Today History in Hindi | 1 August – महात्मा गांधी ने की थी असहयोग आंदोलन की शुरुआत, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi

देश और दुनिया में 1 अगस्त यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1920 में आज ही के दिन महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की थी। यह अंग्रेजों द्वारा प्रस्तावित अन्यायपूर्ण कानूनों और कार्यों के विरोध में देशव्यापी अहिंसक आंदोलन था। 

यह भी पढ़ें- असहयोग आंदोलन : सुविधाएँ, कारण और परिणाम

1 अगस्त का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1953 में आज ही के दिन देश में सभी एयरलाइंस का हवाई निगम अधिनियम के तहत राष्ट्रीयकरण किया गया था। 1947 में 1 अगस्त के दिन ही भारत और पाकिस्तान के बीच शक्तियों का बंटवारा हुआ था। Today History in Hindi| 1 August में हम 1 अगस्त की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 1 August – के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 2021 में 1 अगस्त को ही बैडमिंटन खिलाड़ी वीपी संधू ने चीन की जियाओ को हराकर टोक्यो ओलंपिक खेलों की महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता था।
  • 2021 में आज ही के दिन भारत की पुरुष हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को हरा कर 49 साल बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह पाई थी।
  • 2021 में 1 अगस्त के दिन ही भारत ने अगस्त के महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी।
  • 2007 में आज ही के दिन वियतनाम के हनोई शहर में हुई अंतरराष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में भारतीय दल के 6 सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते थे।
  • 2006 में आज ही के दिन जापान ने दुनिया की पहली भूकंप पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की थी।
  • 2004 में 1 अगस्त के दिन ही श्रीलंका ने भारत को हराकर क्रिकेट का एशिया कप जीता था।
  • 1995 में आज ही के दिन हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की थी।
  • 1960 में आज ही के दिन पाकिस्तान की राजधानी कराची से बदलकर इस्लामाबाद कर दी गई थी।
  • 1957 में 1 अगस्त को ही राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की स्थापना हुई थी।
  • 1953 में आज ही के दिन देश में सभी एयरलाइंस का हवाई निगम अधिनियम के तहत राष्ट्रीयकरण किया गया था।
  • 1953 में 1 अगस्त को ही क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को गिरफ्तार किया गया था।
  • 1932 में आज ही के दिन जानी मानी हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री मीना कुमारी का जन्म हुआ था।
  • 1920 में 1 अगस्त को ही महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की थी।
  • 1916 में आज ही के दिन कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एनी बेसेंट ने होम रूल लीग की शुरुआत की थी।
  • 1883 में 1 अगस्त को ही ग्रेट ब्रिटेन में अंतर्देशीय डाक सेवा शुरू हुई थी।
  • 1648 में आज ही के दिन स्वीटज़रलैंड की स्वतंत्रता को औपचारिकता दी गई और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 1 August में आपको 1 अगस्त का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*