International Peace Day : इस दिन मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस, जानें थीम, इतिहास और महत्व 

1 minute read
International Peace Day in Hindi

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस हर साल 21 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिवस दुनिया भर में शांति और अहिंसा के महत्व के बारे में बताने का एक प्रमुख अवसर है। यह दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1981 में घोषित किया गया था, जिसका उद्देश्य युद्ध और संघर्ष से परे एक ऐसी दुनिया की कल्पना करना है जहां सभी राष्ट्र और लोग शांति के साथ एकजुटता से रहें। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य वैश्विक नागरिकों के बीच संवाद को बढ़ावा देना, संघर्षों को रोकने के लिए जागरूकता फैलाना और एक बेहतर, शांतिपूर्ण भविष्य के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रेरित करना है। इसलिए इस ब्लॉग में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस (International Peace Day in Hindi) का इतिहास, थीम और महत्व बताया गया है। 

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के बारे में

संयुक्त राष्ट्र हर साल 21 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाता है। यह दिन राष्ट्रों और व्यक्तियों से शत्रुता समाप्त करने और शांति को बढ़ावा देने का आग्रह करने के लिए समर्पित है। इस दिन को विश्व शांति दिवस के रूप में जाना जाता है और इस दिन शांति शिक्षा और जन जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं।

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस कब मनाया जाता है?

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस हर साल 21 सितंबर को मनाया जाता है और इसका मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति और अहिंसा को बढ़ावा देना है। 

यह भी पढ़ें : क्या है राष्ट्रीय चिड़ियाघर जागरूकता दिवस, जानें थीम, इतिहास और महत्व

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस का इतिहास क्या है?

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस का इतिहास (History of International Peace Day in Hindi) यहाँ बताया गया है: 

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1981 में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस की स्थापना की थी। 
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रेजोल्यूशन 36/67 के माध्यम से 1981 में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस की स्थापना की, जिसका लक्ष्य शांति को बढ़ावा देने था। 
  • पहला अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस 21 सितंबर 1982 को मनाया गया था। 
  • वर्ष 2001 में संयुक्त राष्ट्र ने रेजोल्यूशन 55/282 को अपनाया, जिसके तहत 21 सितम्बर को शांति दिवस के लिए स्थायी वार्षिक तिथि के रूप में नामित किया गया था।
  • 2001 के प्रस्ताव के साथ, इस दिन को वैश्विक युद्धविराम और अहिंसा दिवस के रूप में भी घोषित किया गया, जिसमें सभी राष्ट्रों और व्यक्तियों को शांति के लिए प्रतिबद्ध होने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस का महत्व क्या है?

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस का महत्व (Importance of International Peace Day in Hindi) यहाँ बताया गया है : 

  • यह दिन सरकारों, संगठनों और व्यक्तियों को युद्ध, संघर्ष और हिंसा के बजाय शांति और संवाद के माध्यम से समस्याओं के समाधान पर विचार करने के लिए प्रेरित करता है।
  • शांति, मानवाधिकारों की सुरक्षा और सतत विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
  • यह दिवस समाज में अहिंसा और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने की प्रेरणा देता है।
  • यह दिन उन समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करता है जिनसे दुनिया भर में शांति और न्याय खतरे में हैं, जैसे गरीबी, नस्लवाद, असमानता, और पर्यावरणीय चुनौतियाँ।

यह भी पढ़ें : 2 सितंबर को क्यों मनाया जाता है विश्व नारियल दिवस, जानें थीम, इतिहास और महत्व 

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस क्यों मनाया जाता हैं?

