2023 World Cup : 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप कहां होगा?

1 minute read
2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप कहां होगा

2023 वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। सभी मैच भारत के विभिन्न स्टेडियमों में खेले जाएंगे। भारत के सभी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम तय कार्यक्रम के अनुसार आईसीसी विश्व कप 2023 की मेजबानी करेंगे। कई बार परीक्षाओं में स्पोर्ट्स संबंधित क्वैश्चन पूछे जाते हैं, इसलिए इस ब्लाॅग में हम 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप कहां होगा के बारे में जानेंगे।

2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप कहां होगा?

5 अक्टूबर 2023 को क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 को शुरू होगा और 2011 के बाद इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत में हो रही है। 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप भारत में होगा। वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला गत चैंपियन इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड का होगा। 19 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा और दो सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और कोलकाता के ईडन में खेले जाएंगे। 

यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट टीम का नया कप्तान कौन है?

वर्ल्ड कप में 10 टीमें दिखाएंगी दम

वर्ल्ड कप 2023 में 10 टीमें भाग लेंगी और इस वर्ल्ड कप में 48 मैच खेले जाएंगे। एकदिवसीय क्रिकेट का प्रमुख टूर्नामेंट चौथी बार भारत में आ रहा है और टीम इंडिया की घरेलू सरजमीं पर 2011 विश्व कप की शानदार जीत के बाद यह पहली बार है। भारत अपने मैच चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद, पुणे, धर्मशाला, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर और अहमदाबाद में खेलेगा। 

2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप कहां होगा

यह भी पढ़ें- 2023 World Cup Team List | 2023 वर्ल्ड कप टीम लिस्ट में शामिल है 10 कप्तानों का स्क्वाड

भारत में 2023 वनडे विश्व कप के मैच कहां हैं?

भारत पूरी तरह से वनडे विश्व कप 2023 की मेजबानी करेगा। भारतीय उपमहाद्वीप के अन्य देशों के साथ 1987, 1996 और 2011 टूर्नामेंट की सह-मेजबानी करने के बाद यह पहली बार होगा कि भारत पूरी तरह से टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। भारत में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे में मैच आयोजित होंगे।

FAQs

वर्ल्ड कप 2023 में भारत कितने मैच खेलेगा?

वर्ल्ड कप 2023 में भारत 9 मैच खेलेगा।

2023 वर्ल्ड कप कब और कहां होगा?

2023 वर्ल्ड कप भारत में होगा और यह 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।

वर्ल्ड कप 2023 में कितने मैच हैं?

वर्ल्ड कप 2023 में 48 मैच खेले जाएंगे।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप कहां होगा के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के वर्ल्ड कप से जुड़े अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*