Latest News in Hindi 12 March 2025: स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा लंबे समय से एक परंपरा रही है। प्रत्येक शिक्षक और छात्र को सभा के लिए हॉल में या शैक्षणिक संस्थान के मैदान में एकत्र होना होता है। प्रार्थना सभा का समय तो बदल सकता है लेकिन इसकी मुख्य गतिविधियां नहीं बदलती हैं और इन गतिविधियों में स्टूडेंट्स के लिए बताई जाने वाली रोजाना के समाचारों की सुर्खियां भी शामिल हैं। समाचार सुर्खियां महत्वपूर्ण हैं, इसलिए इस ब्लाॅग में आप Today School Assembly News Headlines in Hindi (12 March) जानेंगे।
असेंबली के लिए आज की समाचार सुर्खियां- Today’s News Headlines in Hindi For School Assembly (12 March)
स्कूल असेंबली के लिए आज की समाचार सुर्खियां- Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (12 March) इस प्रकार हैं;-
- दुनियाभर में प्रतिवर्ष 12 मार्च को ‘धूम्रपान निषेध दिवस’ (No Smoking Day 2025) मनाया जाता है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
- पुर्तगाली प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो संसद में विश्वास मत हासिल नहीं कर पाए, जिससे उनकी सरकार गिर गई। अब वे कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में काम करेगें।
- केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के दो संगठनों पर UAPA के तहत 5 साल के लिए प्रतिबंध लगाया।
- पीएम नरेंद्र मोदी मॉरिशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार” और “की ऑफ द इंडियन ओशन” से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय बने।
- पीएम नरेंद्र मोदी ने पोर्ट लुईस में मॉरीशस के राष्ट्रपति धरम गोखूल से मुलाकात की और उन्हें महाकुंभ का पवित्र गंगा जल भेंट किया।
- केंद्र सरकार ने उड़द के शुल्क मुक्त आयात को 31 मार्च, 2026 तक के लिए बढ़ाया।
- दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति यून सूक योल को पद से हटाने की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों ने शुरू की भूख हड़ताल।
- अमरीका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों की यात्रा के क्रम में भारत का दौरा करेंगी।
- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रूस ने अपने 10 क्षेत्रों में 337 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिरने का दावा किया।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बठिंडा में पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।
- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी के पहले स्मार्ट सिटी अस्पताल और पैथोलॉजी सेंटर का उद्घाटन किया।
- मार्च का महीना ‘कोलोरेक्टल कैंसर जागरूकता माह’ के रूप में मनाया जाता है।
- लोकसभा में अप्रवासन और विदेशी विधेयक-2025 पेश किया गया। इस विधेयक का उद्देश्य अप्रवासन कानूनों को आधुनिक बनाना है।
टाॅप-5 स्कूल असेंबली समाचार (5 News Headlines for School Assembly in Hindi)
स्कूल असेंबली के लिए स्टूडेंट्स के लिए 5 News Headlines for School Assembly in Hindi इस प्रकार हैं;-
- सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने जेद्दा में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की और अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मुलाकात की।
- सीरिया की अंतरिम सरकार ने कुर्द नेतृत्व वाले गुट-सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेस के साथ ऐतिहासिक समझौता किया।
- पेरिस में यूक्रेन के लिए एक अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सेना बनाने पर चर्चा के लिए 30 से अधिक देशों के सैन्य अधिकारियों की बैठक हुई।
- सीरिया की अंतरिम सरकार ने कई दिनों के भीषण संघर्ष के बाद अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद के वफादार विद्रोहियों के खिलाफ़ सैन्य अभियान की समाप्ति की।
- केंद्र सरकार ने सात राज्यों में ‘पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क’ (PM MITRA Mega Textile Park) स्थापित करने की मंजूरी दी।
इंग्लिश में आज की समाचार सुर्खियां- School Assembly News Headlines: 12 March 2025
टाॅप-10 स्कूल असेंबली समाचार (10 Lines Today News Headlines in Hindi for School Assembly)
स्कूल असेंबली के लिए स्टूडेंट्स के लिए 10 Lines Today News Headlines in Hindi for School Assembly इस प्रकार हैं;-
- मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के अनुसार भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता 2025 के अंत तक पूरा हो सकता है।
- प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम फेज- 2 के लिए अब 31 मार्च, 2025 तक कर सकते हैं अप्लाई। पहले इस योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मार्च, 2025 थी।
- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी हुआ। 11वीं कक्षा की परीक्षाएं 17 मार्च से 25 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएंगी।
- BCECEB की ओर से बिहार ITI प्रवेश परीक्षा (Bihar ITICAT 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई।
- जम्मू-कश्मीर में जनवरी 2025 तक 3.70 लाख से अधिक बेरोजगार युवाओं ने रोजगार पोर्टल पर पंजीकरण कराया।
- भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार (NAI) ने अभिलेख पटल से दस्तावेज डाउनलोड करने के लिए उपयोगकर्ता शुल्क कम किया।
- तवी रिवर फ्रंट परियोजना का पहला चरण इस वर्ष अप्रैल तक पूरा हो जाएगा।
- खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) से निलंबन हटाया, अब 15 मार्च को दिल्ली में कुश्ती ट्रायल आयोजित होंगे।
- केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद और एडमास विश्वविद्यालय ने होम्योपैथी अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए एक MoU पर हस्ताक्षर किए।
- APEDA ने नेचुरल प्रोडक्ट्स एक्सपो वेस्ट 2025 में भारत की जैविक उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें – डेली करेंट अफेयर्स 2025
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For Sports in Hindi)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (Today’s Sports News in Hindi) इस प्रकार हैंः-
- खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 का दूसरा चरण आज 12 मार्च को जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में संपन्न होगा।
- भारत ने विश्व पैरा ग्रां प्री एथलेटिक्स के पहले दिन पुरुषों की डिस्कस थ्रो F11 स्पर्धा में क्लीन स्वीप किया।
- महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 11 रनों से हराया।
- खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने छठी एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप जीतने पर भारतीय महिला कबड्डी टीम को सम्मानित किया।
- युकी भांबरी और आंद्रे गोरानसन ‘इंडियन वेल्स मास्टर्स’ के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।
- पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 11 मार्च से नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुरू हुई।
- गुलमर्ग में चल रहे 5वें खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें – 12 मार्च का इतिहास
आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly)
स्कूल असेंबली के लिए आज का सुविचार इस प्रकार है;-
मुस्कुराते रहो, क्योंकि जीवन एक खूबसूरत चीज है और इसमें मुस्कुराने के लिए बहुत कुछ है.– मर्लिन मुनरो
संबंधित ब्लाॅग्स
- स्कूल असेंबली के लिए 11 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 10 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 9 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 8 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 7 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 6 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 5 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 4 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 3 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 2 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
- स्कूल असेंबली के लिए 1 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां
आशा है कि आपको Today School Assembly News Headlines in Hindi (12 March) का यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स (News for School Assembly in Hindi) के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।