International Day of Forests in Hindi: अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2025 का महत्व, इतिहास और थीम

1 minute read
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस

International Day of Forests in Hindi: हर साल 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य वनों और उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दिन दुनिया भर में संयुक्त राष्ट्र फोरम और फ़ूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइज़ेशन के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों का आयोजन किया जाता है। इस दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2012 में की गई थी। तब से लेकर हर साल इस दिन को वनों के संरक्षण, पुनर्वनीकरण और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इस ब्लॉग में अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2025 (International Day of Forests in Hindi) के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गई है।

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के बारे में

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस हर साल 21 मार्च को मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस का उद्देश्य वनों के महत्व को उजागर करना और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ उनकी भूमिका को रेखांकित करना है। यह दिन हमें वनों के संरक्षण की आवश्यकता और उनकी बढ़ती क्षति के खतरों के प्रति जागरूक करने का अवसर प्रदान करता है।

वनों को पृथ्वी के ‘फेफड़े’ कहा जाता है क्योंकि वे वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) अवशोषित करके हवा को शुद्ध करते हैं और जलवायु को संतुलित बनाए रखते हैं। ये पारिस्थितिकीय तंत्र न केवल पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व के लिए आवश्यक हैं, बल्कि जलवायु परिवर्तन से लड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वनों की कटाई और क्षरण से इनकी अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। दुनिया भर में जंगलों का तेजी से विनाश पर्यावरणीय असंतुलन का कारण बन रहा है, जिससे जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता की हानि और पारिस्थितिक संकट उत्पन्न हो रहे हैं।

इसी गंभीर विषय पर जागरूकता बढ़ाने और लोगों को वन संरक्षण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें वनों की सुरक्षा, पुनर्वनीकरण, और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर देता है।

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस का इतिहास 

इस दिवस की नींव 28 नवंबर 2012 को रखी गयी थी, जो संयुक्त राष्ट्र के संकल्प द्वारा स्थापित हुई। खाद्य और कृषि संगठन सम्मलेन के 16वें सत्र में सदस्य राष्ट्रों ने हर साल 21 मार्च को “अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस” के रूप में स्थापित करने का फैसला किया। इसके बाद, 2007 से लेकर 2012 छह वन दिवस आयोजित किए गए। यह CIFOR- अंतर्राष्ट्रीय वानिकी अनुसंधान केंद्र द्वारा आयोजित किए गए थे। यह जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के अवसर पर संक्युक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन की वार्षिक बैठकों के साथ संयोजन के रूप में आयोजित किए गए थे।2011 के वनों के अंतराष्ट्रीय वर्ष के बाद, संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा प्रस्ताव रखा गया। इसके अंतर्गत ‘अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस’ की स्थापना की गई, जिसके बाद 21 मार्च 2013 को पहला पहली बार मनाया गया।

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस थीम 2025

हर साल अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस (International Day of Forests in Hindi) की एक थीम रखी जाती है। अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2025 की थीम ‘वन और भोजन’ (Forests and Food) है। यह थीम इस बात पर जोर देती है कि वन न केवल पर्यावरणीय संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि हमारे भोजन प्रणाली में भी उनका अहम योगदान है।

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस का उद्देश्य

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस (International Day of Forests in Hindi) का उद्देश्य मनाने के उद्देश्य इस प्रकार हैं: 

  • अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस का उद्देश्य वनों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
  • जलवायु परिवर्तन से लड़ने में वनों की भूमिका पर जोर देना है। 
  • वनों की कटाई और क्षरण को रोकना है। 
  • सतत विकास और आर्थिक स्थिरता को बढ़ावा देना है। 
  • जैव विविधता संरक्षण को बढ़ावा देना है। 
  • वृक्षारोपण और पुनर्वनीकरण को प्रोत्साहित करना है।

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस का महत्व 

वनों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। हमारे दैनिक जीवन की लगभग सभी वस्तुएं वनों से ही आती हैं। इस दिवस का हम सभी के जीवन में बहुत महत्व रखता है क्योंकि वनों का अस्तित्व मानव के अस्तित्व से भी जुड़ा हुआ है। वन हमारे जीवन के विभिन आयामों पर प्रभाव डालते हैं। यह दिवस हमें इस असलियत से दोबरा रूबरू कराता है कि हमें वनों को उनके योगदान के लिए सम्मान देना चाहिए न कि उन्हें उनके संसाधनों के लिए शोषित करना चाहिए। सभी राष्ट्र इस दिन सामने आते हैं और वनों पर बुरा प्रभाव डालने वाली मानवीय आदतों, अभ्यासों, जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, वनों का काटना आदि के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। 

यह भी पढ़ें – International Mother Language Day in Hindi : जानें क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस और उसके इतिहास के बारे में 

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस क्यों मनाया जाता हैं?

