Chhoti Holi Kab Hai 2025: कब मनाई जाएगी छोटी होली और बड़ी होली, यहाँ जानें

1 minute read
Choti holi kab hai

Chhoti Holi Kab Hai: होली का त्योहार पूरे देश में बहुत ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं, होली का त्योहार दो दिनों तक मनाए जाने वाले प्रमुख पर्वों में से एक है जिसकी शुरुआत होलिका दहन से होती है। बताना चाहेंगे होलिका दहन को ही छोटी होली (Chhoti Holi 2025) के नाम से जाना जाता है। होलिका दहन की शाम को लकड़ियों से होलिका तैयार की जाती है और विधि-विधान से पूजा-पाठ कर के होलिका जलाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष में पूर्णिमा की तिथि पर शाम के वक्त होलिका दहन होता है, वहीं इसके अगले दिन रंगोत्सव मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान विष्णु की पूजा भी करते हैं। इस लेख में छोटी होली कब है (Chhoti Holi Kab Hai) की जानकारी दी गई है। 

छोटी होली कब है 2025 – Chhoti Holi Kab Hai

हर साल फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष में पूर्णिमा की तिथि पर शाम के वक्त होलिका दहन होता है, वहीं इसके अगले दिन रंगोत्सव मनाया जाता है। इस साल 13 मार्च, 2025 को होलिका दहन किया जाएगा और 14 मार्च को शुक्रवार के दिन होली मनाई जाएगी।

होली का महत्व

एक तरह जहाँ होली का पर्व वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक माना जाता है। वहीं दूसरी तरह धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं।

सामाजिक महत्व

होली के त्यौहार का अपने आप में सामाजिक महत्व है। यह दिन सभी लोगों के आपसी मतभेद को दूर करके उन्हें करीब लाता है। यह त्यौहार दुश्मनों को दोस्तों के रूप में बदलता है। यह त्यौहार संबंधों को पुन: जीवित करता है और उनमें मजबूती लाता है।

जैविक महत्व

होली का त्यौहार हमारे शरीर और मन पर बहुत लाभकारी प्रभाव डालता है। यह त्यौहार हमारे जीवन में आनंद लाता है। यह त्यौहार रंग खेलने, स्वादिष्ट मिठाई खाने और परिवार के बड़ों से आशीर्वाद लेने का अवसर प्रदान करता है।

होली पर आधारित अन्य ब्लॉग्स

होली के त्योहार में बनाएं जाने वाले प्रसिद्ध पकवानहोली पर निबंध 
पुष्कर की होलीहोलिका दहन से जुड़ी कुछ अनोखी कविताएं और गज़ल
होली को मनाने के तरीके होली का इतिहास
होली सेफ्टी टिप्स होली की शुभकामनाएं
होली की कहानी होली क्यों मनाते हैं
होली के उत्साह पर आधारित प्रेरक विचारहोली पर भाषण

FAQs

होली कब मनाई जाती है?

होली हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाई जाती है, जो मार्च के आसपास होती है।

होली कब है 2025?

इस साल 13 मार्च, 2025 को होलिका दहन किया जाएगा और 14 मार्च, 2025 को होली मनाई जाएगी।

होली से जुड़ी विशेष परंपराएँ क्या हैं?

होली के दिन विशेष रूप से एक-दूसरे को रंग लगाना, गीत गाना, और खुशी के साथ त्योहार मनाना एक महत्वपूर्ण परंपरा है। इसके अलावा, ‘लठमार होली’ और ‘फाग उत्सव’ जैसे स्थानीय रीति-रिवाज भी प्रचलित हैं।

बरसाने में होली कब खेली जाएगी?

इस बार बरसाने में लठमार होली 8 मार्च 2025 को खेली जाएगी।

लट्ठमार होली कहाँ की प्रसिद्ध है?

मथुरा-बरसाना की लट्ठमार होली विश्व प्रसिद्ध है।

छोटी होली कब है 2025?

वर्ष 2025 में छोटी होली 13 मार्च को गुरुवार के दिन मनाई जाएगी।

आशा है कि आपको इस ब्लॉग में छोटी होली कब है (Chhoti Holi Kab Hai) की जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही होली और ट्रेंडिंग इवेंट्स से जुड़े अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*