International Football Day : अब हर साल 25 मई को विश्व के प्रिय खेल का जश्न मनाएगी दुनिया, जानें क्या है वजह

1 minute read
International Football Day in Hindi

फुटबॉल, जिसे सॉकर भी कहा जाता है, दुनिया का सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा खेलों में से एक है। यह केवल एक खेल नहीं है, बल्कि यह एक संस्कृति भी है जो दुनिया भर के लोगों को जोड़ने में मदद करती है। बात करें इसके इतिहास की तो इसकी शुरुआत लगभग वर्ष 1863 में इंग्लैंड में हुई थी। आज यह दुनियाभर के 200 से अधिक देशों में खेला जाता है। ऐसे में इस खेल के इतिहास और परंपरा का सम्मान करने, इसकी वैश्विक लोकप्रियता और बढ़ाने और इसके जादू का जश्न मनाने के लिए अब से हर साल 25 मई को विश्व फुटबॉल दिवस मनाया जायेगा। इस ब्लॉग में International Football Day in Hindi के बारे में इतिहास से लेकर अन्य रोचक जानकारी दी गई है, जिसे जानने के लिए आपको यह लेख अंत तक पढ़ना होगा। 

About International Football Day in Hindi – विश्व फुटबॉल दिवस के बारे में

25 मई का दिन अबसे दुनियाभर के फुटबॉल प्रशंसकों के लिए महत्वपूर्ण दिन होगा, क्योंकि उन्हें अब अपने प्रिय खेल के प्रति जुनून को वैश्विक स्तर पर मनाने का मौका मिलेगा। यानी कि अब से दुनियाभर में हर साल 25 मई को विश्व फुटबॉल दिवस मनाया जायेगा। बता दें कि 7 मई 2024 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया, जिसमें 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा ने हर साल 25 मई को विश्व फुटबॉल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। इस महत्वपूर्ण दिवस को मनाने का उद्देश्य है फुटबॉल के सकारात्मक प्रभावों को बढ़ावा देना और दुनियाभर के लोगों को एकजुट करना। वहीं इस दिवस के उपलक्ष्य में दुनियाभर में कई कार्य्रक्रम भी आयोजित किये जाएंगे जिसमें फुटबॉल मैच, प्रदर्शनियां और शैक्षिक कार्यक्रम आदि शामिल होंगे।

विश्व फुटबॉल दिवस पर लीबिया का प्रस्ताव

आपको बता दें कि हर साल 25 मई को विश्व फुटबॉल दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र में लीबिया के राजदूत ताहेर अल-सोन्नी द्वारा पेश किया गया था। वहीं इस प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र के 160 से अधिक सदस्यों द्वारा समर्थन मिला। लीबिया के राजदूत ताहेर अल-सोन्नी ने अपना यह प्रस्ताव पेश करते हुए कहा था कि फुटबॉल या सॉकर, पृथ्वी का सबसे लोकप्रिय खेल है, जिसे 200 से अधिक देशों द्वारा खेला जाता है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं है बल्कि यह राष्ट्रीयता, संस्कृति और सामाजिक-आर्थिक स्थिति की दीवारों को तोड़कर लोगों को एकजुट करता है। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रस्ताव में देशों से आग्रह किया कि वे फुटबॉल समेत अन्य खेलों को बढ़ावा दें ताकि इससे शांति, विकास और महिला सशक्तिकरण को बल मिल सके।  

यह भी पढ़ें : फुटबॉल पर निबंध

संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अपनाया गया संकल्प

लीबिया के इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा सर्वसम्मति 25 मई के दिन को विश्व फुटबॉल दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया। संयुक्त राष्ट्र द्वारा अपनाया गया यह संकल्प फुटबॉल के महत्व और समाज पर इसके सकारात्मक प्रभाव को वैश्विक स्तर पर मान्यता प्रदान करेगा। इसके साथ ही एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए भी लोगों को प्रोत्साहित करेगा। 

25 मई को क्यों चुना गया?

25 मई को विश्व फुटबॉल दिवस मनाने का फैसला लिया गया क्योंकि यह दिन 1924 में पेरिस में आयोजित पहले अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट की 100वीं वर्षगांठ का प्रतीक है। यह टूर्नामेंट 25 मई 1924 को पेरिस में ओलंपिक खेलों के दौरान 13 देशों की 22 टीमों के बीच खेला गया था। ऐसे में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इसी दिन यानी 25 मई के दिन ही विश्व फुटबॉल दिवस मनाये जाने के निर्णय से फुटबॉल के इतिहास, वैश्विक लोकप्रियता और समाज पर इसके सकारात्मक प्रभाव को मान्यता मिलेगी। 

यह भी पढ़ें : मई 2024 के महत्वपूर्ण दिनों की पूरी लिस्ट

फ़ुटबॉल (सॉकर) इतना लोकप्रिय क्यों है?

फुटबॉल एक वैश्विक खेल है। यह एक ऐसा खेल है जो लोगों को एक साथ लाता है, चाहे उनकी उम्र, जाती, धर्म, राष्ट्रीयता या सामाजिक स्थिति कुछ भी हो। यह खेल अपनी सरलता, रोमांच, उत्साह और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव के कारण दुनियाभर का लोकप्रिय खेल बन गया है। मेसी, रोनाल्डो, नेयमार जैसे फुटबॉल खिलाड़ी दुनियाभर के युवाओं के लिए प्रेरणा है। इनकी कड़ी मेहनत, लगन, प्रतिभा और समर्पण ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है और हमेशा करते रहेंगे। 

फुटबॉल के बारे में रोचक तथ्य

रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार स्टूडेंट्स के लिए फुटबॉल के बारे में रोचक तथ्य यहाँ दिए गए हैं: 

  • इंग्लैंड को आधुनिक फुटबॉल का जनक कहा जाता है।
  • पहला फुटबॉल खेल 1869 में रटगर्स और प्रिंसटन के बीच खेला गया था। 
  • भारतीय राष्ट्रीय टीम कभी भी फीफा विश्व कप टूर्नामेंट में नहीं खेली है। 
  • विश्व की लगभग 80% फुटफॉल पाकिस्तान में बनाई जाती हैं। 
  • पहला महिला फुटबॉल टूर्नामेंट 1991 में हुआ था। 
  • पहला फुटबॉल वर्ल्ड कप गेम 1930 में खेला गया था।

FAQs

फुटबॉल का दूसरा नाम क्या है?

फुटबॉल का दूसरा नाम सॉकर है। यह नाम मुख्य रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका , कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में उपयोग किया जाता है। इसके अलावा फुटबॉल का औपचारिक नाम एसोसिएशन फुटबॉल है। इस नाम का उपयोग फीफा और अन्य अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संगठनों द्वारा किया जाता है।

भारतीय महिला फुटबॉल टीम की कप्तान कौन हैं?

भारतीय महिला फुटबॉल टीम की कप्तान लोयटोंगबाम देवी है। 

फुटबॉल में कुल कितने नियम होते हैं?

फुटबॉल में कुल 17 नियम होते हैं।

संबंधित आर्टिकल्स

राष्ट्रीय मतदाता दिवसराष्ट्रीय युवा दिवस
राष्ट्रीय पक्षी दिवस राष्ट्रीय समुद्री दिवस 
ओडिशा दिवसवर्ल्ड इंट्रोवर्ट डे
अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवसनेशनल स्टार्टअप डे 
अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस स्थापना दिवसनेशनल वॉकिंग डे

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको International Football Day in Hindi से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*