छात्र विविधता को भी बताता है। छात्रों अपने जीवन में कई बार विभिन्न संस्कृतियों और क्षेत्रों के लोगों से जुड़ते और बातचीत करते हैं। अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस इन सभी कारणों से महत्वपूर्ण है। 

अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस की थीम क्या है?

किसी भी दिवस के सफल आयोजन के लिए एक थीम यानि विषय निर्धारित किया जाता है, हालांकि अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस थीम 2024​​ की घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस क्यों मनाया जाता हैं?

अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस (International Students Day in Hindi) को मनाने का मुख्य उद्देश्य छात्रों के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। 17 नवंबर को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस, साल 1939 में चेकोस्लोवाकिया में प्राग विश्विद्यालय में नाजी कब्जे के खिलाफ छात्रों के प्रतिरोध की याद दिलाता है। इस दौरान कई छात्र नेताओं को मार दिया गया और कई को एकाग्रता शिविरों में भेज दिया गया। तब से 17 नवंबर को छात्र सक्रियता और शिक्षा अधिकारों के प्रचार के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। आज यह दिन दुनिया भर के छात्रों के बीच एकजुटता का प्रतिनिधित्व करता है। यह सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन और आसान शिक्षा के महत्व को बढ़ाने में छात्रों की भूमिका पर प्रकाश डालता है। 

अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस कैसे मनाते हैं?

अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस (International Students Day in Hindi 2024) दुनिया भर में मनाया जाता है। इस दिन पर कई आयोजन किए जाते हैं जो निम्न प्रकार से हैं:

  • अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस पर स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटीज की तरफ से विशेष प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। इनमें शिक्षा, इनोवेशन, नेतृत्व और भविष्य में छात्रों की भूमिका से संबंधित विषयों पर सेमिनार, वर्कशॉप, लेक्चर्स और पैनल चर्चाएं शामिल होती हैं।
  • इस दिन कुछ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट उत्कृष्ट छात्रों या छात्र उपलब्धियों को पहचानने के लिए करते हैं। इस दिन वे छात्रों को पुरस्कार, छात्रवृत्ति व अन्य सर्टिफिकेट प्रदान करते हैं।
  • अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस के दिन छात्रों की प्रतिभा और रचनात्मकता को प्रदर्शित करने के लिए संगीत समारोह, नृत्य शो, नाटक प्रस्तुतियाँ और कला प्रदर्शनियाँ जैसे सांस्कृतिक और कलात्मक प्रदर्शन आयोजित किए जाते हैं। ये आयोजन अक्सर छात्रों को कला के माध्यम से खुद को अभिव्यक्त करने के लिए एक मंच प्रदान करते हैं।
  • कई छात्र और अकादमिक इंस्टीट्यूट्स विश्व छात्र दिवस के अवसर पर सामुदायिक सेवा का कार्य करते हैं। वे अपने समुदाय में सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए सफाई अभियान या दान पहल में भाग लेते हैं।
  • इस दिन कई महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए छात्र-नेतृत्व वाले मंच और वाद-विवाद आयोजित करते हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को दुनिया के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में गंभीर रूप से सोचने और सार्थक बातचीत में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
  • इस दिन युवाओं को भविष्य की शिक्षा और करियर पथ के बारे में निर्णय लेने में मदद करने के लिए कंसल्टेंसी सेशन और करियर डेवलपमेंट पर वर्कशॉप्स आयोजित की जाती हैं।
  • कई सारे एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में इस दिन अक्सर छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा करने के लिए अतिथि वक्ताओं को आमंत्रित किया जाता है। इनमें स्किल्ड प्रोफेशनल, साइंटिस्ट, नेता और पूर्व छात्र शामिल होते हैं। इन वार्ताओं का उद्देश्य छात्रों को अपने लक्ष्यों और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है।

अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस से जुड़े तथ्य 

अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस से जुड़े तथ्य नीचे दिए गए हैं:

