List of Chief Ministers of Mizoram in Hindi: क्या आप जानते हैं कि वर्ष 1972 से अब तक मिजोरम में चार राजनीतिक दलों के छह मुख्यमंत्री हुए हैं, सी. छुंगा (C. Chhunga) मिजोरम के पहले मुख्यमंत्री थे। वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस-INC के “लाल थनहवला” (Lal Thanhawla) ने अपने 5 कार्यकालों में 21 साल तक सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है। बताना चाहेंगे ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट-ZPM के “लालदुहोमा” (Lalduhoma) वर्तमान मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने 8 दिसंबर, 2023 को मिज़ोरम के 6वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।
बता दें कि मिजोरम के मुख्यमंत्रियों और उनके कार्यकाल से जुड़े प्रश्न अक्सर राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में पूछे जाते हैं, इसलिए इस ब्लाॅग में मिजोरम के मुख्यमंत्रियों की सूची और उनके कार्यकाल (List of Chief Ministers of Mizoram in Hindi) की जानकारी दी जा रही है।
This Blog Includes:
मिजोरम के मुख्यमंत्रियों की सूची और उनका कार्यकाल
यहाँ मिजोरम के मुख्यमंत्रियों की सूची और उनके कार्यकाल (List of Chief Ministers of Mizoram in Hindi) की जानकारी दी गई है:-
मुख्यमंत्री | कार्यकाल |
सी चुंगा | 3 मई 1972 से 10 मई 1977 तक |
टी.सेलो | 2 जून 1978 से 4 मई 1984 तक |
ललथनहवला | 5 मई 1984 से 20 अगस्त 1986 तक |
लाल्डेंगा | 21 अगस्त 1986 से 7 सितम्बर 1988 तक |
ललथनहवला | 24 जनवरी 1989 से 3 दिसंबर 1998 तक |
जोरामथांगा | 3 दिसंबर 1998 से 11 दिसंबर 2008 तक |
जोरामथांगा | 11 दिसंबर 2008 से 14 दिसंबर 2018 तक |
जोरामथांगा | 15 दिसंबर 2018 से 7 दिसंबर 2023 तक |
लालदुहोमा | 8 दिसंबर 2023 से वर्तमान तक। |
मिजोरम के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?
सी चुंगा मिजोरम की सत्ता सभांलने वाले राज्य के पहले मुख्यमंत्री थे। मिजोरम को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनके सीएम पद का कार्यकाल 1972 से 1977 तक रहा। इनके राजनीतिक करियर की शुरुआत मिजोरम जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियक्ति के रूप हुई थी।
मिजोरम के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?
मिजोरम के वर्तमान मुख्यमंत्री लालदुहोमा हैं। लालदुहोमा राजनीति में आने से पहले पुलिस सेवा अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। 1984 में इन्होंने पहली बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। बाद में इन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
मिजोरम के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल
मिजोरम के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल इस प्रकार हैंः
1- मिजोरम के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?
उत्तर- मिजोरम के वर्तमान मुख्यमंत्री लालदुहोमा हैं।
2- मिजोरम के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?
उत्तर- सी चुंगा।
3- मिजोरम में सबसे ज्यादा समय के लिए पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री कौन है?
उत्तर- लाल थनहवला
4- मिजोरम में सबसे कम समय के लिए पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री कौन है?
उत्तर- ब्रिगेडियर टी सैलो।
5- 2002 में मिजोरम का मुख्यमंत्री कौन था?
उत्तर- 2002 में मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा थे।
6- 2009 में मिजोरम का मुख्यमंत्री कौन था?
उत्तर- जोरामथांगा।
7- सी चुंगा की सरकार में कितने कैबिनेट मंत्री हैं?
उत्तर- सी चुंगा की सरकार में 7 कैबिनेट मंत्री हैं।
9- मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर- मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल करता है।
10- मिजोरम के मुख्यमंत्री की सैलरी कितनी होती है?
उत्तर- मिजोरम के मुख्यमंत्री की अनुमानित सैलरी INR 1.84 लाख होती है।
संबंधित ब्लाॅग्स
FAQs
वर्तमान में “लालदुहोमा” (Lalduhoma) मिजोरम के मुख्यमंत्री है। वह ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट पार्टी से है।
मिजोरम की राजधानी “आइजोल” है। यहाँ पर राज्य के सभी प्रशासनिक भवन जैसे महत्वपूर्ण सरकारी भवन, विधानसभा तथा सचिवालय स्थित है।
मिजोरम में विधानसभा की 40 सीटें हैं।
वर्तमान में मिजोरम में ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट पार्टी (Zoram People’s Movement) की सरकार है।
मिजोरम का मुख्य भोजन चावल है। इसे कई तरह के मांस, मछली, और सब्ज़ियों के साथ परोसा जाता है।
मिज़ो भाषा (Mizo language) मिज़ोरम की एक प्रमुख भाषा है। इसे ‘लुशाई’ भी कहते हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार मिजोरम में कुल 11 जिले हैं।
मिजोरम राज्य का औपचारिक गठन 20 फरवरी, 1987 को हुआ था।
आशा है कि आपको इस ब्लॉग में मिजोरम के मुख्यमंत्रियों की सूची और उनके कार्यकाल (List of Chief Ministers of Mizoram) की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही सामान्य ज्ञान और ट्रेंडिंग इवेंट्स से जुड़े अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।