प्रोफेसर कैसे बनें: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड, योग्यता, एग्जाम, और सैलरी डिटेल्स

1 minute read
प्रोफेसर कैसे बनें

क्या आप शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित और सम्मानजनक करियर बनना चाहते हैं? क्या आप उच्च शिक्षा, शोध और अकादमिक क्षेत्र में लॉन्ग टर्म करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, यदि हाँ तो प्रोफेसर बनना आपके लिए एक उपयुक्त करियर विकल्प हो सकता है। इसके लिए सही योग्यता, जरूरी परीक्षाएं, करियर विकल्प और सैलरी जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों को जानना बेहद जरूरी है। इस यात्रा में धैर्य, दृढ़ता और अकादमिक उत्कृष्टता अनिवार्य होती है। यदि आपके मन में भी ये सवाल उठता है कि प्रोफेसर कैसे बनें, तो ये करियर गाइड आपके लिए ही है। इस करियर गाइड में आपके लिए प्रोफेसर बनने के लिए आवश्यक योग्यता, एग्जाम, करियर स्कोप और मिलने वाली सैलरी जैसे मुख्य बिंदुओं को कवर किया गया है।

प्रोफेसर कौन होता है?

प्रोफेसर वह जानकार और अनुभवी शिक्षक होता है जो कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ाता है और अपने विषय को बहुत गहराई से समझता है। वह छात्रों को आसान भाषा में समझाकर पढ़ाता है, उनकी पढ़ाई और प्रोजेक्ट्स में मदद करता है और जरूरत पड़ने पर करियर से जुड़ी सलाह भी देता है। प्रोफेसर बनने के लिए आम तौर पर मास्टर डिग्री, पीएचडी और कुछ साल का शिक्षण या रिसर्च अनुभव जरूरी माना जाता है, ताकि वह अपने विषय को अच्छी तरह समझकर दूसरों को सिखा सके।

प्रोफेसर बनने के लिए आवश्यक योग्यता

यहाँ प्रोफेसर बनने के लिए आवश्यक योग्यता को निम्नलिखित बिंदुओं के रूप में बताया गया है –

  • प्रोफेसर बनने के लिए सबसे पहले शैक्षणिक योग्यता पूरी करना बेहद जरूरी है। संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री (M.A., M.Sc., M.Com., M.Tech, आदि)।
  • अधिकांश देशों और भारत के शीर्ष संस्थानों में प्रोफेसर या एसोसिएट प्रोफेसर बनने के लिए डॉक्टरेट (Ph.D.) की डिग्री अनिवार्य है। वर्तमान में भारत में M.Phil. कार्यक्रम अधिकांश विश्वविद्यालयों में समाप्त किए जा चुके हैं, और उच्च पदों के लिए PhD प्रमुख योग्यता मानी जाती है।
  • भारत में सहायक प्रोफेसर पद के लिए NET/SET सामान्यतः आवश्यक है, हालांकि UGC नियमों के अनुसार मान्य PhD धारकों को कुछ मामलों में NET से छूट मिल सकती है।
  • प्रोफेसर बनने के लिए शिक्षण और/या अनुसंधान के क्षेत्र में वर्षों का अनुभव आवश्यक है। आमतौर पर एसोसिएट प्रोफेसर बनने के लिए 8-10 साल, और प्रोफेसर के लिए 10-12 साल की अनुभव की आवश्यकता होता है।

यह भी पढ़ें – ग्राम विकास अधिकारी कैसे बनें?

प्रोफेसर कैसे बनें?

भारत में प्रोफेसर बनना एक प्रतिष्ठित करियर विकल्प है। इसके लिए गहन विषय ज्ञान के साथ-साथ शिक्षण और शोध में रुचि आवश्यक है। वर्तमान समय में प्रोफेसर बनने के मुख्य तीन रास्ते हैं: यूजीसी नेट, सेट (स्टेट एलीजिबिलिटी टेस्ट), और पीएच.डी.। आइए इन्हें विस्तार से समझते हैं:

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलीजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET)

  • यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जिसे भारत में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आयोजित किया जाता है।
  • इसके माध्यम से उम्मीदवार न केवल असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के योग्य बनते हैं, बल्कि उन्हें जूनियर रिसर्च फैलो (JRF) का अवसर भी मिलता है।
  • यह परीक्षा अलग-अलग विषयों में होती है और इसमें उम्मीदवार के विषय का ज्ञान और पढ़ाने की क्षमता दोनों को परखा जाता है।

स्टेट एलीजिबिलिटी टेस्ट (SET)

