Today’s Current Affairs in Hindi | 16 दिसंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 16 December 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 16 दिसंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

16 दिसंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में मालदीव देश भारत के साथ ‘हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण समझौता’ समाप्त करेगा।
  2. हाल ही में वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में अतिरिक्त सचिव ‘परम सेन’ को पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) बोर्ड का अंशकालिक सदस्य नियुक्त किया गया है।
  3. हाल ही में ‘म्यांमार’ देश दुनिया का सबसे बड़ा अफीम उत्पादक देश बना है।
  4. हाल ही में केरल राज्य में भारत की सबसे तेज सोलर इलेक्ट्रिक बोट ‘बारकुंडा’ (Barracuda) लॉन्च की गई है।
  5. हाल ही में ‘भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड’ (BCCI) ने पूर्व क्रिकेटर ‘महेंद्र सिंह धोनी’ की 7 नंबर जर्सी को रिटायर किया है।
  6. हाल ही में संयुक्त रूप से प्रसिद्ध शास्त्रीय पियानोवादक और कंडक्टर ‘डैनियल बरेनबोइम’ और फिलिस्तीनी शांति कार्यकर्ता ‘अली अबू अव्वाद’ को ‘इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2023’ से सम्मानित किया गया है।
  7. हाल ही में ‘रिजुल मैनी’ (Rijul Maini) ने मिस इंडिया USA 2023 का खिताब अपने नाम किया है।
  8. हाल ही में ‘स्टेट बैंक ऑफ इंडिया’ (SBI) ने सोलर प्रोजेक्ट के लिए जर्मन विकास बैंक केएफडब्ल्यू के साथ लाइन ऑफ क्रेडिट (एलओसी) पर हस्ताक्षर किए हैं।
  9. हाल ही में ‘गद्दाम प्रसाद कुमार’ को तेलंगाना राज्य का नया विधानसभा अध्यक्ष चुना गया है।
  10. हाल ही में ‘तेलंगाना’ राज्य सरकार ने महिलाओं और टांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस यात्रा सेवा शुरू की है।
  11. हाल ही में हॉलीवुड अभिनेता ‘आंद्रे ब्रूघेर’ का 61 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  12. हाल ही में भारतीय पहलवान ‘अंतिम पंघाल’ को ‘यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर 2023’ के रूप में नामित किया गया है।
  13. हाल ही में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ‘श्री पवन कुमार सैन’ को अरुणाचल प्रदेश राज्य का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
  14. हाल ही में ‘एसपी कॉलेज’, पुणे ने सबसे बड़ी रीडिंग का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
  15. हाल ही में पश्चिम बंगाल में ‘कोलकाता अंतराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2023’ का 29वां संस्करण आयोजित किया गया है।

यह भी पढ़ें –  1971 में आज ही के दिन पाकिस्तान से अलग होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना था बांग्लादेश

16 दिसंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में किस देश के NGO को ‘अंतराष्ट्रीय लैंगिक समानता पुरस्कार 2023’ से सम्मानित किया गया है?

(A) तज़ाकिस्तान 
(B) अफ़ग़ानिस्तान 
(C) ईरान 
(D) इराक़ 
उतर- (B) अफ़ग़ानिस्तान 

2. हाल ही में जेवियर माइली (Javier Milei) ने किस देश के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है?

(A) अर्जेंटिना
(B) मालदीव 
(C) सिंगापुर 
(D) हंगरी 
उतर- (A) अर्जेंटिना

3. हाल ही में कहाँ ‘FIH हॉकी पुरुष जूनियर विश्वकप 2023’ का आयोजन किया जाएगा?

(A) नई दिल्ली
(B) बीजिंग 
(C) ताशकंद 
(D) क्वालालंपुर
उतर- (D) क्वालालंपुर

4. हाल ही में कौनसा राज्य ‘FDI प्राप्तकर्ता’ के रूप में देश में शीर्ष स्थान पर रहा है?

(A) कर्नाटक
(B) उत्तर प्रदेश 
(C) राजस्थान  
(D) महाराष्ट्र 
उतर- (D) महाराष्ट्र 

5. हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा सभी जिलों में ‘पीएम कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस’ की स्थापना की जाएगी?

(A) गुजरात 
(B) मध्य प्रदेश 
(C) ओडिशा 
(D) झारखंड 
उतर- (B) मध्य प्रदेश 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*