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस (International Day of Forests in Hindi) हर साल 21 मार्च को मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य वनों के महत्व को उजागर करना और उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसे मनाने के कुछ प्रमुख कारण इस प्रकार है:

  • वनों का संरक्षण जरूरी है ताकि कार्बन उत्सर्जन कम हो, जल स्रोत सुरक्षित रहें, और जैव विविधता बनी रहे। इस दिन को मनाने का उद्देश्य वनों को बचाने और उनके सतत प्रबंधन को प्रोत्साहित करना है।
  • इस दिन कई देशों में वृक्षारोपण अभियान, सेमिनार, और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि लोग पेड़ लगाने और वनों की सुरक्षा के प्रति जागरूक बनें।
  • वन ग्रीनहाउस गैसों को अवशोषित करके और ऑक्सीजन प्रदान करके जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में सहायक होते हैं।
  • अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर हमें जैव विविधता के संरक्षण के महत्व को समझने और वनों को पुनर्जीवित करने की प्रेरणा मिलती है।
  • अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस लोगों को वनों की कटाई को रोकने और पुनर्वनीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करना है।
  • अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस इसलिए मनाया जाता है ताकि लोग यह समझ सकें कि वन हमारे जीवन के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं।

यह भी पढ़ें – National Deworming Day in Hindi : क्या है नेशनल डीवॉर्मिंग डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस कैसे मनाते हैं?

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस (International Day of Forests in Hindi) इस प्रकार मनाया जा सकता है:

वृक्षारोपण, संगोष्ठी, कला प्रदर्शनी, फोटो प्रतियोगिताएँ या छात्र वाद-विवाद की मेजबानी कर सकते हैं।

  •  वन और खाद्य पदार्थ फोटो प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। 
  • वीडियो, वन तथ्य एनिमेशन, लोगो और बैनर साझा करें – कई भाषाओं में उपलब्ध है। अधिक संसाधनों के लिए अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस सोशल मीडिया किट देख सकते हैं।
  • #ForestDay हैशटैग का उपयोग करके सोशल मीडिया पर बातचीत में शामिल हो सकते हैं। 
  • इस वर्ष के कुछ मुख्य संदेशों को आगे बढ़ाएँ या अपने पसंदीदा जंगल की तस्वीर लें और ऑनलाइन साझा करें।
  • वनों के लिए जश्न मनाने वाले कार्यक्रमों का आयोजन करें या उनमें शामिल हो सकते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस से जुड़े तथ्य

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस (International Day of Forests in Hindi) से जुड़े तथ्य इस प्रकार है: 

  • अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2012 में घोषित किया था, और इसे पहली बार 2013 में मनाया गया।
  • हर साल इस दिवस की एक नई थीम होती है, जिससे अलग-अलग पर्यावरणीय मुद्दों पर ध्यान दिया जाता है। 2025 की थीम ‘वन और भोजन’ (Forests and Food) है।
  • जंगल वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जिससे पृथ्वी पर जीवन संभव होता है।
  • पृथ्वी की कुल सतह का लगभग 31% हिस्सा वनों से आच्छादित है, जो जीवन के लिए आवश्यक संसाधन प्रदान करता है।
  • संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, हर साल लगभग 10 मिलियन हेक्टेयर जंगल नष्ट हो जाते हैं, जो लगभग एक पुर्तगाल के आकार के बराबर है।
  • दुनिया की लगभग 2.6 अरब आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से वनों पर निर्भर है, खासकर लकड़ी, भोजन और औषधीय जड़ी-बूटियों के लिए।
  • इस दिन वृक्षारोपण अभियान, वर्कशॉप, और सेमिनार आयोजित किए जाते हैं, ताकि लोग वनों के महत्व को समझें और उनके संरक्षण के लिए कदम उठाएँ।
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस क्यों मनाया जाता है?

यह दिवस सभी प्रकार के वनों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाता है और उनका जश्न मनाता है। प्रत्येक अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर, देशों को वनों और पेड़ों से जुड़ी गतिविधियों, जैसे वृक्षारोपण अभियान, को व्यवस्थित करने के लिए स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2025 की थीम क्या है?

वर्ष 2025 में अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस की थीम ‘वन और खाद्य पदार्थ’ है। यह विषय खाद्य सुरक्षा, पोषण और आजीविका के लिए वनों के महत्व पर प्रकाश डालती है।

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस कब मनाया जाता है?

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस हर साल 21 मार्च को मनाया जाता है। इसे 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा घोषित किया गया था और पहली बार 2013 में मनाया गया।

मैं अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर क्या कर सकता हूँ?

एक पेड़ लगाएँ।
वन संरक्षण से जुड़ी जानकारी दूसरों के साथ साझा करें।
स्कूल, कॉलेज, या सोशल मीडिया पर जागरूकता अभियान में भाग लें।
वन क्षेत्रों में कचरा न फैलाएँ।

संबंधित ब्लाॅग्स

मार्च 2025 के महत्वपूर्ण दिनों की पूरी लिस्टकेंद्रीय बजट क्या है और देश को बजट की आवश्यकता क्यों है?
विश्व कैंसर दिवसबसंत पंचमी का त्योहार? समझें सरस्वती पूजा का महत्व
भारतीय तटरक्षक दिवसविश्व आर्द्रभूमि दिवस
भारतीय नौसेना दिवस विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस
विश्व विकलांग दिवस राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस
विश्व एड्स दिवस अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस
दिसंबर माह के दिवसभारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस (International Day of Forests in Hindi) के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*