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति और अहिंसा को बढ़ावा देना है, जिसके बारे में यहाँ बताया गया है :   

  • यह दिन सरकारों और व्यक्तियों को संघर्ष, युद्ध और हिंसा को समाप्त करने और आपसी संवाद के जरिए समस्याओं को हल करने के लिए प्रेरित करता है।
  • अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस लोगों को यह याद दिलाता है कि शांति मानव विकास और स्थिरता के लिए बहुत जरूरी है। इसके बिना समाज और देश प्रगति नहीं कर सकते। 
  • शांति दिवस वैश्विक सहयोग और एकता को बढ़ावा देता है, जिससे विभिन्न देश और समुदाय शांति की दिशा में मिलकर काम कर सकें।
  • यह दिवस मानवाधिकारों और मूलभूत स्वतंत्रताओं के लिए समर्थन जुटाने का एक अवसर है। 
  • शांति दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा दुनिया को यह संदेश देता है कि युद्ध और संघर्ष से बचने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा और संघर्षों को संवाद के माध्यम से सुलझाना होगा।
  • यह दिन यह समझने में मदद करता है कि बिना शांति के किसी भी देश में आर्थिक और सामाजिक विकास संभव नहीं है।
  • अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस लोगों को यह याद दिलाने का अवसर है कि शांति केवल युद्ध की अनुपस्थिति नहीं है, बल्कि यह न्याय, समानता और स्वतंत्रता का प्रतीक भी है।

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस 2024 थीम 

किसी भी दिवस को मनाने के लिए एक थीम निर्धारित की जाती है। ऐसे ही साल 2024 के लिए अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस की थीम ‘कल्टिवेटिंग ए कल्चर ऑफ पीस’ (Cultivating a Culture of Peace) रखी गई है। इससे पहले साल 2023 में इस दिवस की थीम एक्शन फॉर पीस (Actions for Peace) रखी गई थी। 

यह भी पढ़ें : सितंबर 2024 के महत्वपूर्ण दिनों की पूरी लिस्ट 

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस कैसे मनाते हैं?

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस को मनाने के बारे में यहाँ बताया गया है : 

  • आप इस दुनिया के लोगों को प्रेरित करने के लिए मध्यस्थता सत्र और शांति यात्रा जैसे आयोजन कर सकते हैं। 
  • आप अपने दोस्तों और परिवार को भी ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। 
  • आप वैश्विक शांति और समझ के अपने संदेश को व्यक्त करने के लिए पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता भी आयोजित कर सकते हैं। 
  • इस महत्वपूर्ण दिन को मनाने का दूसरा तरीका शांति निर्माण के लिए समर्पित स्थानीय संगठनों के लिए स्वयंसेवक बनना है। 
  • आप प्रभावी ढंग से संवाद करने, संघर्ष समाधान पर काम करने और सभी के साथ दयालुता से पेश आने के तरीके सिखाने के लिए कार्यशालाएँ भी आयोजित कर सकते हैं।

FAQs

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस कब मनाया जाता है? 

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस हर साल 21 सितंबर को मनाया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस की स्थापना किसने की? 

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस की स्थापना 1981 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी।

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस का क्या महत्व है?

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस अहिंसा और युद्ध विराम की अवधि का पालन करके दुनिया भर में शांति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पहली बार कब मनाया गया था?

पहला अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस 21 सितंबर 1982 को मनाया गया था। 

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस 2024 की थीम क्या है?

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस 2024 की थीम ‘कल्टिवेटिंग ए कल्चर ऑफ पीस’ (Cultivating a Culture of Peace) रखी गई है।

सम्बंधित आर्टिकल्स 

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवसराष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस 
चार्टर्ड अकाउंटेंट डेजीएसटी दिवस
विश्व यूएफओ दिवसअंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस
अमेरिका का स्वतंत्रता दिवसविश्व ज़ूनोसिस दिवस
विश्व चॉकलेट दिवसवैश्विक क्षमा दिवस
निकोला टेस्ला और उनके आविष्कारराष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस
विश्व जनसंख्या दिवसमलाला दिवस
राष्ट्रीय प्लास्टिक सर्जरी दिवससोशल मीडिया गिविंग डे 
विश्व युवा कौशल दिवसपेपर बैग डे 

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस (International Peace Day in Hindi) के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*