22 नवंबर का इतिहास (22 November Ka Itihas) – 1997 में आज ही के दिन विश्व सुंदरी बनी थीं भारत की डायना हेडेन

1 minute read
22 नवंबर का इतिहास (22 November Ka Itihas)

देश और दुनिया में 22 नवंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 22 नवंबर का इतिहास (22 November Ka Itihas) जानेंगे।

22 नवंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि भारत की डायना हेडेन 1997 में आज ही के दिन विश्व सुंदरी बनी थीं। 2005 में 22 नंवबर के दिन ही हिंदी के कवि कुंवर नारायण को ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चुना गया था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

22 नवंबर का इतिहास (22 November Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2008 में आज ही के दिन इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपना पद छोड़ने की धमकी दी थी।
  • 2007 में 22 नवंबर के दिन ही ब्रिटेन में अवैध प्रवासी की समस्या पर काबू पाने के लिए कड़ी घोषणाएं की गई थीं। 
  • 2005 में आज ही के दिन हिंदी के कवि कुंवर नारायण को ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चुना गया था।
  • 2000 में 22 नवंबर के दिन ही पाकिस्तान व ईरान पर संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रतिबंध लगाया गया था।
  • 1998 में आज ही के दिन बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ढाका की अदालत में आत्मसमर्पण किया था।
  • 1997 में 22 नवंबर के दिन ही भारत की डायना हेडेन विश्व सुंदरी बनी थीं।
  • 1975 में आज ही के दिन जुआन कार्लोस स्पेन के राजा बने थे।
  • 1971 में 22 नवंबर के दिन भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे की हवाई सीमाओं का उल्लंघन किया और दोनों देशों के बीच हवाई संघर्ष शुरू हुआ था।
  • 1968 में आज ही के दिन मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा से स्वीकृति मिली थी।
  • 1963 में 22 नवंबर के दिन ही डलास (टेक्सास) में अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी की हत्या की गई थी।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

22 नवंबर का इतिहास (22 November Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1939 में आज ही के दिन उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म हुआ था।
  • 1916 में 22 नवंबर के दिन ही वरिष्ठ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी शांति घोष का जन्म हुआ था।
  • 1899 में आज ही के दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानी शहीद लक्ष्मण नायक का जन्म हुआ था।
  • 1882 में 22 नवंबर के दिन ही भारत के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक वालचंद हीराचंद का जन्‍म हुआ था।
  • 1864 में आज ही के दिन भारत की प्रथम महिला चिकित्सक रुक्माबाई का जन्‍म हुआ था।

22 नवंबर को हुए निधन

  • 1967 में आज ही के दिन प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तारा सिंह का निधन हुआ था।
  • 2016 में 22 नवंबर के दिन ही मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राम नरेश यादव का निधन हुआ था।
  • 2016 में आज ही के दिन हिंदी और भोजपुरी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विवेकी राय का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- 21 नवंबर का इतिहास (21 November Ka Itihas) – 1963 में आज ही के दिन छोड़ा गया था भारत का पहला रॉकेट ‘नाइक-अपाचे’

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 22 नवंबर का इतिहास (22 November Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*