  • यह राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा है जो किसी विशेष राज्य के कॉलेज और विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बनने के लिए आयोजित की जाती है।
  • SET उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार को उसी राज्य में शिक्षण के लिए योग्य माना जाता है।
  • यह विकल्प उन छात्रों के लिए उपयुक्त है जो अपने राज्य में ही प्रोफेसर पद की तैयारी करना चाहते हैं।

डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D)

  • PhD करना एक शोध-आधारित और समय-साध्य प्रक्रिया है, जो अकादमिक करियर में उन्नति के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसमें उम्मीदवार किसी खास विषय पर नया शोध करते हैं।
  • पीएच.डी. करने के बाद वह न सिर्फ पढ़ाने के योग्य बनते हैं, बल्कि उन्हें अपने विषय में गहरी समझ भी मिलती है।

प्रोफेसर बनने के लिए जरूरी स्किल्स

प्रोफेसर बनने के लिए सिर्फ पढ़ाई का ज्ञान ही नहीं, बल्कि कुछ खास स्किल्स भी जरूरी हैं, जो पढ़ाने और रिसर्च करने में मदद करते हैं।

श्रेणीस्किल्स का नामविवरण
अकादमिक और शोध स्किल्सविषय-वस्तु विशेषज्ञता (Subject Matter Expertise)इस स्किल्स के लिए अपने चुने हुए क्षेत्र में गहन, अप-टू-डेट और व्यापक ज्ञान होना अनिवार्य है।
शोध और विश्लेषण (Research & Analysis)इस स्किल के माध्यम से आपको नई जानकारी खोजने, डेटा का विश्लेषण करने और जटिल समस्याओं को सुलझाने की मजबूत क्षमता मिलती है।
समस्या-समाधान (Problem Solving)शोध के दौरान आने वाली चुनौतियों या छात्रों की अकादमिक समस्याओं का समाधान खोजने की क्षमता भी आप में इस स्किल के माध्यम से आती है।
गंभीर सोच (Critical Thinking)इस स्किल के माध्यम से आपमें जानकारी का निष्पक्ष मूल्यांकन करने और तर्कपूर्ण निष्कर्ष निकालने का कौशल मिलता है।
शिक्षण और संचार स्किल्ससंचार कौशल (Communication Skills)जटिल विचारों और अवधारणाओं को स्पष्ट, सरल और प्रभावी ढंग से मौखिक और लिखित रूप में प्रस्तुत करने में सहायता मिलती है।
शिक्षण और सुविधा (Teaching & Facilitation)इस स्किल के माध्यम से विभिन्न शिक्षण पद्धतियों (pedagogy) का उपयोग करके छात्रों को सीखने के लिए प्रेरित और मार्गदर्शन करना सीख पाते हैं।
सार्वजनिक बोलचाल (Public Speaking)आत्मविश्वास के साथ व्याख्यान (लेक्चर्स), सेमिनार और कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुति (प्रेसेंटेशन्स) देना भी आप इस स्किल के माध्यम से सीख पाते हैं।
धैर्य और सहानुभूति (Patience & Empathy)छात्रों के सवालों और सीखने की गति के प्रति धैर्यवान और सहायक रवैया रखने में ये स्किल मुख्य भूमिका निभाती है।
प्रबंधन और सॉफ्ट स्किल्ससमय प्रबंधन (Time Management)शिक्षण, शोध, प्रशासन और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाना और समय सीमा का पालन करना सीख पाते हैं।
संगठनात्मक कौशल (Organizational Skills)पाठ्यक्रम (सिलेबस) डिजाइन करना, ग्रेडिंग करना, मीटिंग्स और प्रशासनिक कार्यों को व्यवस्थित करना, इस स्किल के माध्यम से आप सीख पाते हैं।
नेतृत्व क्षमता (Leadership)इस स्किल के माध्यम से आप विभाग का नेतृत्व करने, शोध टीमों का प्रबंधन करने और छात्रों का मार्गदर्शन करना सीख पाते हैं।
सहयोग (Collaboration)इस स्किल के माध्यम से अन्य संकाय सदस्यों, शोधकर्ताओं और विभागों के साथ मिलकर काम करने की क्षमता उत्पन्न मिलती है।
तकनीकी स्किल्सडिजिटल साक्षरता (Digital Literacy)इस स्किल के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षण टूल, रिसर्च डेटाबेस, सॉफ्टवेयर और प्रेजेंटेशन टेक्नोलॉजी का उपयोग करने में सक्षम हो पाता है।

प्रोफेसर बनने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

प्रोफेसर बनने की पूरी स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया नीचे बताई गई है:

