झारखंड के मुख्यमंत्री और जानें उनका कार्यकाल

1 minute read
झारखंड के मुख्यमंत्री

झारखंड 2000 में बिहार से विभाजन कर एक अगल राज्य के रूप में स्थापित किया गया। 2000 से अब तक 7 लोग राज्य में सत्ता की कमान सभांल चुके हैं। झारखंड में विधानसभा की सीटें 81 तथा लोकसभा की 14 सीटें हैं। राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन हैं। झारखंड के मुख्यमंत्रियों और उनके कार्यकाल से जुड़े प्रश्न राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में पूछे जाते हैं, इसलिए इस ब्लाॅग में झारखंड के मुख्यमंत्री और जानें उनका कार्यकाल जानेंगे।

मुख्यमंत्री के बारे में

किसी भी राज्य में राज्यपाल कानूनी प्रमुख होता है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी अधिकार मुख्यमंत्री के पास होता है। हमारे भारत के संविधान में अनुच्छेद 164 में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ती राज्यपाल द्वारा की जाएगी। एक राज्य में केवल एक ही मुख्यमंत्री होता है। मुख्यमंत्री सीधे तौर पर निर्वाचित नहीं होता बल्कि उस पार्टी द्वारा नियुक्त किया जाता है जिसके पास राज्य में सबसे अधिक विधायक होते हैं। ऐसा माना जाता है कि मुख्यमंत्री राज्य स्तर पर प्रधानमंत्री के समान ही होता है।

झारखंड के मुख्यमंत्री की सूची क्या है?

यहां झारखंड के मख्यमंत्री की सूची और उनके कार्यकास के बारे में बताया जा रहा है :

मुख्यमंत्री कार्यकाल
बाबू लाल मरांडी15 नवंबर 2000 से 17 मार्च 2003 तक
अर्जुन मुण्डा18 मार्च 2003 से 1 मार्च 2005 तक
शिवू सोरेन2 मार्च 2005 से 11 मार्च 2005 तक
अर्जुन मुण्डा12 मार्च 2005 से 14 सितंबर 2006 तक
मधु कोड़ा18 सितंबर 2006 से 24 अगस्त 2008 तक
शिबू सोरेन27 अगस्त 2008 से 12 जनवरी 2009 तक
शिबू सोरेन30 दिसंबर 2009 से 31 मई 2010 तक
अर्जुन मुण्डा11 सितंबर 2010 से 18 जनवरी 2013 तक
हेमंत सोरेन13 जुलाई 2013 से 23 दिसंबर 2014 तक
रघुवर दास28 दिसंबर 2014 से 23 दिसंबर 2019 तक
हेमंत सोरेन29 दिसंबर 2019 से 31 जनवरी 2024तक
चपंई सोरेन2 फरवरी 2024 से अब तक

झारखंड के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी थे। मरांडी ने 1998 में पहली बार भाजपा के टिकट से विधामसभा का चुनाव लड़ा और हार का सामना करना पड़ा। चुनाव के दौरान ही उन्हें भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। 2000 में बिहार से झारखंड अलग होने पर झारखंड एक अलग राज्य बना और एनडीए के नेतृत्व में बाबू लाल मरांडी ने राज्य में पहली सरकार बनाई।

झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है?

झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री चपंई सोरेन हैं। इससे पूर्व वे झारखंड के परिवाहन मंत्री थे। इन्हें झारखंड के लोग टाइगर के नाम से भी जानते हैं। इनकी राजनीतिक करियर की शुरूआत सरायकेला विधानसभा सीट से हुई थी। वहां से वह उपचुनाव में निर्दलीय विधायक चुने गये थे।

झारखंड के मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री बनने के लिए क्या योग्यता है?

चीफ मिनीस्टर बनने के लिए हमारे भारत के संविधान में योग्यता के बारे में नहीं बताया गया। जो योग्यता MLA बनने के लिए होती है वही योग्यता सीएम के लिए होती है। सीएम बनने के लिए आपको भारत का नागरिक होना चाहिए और आपकी ऐज 25 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। मुख्यमंत्री बनने के लिए आपके पास विधानसभा की सदस्यता होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री का कार्यकाल कितना होता है? 

सीएम का कार्यकाल 5 वर्ष तक होता है इसे भारत के संविधान में भी बताया गया है। राज्यपाल सीएम को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलात है। मुख्यमंत्री का कार्यकाल निश्चित नहीं होता है और वह राज्यपाल के विवेक पर कार्य करता है। जब तक मुख्यमंत्री को विधान सभा में भारी मात्रा में समर्थन प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक वह इस्तीफा दे सकता है और राज्यपाल उसे बर्खास्त कर देता है।

मुख्यमंत्री का काम क्या होता है?

झारखंड के मुख्यमंत्री जानने के साथ ही यहां पर हम मुख्यमंत्री के कार्य भी जानेंगेः

  • सीएम राज्य के कैबिनेट मिनिस्टर और स्टेट मंत्रीयों के मंत्रालय आवंटित करता हैं।
  • मुख्यमंत्री राज्य में मंत्रीपरिषद का निर्माता होता है। 
  • मुख्यमंत्री राज्यपाल को किसी भी व्यक्ति को मंत्री बनाने के लिए परामर्श देता है।
  • मुख्यमंत्री राज्य का प्रमुख प्रवक्ता होता है।
  • सरकार के खिलाफ रहने वाले मंत्रियों को हटाना।
  • मुख्यमंत्री विधानसभा के कार्यकाल के पहले भंग करने की शक्ति
  • मंत्रिपरिषद के खिलाफ कार्य करने वालों का आपराधिक मामंले चेक करना
  • मंत्रियों की सूची बनाकर तैयार करना और उसे राज्यपाल को सौंपकर सरकार बनाना।

झारखंड के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल

झारखंड के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल इस प्रकार है :

1- झारखंड का पहला मुख्यमंत्री कौन था?

उत्तर- बाबू लाल मरांडी 

2- झारखंड में सबसे कम समय के लिए रहने वाले मुख्यमंत्री कौन है?

उत्तर- शिबू सोरेन।

3- झारखंड के दूसरे मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- अर्जुन मुंडा।

4- झारखंड में सबसे ज्यादा समय के लिए रहने वाले मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- रघुवर दास।

5- झारखंड के पांचवें मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- मधु कौड़ा।

6- मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है?

उत्तर- राज्यपाल।

7- झारखंड में कितनी विधानसभा सीटें हैं?

उत्तर- झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं।

8- झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है?

उत्तर- चंपई सोरेन।

9- 2015 में झारखंड का मुख्यमंत्री कौन था?

उत्तर- रघुबर दास। 

10- 2002 में राज्य का मुख्यमंत्री कौन था?

उत्तर- बाबू लाल मरांडी। 

संबंधित ब्लाॅग्स

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालभारत के रक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकाल
भारत के शिक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकालउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालउत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
भारतीय रिर्जव बैंक के गवर्नर की सूची और जानें उनका कार्यकालराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
गुजरात के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालदिल्ली के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल

FAQs

झारखंड राज्य का गठन कब हुआ?

2000 में।

झारखंड में कितनी विधानसभा सीटें हैं?

झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं।

झारखंड के नए मुख्यमंत्री कौन हैं?

चंपई सोरेन झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको झारखंड के मुख्यमंत्री और उनके बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*