स्वामी विवेकानंद के शैक्षिक विचार

1 minute read
स्वामी विवेकानंद के शैक्षिक विचार

प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को भारत में नेशनल यूथ डे मनाया जाता है। क्या आप जनते हैं यह दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष में मनाया जाता है। 2024 में स्वामी विवेकानंद की 161वीं जनती है। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता में हुआ था। उनके बचपन का नाम नरेंद्र नाथ दत्त। स्वामी विवेकानन्द ने छोटी उम्र से ही “उच्च विचार और सादा जीवन” का सार अपना लिया था। उन्होंने अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस के प्रमुख शिष्य के रूप में रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं अपने पूरे जीवन में उन्होंने खुद को भारतीय संस्कृति के मूल मूल्यों के प्रसार के लिए समर्पित कर दिया। आइये जानते हैं स्वामी विवेकानंद के शैक्षिक विचार

राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 के बारे में

स्वामी विवेकानंद के शैक्षिक विचार जानने से पहले राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 के बारे में जान लेते हैं। विश्वभर में राष्ट्रीय युवा दिवस को बढ़ावा देने के लिए हर साल इस दिवस को अलग-अलग थीम पर मनाया जाता है। इस साल की थीम है “इट्स ऑल इन द माइंड” जिसका हिंदी में अर्थ है कि सब कुछ आपके दिमाग में ही है। वहीं 2023 में इसकी थीम विकसित युवा – विकसित भारत” था  और राष्ट्रीय युवा दिवस 2022 का थीम “यह सब दिमाग में है” था। 

यह भी पढ़ें- Swami Vivekanand ka Janm kab hua : जानिए स्वामी विवेकानंद का जन्म कब और कहाँ हुआ?

स्वामी विवेकानंद के शैक्षिक विचार

  • पढ़ने के लिए जरूरी है एकाग्रता, एकाग्रता के लिए जरूरी है ध्यान, ध्यान से ही हम इन्द्रियों पर संयम रखकर एकाग्रता प्राप्त कर सकते है |
  • उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लो
  • जब तक जीना, तब तक सीखना, अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है |
  • खुद को कभी कमजोर न समझो, क्योंकि ये सबसे बड़ा पाप है।
  • जितना बड़ा संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी।
  • दिन में एक बार खुद से जरूर बात करो, वरना आप दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति से बात करने का मौका खो देंगे।
  • जिस शिक्षा से हम अपना जीवन निर्माण कर सकें, मनुष्य बन सकें, चरित्र गठन कर सके और विचारों का सामंजस्य कर सकें वहीं वास्तव में शिक्षा कहलाने योग्य है। 
  • शिक्षा गुरुगृह में ही प्राप्त की जा सकती है।
  • शिक्षा मनुष्य को उसके आदर्श और असीम विकास की ओर ले जाने की प्रक्रिया है।
  • शिक्षा बालक का शारीरिक मानसिक नैतिक तथा आध्यात्मिक विकास करता है।

यह भी पढ़ें- National Youth Day in Hindi : जानिए कब और क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस

आशा है कि आपको स्वामी विवेकानंद के शैक्षिक विचार पर हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स पर ब्लॉग्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*