1. शैक्षणिक योग्यता पूरी करें

सबसे पहले किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट डिग्री पूरी करें। उदाहरण: अगर आप अंग्रेज़ी के प्रोफेसर बनना चाहते हैं, तो अंग्रेज़ी में बैचलर और मास्टर डिग्री जरूरी है। यह पहला और सबसे जरूरी कदम है, क्योंकि इसके बिना आगे बढ़ना संभव नहीं है।

2. Ph.D. करें

Ph.D. या डॉक्टरेट डिग्री आपके विषय में गहरा ज्ञान और शोध क्षमता दिखाती है। यह आपको पढ़ाने और शोध करने दोनों में मजबूत बनाता है। उदाहरण: गणित के प्रोफेसर बनने के लिए गणित में Ph.D. करना ज़रूरी है, ताकि आप जटिल टॉपिक को अच्छे से समझा सकें और शोध कर सकें।

3. NET या SET परीक्षा पास करें 

UGC NET (राष्ट्रीय स्तर) या SET (राज्य स्तर) पास करना अनिवार्य है। ये परीक्षाएं तय करती हैं कि आप असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के योग्य हैं। NET पास करने पर आप पूरे भारत में आवेदन कर सकते हैं, जबकि SET केवल अपने राज्य में मान्य है।

4. रिसर्च और अकादमिक अनुभव हासिल करना

शोध पत्र लिखें, जर्नल में प्रकाशित करें और कॉन्फ्रेंस में भाग लें। इससे आपका अकेडमिक प्रोफाइल मजबूत होता है और कॉलेज/यूनिवर्सिटी आपको नौकरी देने में रुचि दिखाती है। उदाहरण: अपने विषय पर शोध करना और किसी सेमिनार या वेबिनार में प्रेजेंटेशन देना।

5. आवेदन और इंटरव्यू

कॉलेज या विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन करें। चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू और कभी-कभी लिखित परीक्षा शामिल होती है। इससे यह पता चलता है कि आप पढ़ाने और अकादमिक काम करने में सक्षम हैं।

6. असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में शुरुआत

चयनित होने के बाद आप असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में पढ़ाना शुरू करेंगे। साथ ही रिसर्च, छात्रों का मार्गदर्शन और अन्य अकादमिक गतिविधियों में भी भाग लें। यह शुरुआती अनुभव आपके करियर की नींव बनाता है।

यह भी पढ़ें – असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर कैसे बनें?

प्रोफेसर बनने के बाद करियर ऑप्शन

प्रोफेसर बनने के बाद आपके पास कई करियर विकल्प होते हैं, जो न सिर्फ पढ़ाने बल्कि अकादमिक और रिसर्च क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के अवसर देते हैं:

करियर विकल्पभूमिका और जिम्मेदारियां
वरिष्ठ प्रोफेसर / हेड ऑफ डिपार्टमेंट (HOD)इनका प्रमुख कार्य विभाग का नेतृत्व करना, पाठ्यक्रम तैयार करना, बजट प्रबंधन, फैकल्टी का मार्गदर्शन करना और प्रशासनिक निर्णय लेना होता है।
डीनइस पद पर आसीन व्यक्ति का कार्य विभिन्न विभागों की देखरेख करना, शैक्षणिक कार्यक्रमों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना, भर्ती प्रक्रिया और संस्थान की रणनीतिक योजना में शामिल होना है।
प्रो-वाइस चांसलर / वाइस चांसलर (VC)प्रो-वाइस चांसलर / वाइस चांसलर (VC) का मुख्य कार्य संपूर्ण विश्वविद्यालय का प्रबंधन करना, नीति निर्माण, वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करना, और राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का प्रतिनिधित्व करना है।
विजिटिंग प्रोफेसरविजिटिंग प्रोफेसर को ज्ञान और विशेषज्ञता साझा करना, नए शोध सहयोग स्थापित करना, और अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त करना है।

भारत में प्रोफेसर की सैलरी

भारत में प्रोफेसर को मिलने वाली अनुमानित सैलरी निम्नलिखित टेबल में दी गई है, जो आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है –