  • यह दिन 17 नवंबर 1939 की घटनाओं की याद दिलाता है। जब नाजी बलों ने प्राग, चेकोस्लोवाकिया में एक छात्र विरोध को दबा दिया था। इसके परिणामस्वरूप नौ छात्र नेताओं को मार दिया गया और 1,200 से अधिक छात्रों को एकाग्रता शिविरों में भेज दिया गया।
  • अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस छात्रों में रचनात्मक सोच और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार, प्रतियोगिताएं और प्रेरक वार्ता जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
  • शुरू में भारत में लोकप्रिय, विश्व छात्र दिवस अब दुनिया भर में कई शैक्षणिक संस्थानों द्वारा मनाया जाता है। यह समाज के विकास में छात्रों के योगदान को मान्यता देता है।
  • यह दिन छात्र अधिकारों का वैश्विक प्रतीक है। यह छात्रों के अधिकारों, सक्रियता और सामाजिक परिवर्तन को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका का  उत्सव बन गया है।
  • अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस आज वैश्विक एकजुटता के महत्व, अंतरराष्ट्रीय छात्रों के सामने आने वाली चुनौतियों और दुनिया भर में सुलभ शिक्षा की आवश्यकता पर जोर देता है।
  • यह दिन विभिन्न देशों में लोकतंत्र और मानवाधिकारों की वकालत करने में छात्रों द्वारा ऐतिहासिक रूप से निभाई गई भूमिका की भी याद दिलाता है।
  • अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस को आधिकारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है। इसे वैश्विक स्तर पर छात्र संगठनों और शैक्षणिक संस्थानों द्वारा व्यापक रूप से मनाया जाता है।
  • दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस के दिन व्याख्यान, चर्चा, कार्यशालाएं और जागरूकता अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनका उद्देश्य छात्र अधिकार, शैक्षिक पहुँच और छात्र कल्याण जैसे मुद्दों को संबोधित करना होता है।

FAQs

17 नवंबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस छात्र समुदाय का एक अंतरराष्ट्रीय उत्सव है, जो हर साल 17 नवंबर को मनाया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस की शुरुआत किसने की?

अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस दुनिया भर के पुरुषों को याद करने और उनका जश्न मनाने का दिन है। इस दिन की शुरुआत सबसे पहले चेक विश्वविद्यालयों के उन छात्रों को सम्मानित करने के लिए की गई थी, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कठिन समय का सामना किया था।

अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस क्यों मनाया जाता है?

यह दिन द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान प्राग विश्वविद्यालय पर 1939 के नाजी हमले की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। 

संबंधित ब्लाॅग्स

November Important Days : नवंबर 2024 के महत्वपूर्ण दिनों की पूरी लिस्टWorld Vegan Day 2024 : क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड वीगन डे और इसका इतिहास?
नोबेल पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला मैडम क्यूरी पर निबंधInfant Protection Day in Hindi : शिशु संरक्षण दिवस
National Cancer Awareness Day in Hindi : राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवसक्या आप जानते हैं राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
Essay on CV Raman in Hindi: जानिए सीवी रमन के जीवन पर निबंधGuru Nanak Jayanti in Hindi : जानें क्यों मनाई जाती है गुरु नानक देव जयंती
उत्तराखंड स्थापना दिवस : कैसे बनी देवताओं की भूमि एक अलग राज्य?राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस : उदेश्य, महत्त्व, इतिहास और आयोजन
National Education Day in Hindi : राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का इतिहास व महत्वNational Science Day Essay : जानिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर निबंध 
Essay on Kindness in Hindi : स्टूडेंट्स के लिए दयालुता पर निबंधRandom Acts Of Kindness Day in Hindi: यह किस दिन मनाया जाता है?
Paragraph on Children’s Day in Hindi : कैसे लिखें बाल दिवस पर पैराग्राॅफझारखंड पर आधारित जीके क्वेश्चंस
Indian National Press Day: जानिए राष्ट्रीय प्रेस दिवस का इतिहास, महत्वNational Epilepsy Day in Hindi : राष्ट्रीय मिर्गी दिवस 2024 थीम, महत्व
विश्व शौचालय दिवस 2024अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस 2024
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2024संविधान दिवस 2024

आशा है कि आपको इस ब्लाॅग में International Students Day in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*