जानिए क्या था सरदार पटेल का पूरा नाम?

1 minute read
सरदार पटेल का पूरा नाम

स्वतंत्रता की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले असंख्य स्वतंत्रता सेनानी रहे, जिनमें से एक सरदार पटेल भी थे। भारत को अखंड और स्वतंत्र बनाने के लिए यूँ तो अनेकों बलिदान हुए, जिन्होंने राष्ट्रहित हेतु अपना जीवन समर्पित किया। उन महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक लोहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी भी थे, सरदार पटेल के ही अथक प्रयासों का परिणाम था कि भारतीय संघ में, भारत की सभी रियासतों का सफलता पूर्वक विलय हुआ। इस विलय ने भारत को एक राष्ट्र के रूप में सशक्त और समृद्ध बनाया। इस पोस्ट के माध्यम से आप लोहपुरुष सरदार पटेल का पूरा नाम और उनके महान व्यक्तित्व के बारे में जान पाएंगे, जिसके लिए आपको यह पोस्ट अंत तक पढ़नी पड़ेगी।

सरदार पटेल का पूरा नाम

सरदार पटेल का पूरा नाम “वल्लभभाई झावरभाई पटेल” था, सरदार पटेल को उनके अटल निर्णयों के कारण लोहपुरुष तथा उनके कुशल नेतृत्व के कारण उन्हें सरदार की उपाधि मिली थी। सरदार पटेल ने अपना सारा जीवन भारत राष्ट्र की उन्नति, अखंडता, समृद्धि और अस्मिता के लिए समर्पित किया। सरदार पटेल को आधुनिक भारत का चाणक्य भी कहा जाता है, जिनके अथक प्रयासों के कारण भारत की प्रत्येक रियासत का भारत में विलय हुआ।

संबंधित आर्टिकल

FAQs

लौह पुरुष की उपाधि किसने और क्यों दी?

सरदार पटेल को लौह पुरुष की उपाधि महात्मा गांधी ने नीतिगत दृढ़ता के लिए दी थी।

सरदार पटेल को भारत का बिस्मार्क क्यों कहा जाता है?

सरदार पटेल ने भारत की रियासतों को एकता के सूत्र में बांधकर, राष्ट्रवाद के लिए समाज को प्रेरित किया था। इसी कारण उन्हें ‘भारत का बिस्मार्क’ कहा जाता है।

आधुनिक भारत को अखंड करने की मुख्य भूमिका में कौन था?

आधुनिक भारत को अखंड करने की मुख्य भूमिका में लोहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी थे।

आशा है कि आपको ‘सरदार पटेल का पूरा नाम’ पर आधारित यह ब्लाॅग जानकारी से भरपूर लगा होगा। इसी तरह के अन्य जनरल नॉलेज के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*