Goa Liberation Day : जानिए क्या था ऑपरेशन विजय और इसके इतिहास, महत्व के बारे में कुछ खास बातें 

1 minute read
गोवा लिबरेशन डे

भारत की आजादी में कई साल का संघर्ष शामिल है। चाहे वो 1857 का प्रथम स्वाधीनता संग्राम हो या गांधी जी की दांडी यात्रा। भारत की आजादी में बहुत से स्वतंत्रता सेनानियों का हाथ रहा और कई लोगों ने इस स्वतंत्रता के लिए फांसी को भी हसते-हसते गले लगा लिया। इन सब त्याग और संघर्ष के बाद भारत 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ। पर आपको मालूम है कि भारत का एक राज्य सन् 1961 में स्वतंत्र हुआ। वो राज्य था गोवा, इसी स्वतंत्रता को गोवा लिबरेशन डे के रूप में मनाते हैं। आईये जानते हैं इसके बारे में इस ब्लॉग में…

गोवा लिबरेशन डे कब मनाया जाता है?

गोवा लिबरेशन डे  हर साल 19 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन ही गोवा को लगभग 450 साल बाद पुर्तगालियों के चंगुल से आजादी मिली थी। 19 दिसंबर 1961 में भारत के सशस्त्र बल ने पुर्तगालियों से गोवा को आजाद कराया था। आजादी के बाद गोवा को केंद्रशासित प्रदेश घोषित किया गया था। गोवा के साथ ही दमन और दीव को भी केंद्रशासित प्रदेश बने थे। लेकिन 30 मई 1987 को गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा मिल गया और दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेश ही रहे।

गोवा लिबरेशन डे क्या है?

भारत तो 15 अगस्त 1947 को आजाद हो गया था। परंतु गोवा अभी भी पुर्तगालियों के चंगुल में फासा हुआ था। इसको आजाद करने के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया ने 18 जून, 1946 को गोवा मुक्ति आंदोलन का शुरू कर दिया, इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य युवा गोवा के रहने वाले लोगों को एक साथ करके गोवा को मुक्त कराया था। इसके बाद 19 दिसंबर, 1961 को जवाहरलाल नेहरू ने तटीय राज्य में सशस्त्र बल भेजे। जिसके बाद पुर्तगालियों ने आत्मसमर्पण कर दिया और गोवा ने पहली बार आजादी का अहसास किया। इसके बाद गोवा, दमन और दीव भारत के केंद्र शासित प्रदेश बन गए।

गोवा लिबरेशन डे क्यों मनाया जाता है?

भारत की आजादी के साथ ही जहां पाकिस्तान का बंटवारा हो गया था वहीं भारत का ही एक हिस्सा अभी भी गुलामी का दंश झेल रहा था। यह हिस्सा था गोवा, दमन और द्वीप । भारत का यह हिस्सा पुर्तगालियों के कब्जे में 15वीं शताब्दी ही था परंतु आजादी के बाद भी उन्होंने इसे छोड़ने से मना कर दिया। इसके बाद भारत की तीनों सेनाओं ने मिल कर गोवा को आजाद करा दिया।

गोवा लिबरेशन डे का महत्व

जब भारत को लंबे समय बाद अंग्रेजों से आजादी की बात चल रही थी। तो पंडित जवाहरलाल नेहरू में उनके सामने गोवा को आजाद करने की मांग रखी। परंतु इस दौरान पुर्तगालियों ने गोवा पर पर अपना दावा ठोक दिया था। अंग्रेजों ने भारत की बात को दरकिनार करते हुए गोवा का शासन पुर्तगाल के हाथों में दे दिया। पुर्तगालियों ने गोवा पर अपना अधिकार जमाते हुए यह तर्क दिया कि गोवा पर पुर्तगाल के अधिकार के समय कोई भारत गणराज्य अस्तित्व में नहीं था। इसके बाद भारत ने अपनी सेना की मदद से 1961 में गोवा से पुर्तगालियों से स्वतंत्रता प्राप्त की।

गोवा लिबरेशन डे का उद्देश्य 

गोवा लिबरेशन डे मनाने का उद्देश्य यह है कि इस दिन ही गोवा को पुर्तगालियों से आजादी मिली थी। गोवा लिबरेशन डे के दिन गोवा में कई तरह के उत्सव मनाए जाते हैं। इस दिन गोवा में कई तरह के परेड, कार्यक्रम और सभाओं का आयोजन किया जाता है। इस दिन स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित भी किया जाता है। इसके साथ ही कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है।

गोवा लिबरेशन डे का इतिहास

भारत को पुर्तगाली शासन से आजादी मिलने के बाद गोवा को स्वतंत्र होने में 14 साल का लंबा समय लग गया। वर्ष 1961 के खत्म होने के समय 16 दिसंबर को जवाहरलाल नेहरू ने गोवा में सशस्त्र बल को भेज दिया। भारत की इस कार्रवाई के बाद  पुर्तगालियों ने आत्मसमर्पण कर दिया और गोवा को आखिर आजादी मिल गई। आजादी के बाद गोवा को एक राज्य का दर्जा मिलने में भी समय लगा। आजादी के बाद गोवा केंद्र शासित राज्य तो बन गया परंतु पूर्ण राज्य वो 1987 में बन सका। पूर्ण राज्य बनने के बाद गोवा भारत का 25वां राज्य बना।

गोवा लिबरेशन डे से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण 

प्रश्न 1 : गोवा में 30 मई को क्या मनाया जाता है?

उत्तर : गोवा राज्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।

प्रश्न 2 : गोवा का मुख्य त्यौहार कौन सा है?

उत्तर : गोवा कार्निवल है। 

प्रश्न 3 : गोवा का मुख्य त्योहार क्या है?

उत्तर :  साओ जोआओ महोत्सव गोवा का प्रमुख कैथोलिक त्योहार है।

प्रश्न 4 : गोवा भारत से कब आजाद हुआ था?

उत्तर : 17 दिसंबर 1961 आजाद हुआ था.

प्रश्न 5 : गोवा की पुरानी राजधानी क्या है?

उत्तर :  वेल्हा गोवा है। 

प्रश्न 6 : गोवा की खोज किसने की थी?

उत्तर : वास्को डी गामा ने की थी। 

प्रश्न 7 : गोवा में कुल कितने जिले हैं?

उत्तर : गोवा में कुल 2 जिले है। 

प्रश्न 8 : गोवा को आजाद कराने के लिए कौन सा ऑपरेशन?

उत्तर :  ऑपरेशन विजय दिया।

प्रश्न 9 : गोवा का नृत्य कौन सा है?

उत्तर : फुगड़ी कोंकण क्षेत्र

प्रश्न 10 : गोवा की भाषा क्या है?

उत्तर : कोंकणी

प्रश्न 11 : गोवा के लोग क्या क्या खाते हैं?

उत्तर : समुद्री भोजन, नारियल का दूध, चावल और स्थानीय मसाले

प्रश्न 12 : गोवा भारत से कब अलग हुआ?

उत्तर : 1961 में 19 दिसंबर को.

प्रश्न 13 : गोवा का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?

उत्तर :  वास्को-द-गामा।

प्रश्न 14 : गोवा भारत में आता है क्या?

उत्तर : गोवा भारत का 25 वाँ राज्य बना।

उम्मीद है आपको Goa Liberation Day से संबंधित सभी जानकारी मिल गई हो होगी। ऐसे ही अन्य ट्रेंडिंग टॉपिक की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*