Pathar Mar Holi in Rajasthan: इस साल 13 मार्च, 2025 को होलिका दहन (Holika Dahan 2025) किया जाएगा और 14 मार्च, 2025 को होली मनाई जाएगी। बताना चाहेंगे भारत में होली का पर्व अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न तरीके से मनाया जाता है। मथुरा के बरसाने की लट्ठ मार होली बहुत प्रसिद्ध है। उसी प्रकार से पुष्कर की होली भी विश्व प्रसिद्ध है। इसी प्रकार राजस्थान के डूंगरपुर जिले की पत्थर मार होली बहुत प्रसिद्ध है। वहीं राजस्थान में पत्थर मार होली की ये परंपरा 100 साल पहले से निभाई जा रही है, जिसे गांव के लोग आज भी कायम रखे हुए है। इस लेख में पत्थर मार होली (Pathar Mar Holi) के बारे में विस्तार से बताया गया है।
कहाँ मनाई जाती है पत्थर मार होली
डूंगरपुर जिले के भीलूड़ा गांव में पत्थर मार होली खेली जाती है। स्थानीय भाषा में इसे राड़ कहा जाता है जिसका अर्थ लड़ाई होता है। इस होली को देखने के लिए दूर दूर से लोग भी आते हैं। इस होली को खेलते हुए लोग लहूलुहान तक हो जाते हैं लेकिन उनके जोश में कोई कमी नहीं आती है।
कैसे मनाई जाती है पत्थर मार होली
डूंगरपुर जिले के भीलूड़ा गांव में शाम के समय लोग दो टोलियां बनाकर रघुनाथजी मंदिर के पास बने मैदान में पत्थरमार होली खेलते हैं। लोग दर्शकों की मौजूदगी में पूरे उत्साह के साथ रस्सी के बने गोफनों की मदद से लगभग दो घंटे तक एक दूसरे पर पत्थर बरसाते हैं। लोग पत्थर की मार से बचने के लिए हाथ में ढाल लिए रहते हैं। ढाल होने के बावजूद भी वे पत्थर लगने के कारण लहूलुहान हो जाते हैं। दर्शक भी इस होली का बहुत उत्साह से आनंद उठाते हैं। घायल हो जाने के बाद भी लोग इसे पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं।
क्यों मनाई जाती है पत्थर मार होली
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पत्थर मार होली (Pathar Mar Holi) की ये परंपरा 100 साल पहले से निभाई जा रही है, जिसे गांव के लोग आज भी कायम रखे हुए हैं। मान्यता है कि पत्थर लगने से घायल व्यक्ति का खून जमीन पर गिरने से गांव पर किसी तरह का कोई संकट नहीं आता है। वहीं गांव में खुशहाली रहती है।
होली पर आधारित अन्य ब्लॉग्स
FAQs
पत्थर मार होली राजस्थान के डूंगरपुर जिले में खेली जाती है।
पत्थर मार होली राजस्थान में मनाई जाती है।
होली हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाई जाती है, जो मार्च के आसपास होती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार होली का त्योहार 50 से अधिक देशों में मनाया जाता है।
होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह भगवान श्री कृष्ण और राधा के प्रेम का उत्सव भी है।
इस साल 13 मार्च, 2025 को होलिका दहन किया जाएगा और 14 मार्च, 2025 को होली मनाई जाएगी।
आशा है कि आपको पत्थर मार होली (Pathar Mar Holi in Rajasthan) का यह ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही होली और ट्रेंडिंग इवेंट्स से जुड़े अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।