CUET PG Answer Key 2023: जानिए cuet.nta.nic.in पर कब जारी होगी CUET PG आंसर की

1 minute read
CUET PG answer key 2023

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 5-17 जून तक कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-पोस्टग्रेजुएट (CUET PG 2023) की परीक्षाएं आयोजित करवाई थी। ऐसे में अब परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को परिणाम का बेसब्री से इंतज़ार है। संभावना जताई जा रही है कि एनटीए द्वारा जल्द ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इससे पहले उम्मीदवारों की निगाहें CUET PG Answer Key पर टिकी हुई है। CUET PG Answer Key 2023 के इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि किस दिन CUET PG Answer Key जारी की जाएगी।

परीक्षा का नाम CUET PG 2023 
कंडक्टिंग वॉडीनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 
एग्जाम मोड कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in

CUET PG 2023 की परीक्षा पूरे देश में लगभग 245 शहरों में आयोजित की गयी थी। जिसमें तकरीबन 8.33 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। आपको बता दें कि NTA द्वारा CUET PG Answer Key 2023 आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी होगी। उम्मीद्वार वेबसाइट पर जाकर आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आंसर की डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का भी पालन कर सकते हैं। वहीं CUET PG Answer Key जारी होने के साथ-साथ ऑब्जेक्शन विंडो भी खुल जाएगी। ऐसे में उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं। 

ऐसे डाउनलोड करें CUET PG Answer Key 2023

  1. सबसे पहले उम्मीदवार CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं। 
  2. यहाँ होम पेज पर आपको CUET PG Answer 2023 का लिंक दिखेगा, इसपर क्लिक करें। 
  3. अपने लॉगिन डिटेल्स जैसे एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ़ बर्थ दर्ज कर, सबमिट पर क्लिक करें। 
  4. इसके बाद CUET PG Answer आपको स्क्रीन पर दिखेगा। 
  5. इसे डाउनलोड कर लें। 
  6. भविष्य के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी निकाल लें। 

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए जुड़े रहिये Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*