Today History in Hindi | 22 August – मद्रास का नाम बदलकर किया गया था चेन्नई, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi

देश और दुनिया में 22 अगस्त यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1996 में आज ही के दिन राज्य सरकार ने मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई किया गया था। 1979 में 22 अगस्त को ही राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने लोकसभा भंग की थी। 

22 अगस्त का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1921 में आज ही के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई थी। 1894 में 22 अगस्त को ही नेटाल भारतीय कांग्रेस की स्थापना महात्मा गांधी द्वारा की गई थी। Today History in Hindi | 22 August में हम 22 अगस्त की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi | 22 August – के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 2018 में आज ही के दिन राही सरनोबत 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी (एशियाई खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा) में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।
  • 2008 में आज ही के दिन मध्य प्रदेश सरकार ने बनवासियों के लिए साधारण वन अपराध मामले और मुआवजा वसूली खत्म करने का निर्णय लिया था।
  • 2007 में 22 अगस्त को ही मिस्र के पुरातत्त्वविदों ने पश्चिम रेगिस्तान के सिवा क्षेत्र में 20 लाख साल पुराने मानव पद-चिह्नों का पता लगाया था।
  • 1999 में आज ही के दिन अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू हुई थी।
  • 1996 में 22 अगस्त को ही राज्य सरकार ने मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया था।
  • 1979 में आज ही के दिन राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने लोकसभा भंग कर दी थी।
  • 1944 में 22 अगस्त को ही अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रति‍निधियों ने संयुक्त राष्ट्र के गठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की थी।
  • 1922 में आज ही के दिन जनरल माइकल कोलिन्स की पश्चिम कॉर्क में हत्या कर दी गई थी।
  • 1921 में 22 अगस्त को ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई थी।
  • 1914 में आज ही के दिन ब्रिटिश और जर्मन सैनिकों के बीच बेल्जियम में पहली मुठभेड़ हुई थी।
  • 1910 में 22 अगस्त को ही जापान ने 5 साल तक कोरिया का संरक्षण करने के बाद उस पर कब्जा किया था।
  • 1894 में आज ही के दिन नेटाल भारतीय कांग्रेस की स्थापना महात्मा गांधी द्वारा की गई थी।
  • 1851 में 22 अगस्त को ही ऑस्ट्रेलिया में सोने के क्षेत्रों की खोज हुई थी।
  • 1848 में आज ही के दिन अमेरिका ने न्यू मैक्सिको पर कब्जा कर लिया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 22 August में आपको 22 अगस्त का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*