Latest Today School Assembly News Headlines 24 March 2025 in Hindi: सुबह की प्रार्थना सभा सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि छात्रों के समग्र विकास का अहम हिस्सा है। यह न केवल दिन की शुरुआत को सकारात्मक बनाती है, बल्कि अनुशासन, नैतिक मूल्यों और नवीनतम घटनाओं से भी परिचित कराती है। असेंबली के दौरान प्रेरणादायक विचारों के साथ-साथ सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल-जवाब और राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय समाचार भी साझा किए जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों की सोचने-समझने की क्षमता विकसित होती है।
आज के प्रतिस्पर्धी युग में अपडेट रहना जरूरी है, खासकर छात्रों के लिए। यह न केवल उनके ज्ञान को बढ़ाता है, बल्कि समाज, राजनीति, विज्ञान, खेल और तकनीक जैसे महत्वपूर्ण विषयों से भी जोड़ता है। इसी उद्देश्य से, हम आपके लिए 24 मार्च 2025 की Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly लेकर आए हैं, ताकि आप देश-दुनिया की अहम खबरों से जुड़ सकें। तो आइए, जानते हैं आज की खास सुर्खियाँ!
This Blog Includes:
- आज की समाचार सुर्खियां (Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly)
- टॉप 10 स्कूल असेंबली समाचार (Top 10 News Headlines for School Assembly in Hindi)
- टॉप 5 स्कूल असेंबली समाचार (Top 5 News Headlines for School Assembly in Hindi)
- स्कूल असेंबली के लिए शिक्षा की समाचार सुर्खियां (Today’s Education News Headlines in Hindi for School Assembly)
- स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (School Assembly Sports News Headlines in Hindi)
- आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly)
आज की समाचार सुर्खियां (Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly)
- गांधीवादी विचारक पासला कृष्णा भारती के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्त किया शोक, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया याद।
- आज यानि 24 मार्च 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ विधानसभा की रजत जयंती व ओडिशा में विश्वबासु शबर समाज के स्थापना दिवस समारोह में होंगी शामिल।
- दो दिन के अवकाश के बाद आज से फिर शुरू होगा बजट सत्र, लोकसभा और राज्यसभा में महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा।
- संभाजीराजे छत्रपति ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र, रायगढ़ किले से कुत्ते के स्मारक को हटाने की अपील।
- SBI PO Prelims 2025: तीसरे दिन की प्रारंभिक परीक्षा आज, उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण दिन।
टॉप 10 स्कूल असेंबली समाचार (Top 10 News Headlines for School Assembly in Hindi)
- HITEC सिटी की सफलता के बाद, तेलंगाना सरकार हैदराबाद के पास दो नए आईटी पार्क विकसित करने की योजना बना रही है।
- बैंक हड़ताल के कैंसिल होने के कारण सोमवार 24 मार्च 2025 को देशभर के बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
- सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस में जबरदस्त उत्साह।
- फरवरी 2025 में कृषि व ग्रामीण श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में 7 अंकों की गिरावट, महंगाई दर घटी।
- आईआईटी गांधीनगर में ‘हैक द फ्यूचर’ हैकथॉन संपन्न, नवाचार में 18 टीमों ने दिखाया दम।
- विश्व क्षय रोग दिवस आज (24 मार्च 2025), राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने टीबी उन्मूलन अभियान की सराहना, जन भागीदारी को बताया महत्वपूर्ण।
- रक्षा मंत्रालय ने 11 एनजीओपीवी के स्वदेशी निर्माण के लिए गोवा शिपयार्ड लिमिटेड और जीआरएसई कोलकाता संग अनुबंध किया।
- केंद्र सरकार ने एमएसएमई वर्गीकरण के लिए टर्नओवर और निवेश मानदंडों में संशोधन किया, 1 अप्रैल से लागू होंगे।
- कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने चौंकाते हुए 28 अप्रैल को चुनाव कराने की घोषणा की।
- अमेरिका ने अफगान गृह मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी समेत तालिबान के तीन नेताओं पर घोषित 10 मिलियन डॉलर का इनाम वापस लिया।
टॉप 5 स्कूल असेंबली समाचार (Top 5 News Headlines for School Assembly in Hindi)
- यूपी में भाजपा सरकार के 8 साल पूरे, सीएम योगी ने उपलब्धियों की पुस्तिका व डॉक्यूमेंट्री जारी की।
- हरभजन सिंह पर कमेंट्री के दौरान नस्लीय टिप्पणी का आरोप, सोशल मीडिया पर बढ़ा विवाद।
- कर्नाटक में न्यायाधीशों और लोकसेवकों को हनीट्रैप में फंसाने का मामला, सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई या एसआईटी जांच की मांग।
- DGCA का निर्देश: एयरलाइंस टिकट बुकिंग के बाद यात्रियों को भेजें नागरिक उड्डयन मंत्रालय का चार्टर लिंक।
- कुणाल कामरा का महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी का मामला सुर्ख़ियों में।
स्कूल असेंबली के लिए शिक्षा की समाचार सुर्खियां (Today’s Education News Headlines in Hindi for School Assembly)
- RSMSSB ने ग्रुप D की 53,749 रिक्तियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की, उम्मीदवार जल्द करें आवेदन।
- BSEB 12th Result 2025: मार्च के आखिरी सप्ताह में जारी हो सकता है इंटर रिजल्ट, टॉपर्स वेरिफिकेशन पूरा
- RBSE 12वीं कॉमर्स: बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन पेपर दोबारा होगा, नई तिथि जल्द घोषित होगी
- CUET UG 2025: आवेदन की अंतिम मौका, आज रात 11:50 बजे बंद होगी रजिस्ट्रेशन विंडो
- CBSE Compartment Exam 2025: 10वीं में दो और 12वीं में एक विषय में पूरक परीक्षा का मिलेगा मौका, परीक्षा नियंत्रक ने दी अहम जानकारी।
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (School Assembly Sports News Headlines in Hindi)
- IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला आज विशाखापत्तनम में, शाम 7:30 बजे से होगी भिड़ंत।
- IPL 2025: ईशान किशन के बल्ले से निकला पहला शतक, चमकी सनराइजर्स हैदराबाद की उम्मीद।
- LSG ने अनुभवी शार्दुल पर खेला दांव, ₹2 करोड़ में मोहसिन खान की जगह टीम में शामिल।
- T20 क्रिकेट में विराट का जलवा, वार्नर को पछाड़कर बनाया नया कीर्तिमान।
- महिला विश्व कप 2025: इंदौर और विजाग को मिली मेजबानी की रेस में बढ़त।
आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly)
“शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता, और भविष्य को आकार देता हैं। अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद रखते हैं, तो मेरे लिए ये सबसे बड़ा सम्मान होगा।” – डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
संबंधित आर्टिकल
- स्कूल असेंबली के लिए 23 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 22 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 21 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 20 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 19 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 18 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 17 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 16 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 15 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 14 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 13 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 12 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 11 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 10 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 9 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 8 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 7 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 6 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 5 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 4 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 3 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 2 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 1 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
School Assembly News Headlines: 24 March 2025 Click to read in English.
आशा है कि आपको Today School Assembly News Headlines 24 March 2025 in Hindi का यह लेख पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य स्कूल असेंबली न्यूज अपडेट्स (News for School Assembly in Hindi) के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर बने रहें।