पहलूसरकारी कॉलेज/यूनिवर्सिटीनिजी कॉलेज/यूनिवर्सिटी
वेतनमान का आधारUGC 7th पे कमीशन (सातवां वेतन आयोग) द्वारा निर्धारित। पारदर्शी और निश्चितसंस्थान के प्रबंधन, प्रतिष्ठा और वित्तीय क्षमता पर निर्भर। कोई राष्ट्रीय मानक नहीं।
प्रोफेसर का मूल वेतनINR 1,44,200 (लेवल 14)INR 50,000 से INR 2,50,000 या उससे अधिक हो सकता है।
टोटल ग्रोस सैलरी – प्रोफेसर स्तरINR 1,80,000 से INR 2,20,000 या उससे अधिक प्रति माह (DA, HRA, TA मिलाकर)INR 70,000 से INR 3,00,000 या उससे अधिक प्रति माह (संस्थान पर निर्भर) हो सकता है।
सहायक प्रोफेसर स्तरINR 75,000 से INR 85,000 प्रति माह (प्रवेश स्तर पर)INR 35,000 से INR 60,000 प्रति माह (प्रवेश स्तर) या उससे अधिक हो सकता है।
भत्ते और लाभइसमें आपको DA, HRA, TA, पेंशन, ग्रेच्युटी, चिकित्सा अवकाश, सरकारी आवास जैसी कई सुविधाएँ मिलती हैं।निजी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर को मिलने वाले भत्ते सीमित होते हैं, पेंशन लाभ अक्सर नहीं होते।
नौकरी की सुरक्षाबहुत अधिक (उच्च स्तर की स्थिरता और कार्यकाल सुरक्षा)।प्रदर्शन पर आधारित एग्रीमेंट्स और इसके लिए बनने वाली नीतियों के अनुसार आप इसमें सर्वाइव कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – होम्योपैथी डॉक्टर कैसे बनें: छात्रों के लिए करियर गाइड

FAQs

क्या बिना NET के प्रोफेसर बन सकते हैं?

आमतौर पर भारत में कॉलेज या यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए NET पास करना जरूरी होता है। यह परीक्षा यह तय करती है कि आप पढ़ाने के लिए योग्य हैं या नहीं। कुछ खास मामलों में, जैसे कि उच्च योग्यता वाले Ph.D. धारक या कुछ केंद्रीय विश्वविद्यालयों में, NET की जरूरत नहीं होती। NET परीक्षा सहायक प्रोफेसर बनने की एक प्रमुख पात्रता परीक्षा है, जिसे हर वर्ष सीमित प्रतिशत उम्मीदवार उत्तीर्ण कर पाते हैं।

प्रोफेसर बनने में कितने साल लगते हैं?

प्रोफेसर बनने का समय आपके पढ़ाई और अनुभव पर निर्भर करता है। सामान्य तौर पर, स्नातक और मास्टर डिग्री पूरी करने में 5–6 साल लगते हैं। इसके बाद Ph.D. में 3-5 साल लग सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर अनुभव लेने में 5–7 साल लग सकते हैं। कुल मिलाकर, पूर्ण प्रोफेसर बनने में लगभग 10 -15 साल का समय लग सकता है।

NET और Ph.D. में अंतर क्या है?

NET और Ph.D. दोनों अलग चीज़ें हैं। NET एक परीक्षा है जो यह तय करती है कि आप प्रोफेसर बनने के लिए योग्य हैं या नहीं। Ph.D. एक डॉक्टरेट डिग्री है, जो यह दिखाती है कि आप किसी विषय में गहरी जानकारी और शोध कर सकते हैं। सरल शब्दों में, NET पढ़ाने की योग्यता दिखाता है, जबकि Ph.D. आपकी विशेषज्ञता और रिसर्च क्षमता दिखाती है।

प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर में क्या अंतर है?

असिस्टेंट प्रोफेसर एक प्रारंभिक पद है, जिसमें आप छात्रों को पढ़ाने के साथ-साथ अपने रिसर्च वर्क की शुरुआत कर सकते है। इसमें एक्सपीरियंस, रिसर्च पब्लिकेशन और सर्विस टेन्योर के आधार पर प्रोमोशन मिलता है। वहीं प्रोफेसर एक उच्च पद है, जिसमें आपकी विभागीय जिम्मेदारी असिस्टेंट प्रोफेसर की तुलना में अधिक होती है।

प्रोफेसर बनने के लिए कौन से विषय चुनें?

प्रोफेसर बनने के लिए आप जिस विषय में रुचि और अच्छा प्रदर्शन रखते हैं, वही विषय चुनना आपके लिए उपयोगी हो सकता है। बता दें कि विज्ञान, कला, वाणिज्य या अन्य किसी भी मान्यता प्राप्त विषय में पोस्टग्रेजुएशन और पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने पर आपके सामने प्रोफेसर बनने का मार्ग खुलता है।

हमें आशा है कि इस लेख में आपको प्रोफेसर बनने की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। अन्य करियर से संबंधित लेखपढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

5 comments
    1. आपका शुक्रिया, ऐसे ही हमारी वेबसाइट पर बने रहिए।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*