Today’s Current Affairs in Hindi | 01 फरवरी 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 01 February 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 01 फरवरी के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. भारत ने वर्ष 2024-25 के लिए यूनेस्को विश्व विरासत सूची में ‘मराठा मिलिट्री लैंडस्केप’ को नामांकित किया है।
  2. शिक्षा मंत्रालय ने ‘भारतीय जनसंचार संस्थान’ (IIMC) को डीम्ड विश्वविद्यालय घोषित किया है।
  3. 37वां सूरजकुंड शिल्प मेला’ हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित किया जाएगा।
  4. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में भारत-अमरीका वाणिज्य मंडल के सम्मेलन में भाग लिया है।
  5. पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘भारत पर्व’ नई दिल्ली में संपन्न हुआ है।
  6. दक्षिण भारत की ‘केरल जनपक्षम-सेक्‍यूलर पार्टी’ का भारतीय जनता पार्टी में विलय हुआ है।
  7. खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2024’ के चौथे संस्करण का आयोजन लेह में किया जाएगा।
  8. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ‘प्रशांत कुमार’ को उत्तर प्रदेश राज्य का नया कार्यवाहक DGP नियुक्त किया गया है।
  9. खेलो इंडिया गेम्‍स 2024’ में महाराष्ट्र कुल 127 पदक के साथ शीर्ष स्थान पर रहा है।
  10. ISSF विश्व कप 2024 में ‘दिव्यांश सिंह पंवार’ ने पुरुषों की एयर राइफल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है।
  11. BCCI सचिव ‘जय शाह’ तीसरी बार एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष बने हैं।
  12. बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को उनके उत्कृष्ट मानवीय प्रयासों के लिए प्रतिष्ठित ‘चैंपियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है।
  13. 01 फरवरी को ‘भारतीय तटरक्षक दिवस’ मनाया जाएगा।
  14. प्रतिष्ठित इतिहासकार ‘आर चंपकलक्ष्मी’ का निधन हो गया है।
  15. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ‘पेटीएम पेमेंट्स बैंक’ पर सख़्त व्यावसायिक प्रतिबंध लगाए हैं।

यह भी पढ़ें – 2017 में आज ही के दिन भारत में 1 फरवरी को पेश किया गया था आम बजट

01 फरवरी 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री को 10 वर्ष की सजा सुनाई गई है?

(A) चाड 
(B) मलावी 
(C) नाइजर
(D) पाकिस्तान
उत्तर- पाकिस्तान  

2. ‘अजाली असौमनी’ किस देश के चौथी बार राष्ट्रपति चुने गए हैं?

(A) मिस्र 
(B) कोमोरोस
(C) युगांडा 
(D) नाइजीरिया
उत्तर- कोमोरोस  

3. भारतीय गैस कंपनी GAIL ने किस देश के साथ 10 वर्षीय ‘LNG समझौता’ किया है?

(A) सऊदी अरब  
(B) ओमान 
(C) क़तर 
(D) संयुक्त अरब अमीरात
उत्तर- संयुक्त अरब अमीरात

4. किस राज्य सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ‘सड़क सुरक्षा बल’ का गठन किया है?

(A) पंजाब
(B) मेघालय
(C) तमिलनाडु
(D) त्रिपुरा
उत्तर- पंजाब

5. वरिष्ठ IAS अधिकारी ‘शरत चौहान’ किस केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य सचिव बने हैं?

(A) अंडमान निकोबार
(B) लक्षद्वीप
(C) पुडुचेरी
(D) लद्दाख
उत्तर- पुडुचेरी

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*