IAS Exam Pattern in Hindi | IAS पेपर पैटर्न क्या है और जानिये कैसे मिलते हैं अंक

1 minute read
IAS Exam Pattern in Hindi

Indian Administrative Service (IAS) भारतीय सिविल सेवा की ब्रांच है। सिविल सेवा अधिकारी बनने के लिए यूपीएससी का एग्जाम क्लियर करना जरूरी है। यूपीएससी IAS प्री में 2 पेपर और मेंस एग्जाम में 9 पेपर होते हैं, इसलिए कैंडिडेट्स को सभी पेपर का पैटर्न समझना आवश्यक है। IAS के एग्जाम में प्रत्येक पेपर के अलग-अलग अंक निर्धारित हैं, ऐसे में पेपर पैटर्न जाना जरूरी है। इस ब्लाॅग में हम IAS Exam Pattern in Hindi या IAS Paper Pattern in Hindi विस्तार से जानेंगे।

IAS एग्जाम कंडक्टिंग बॉडीयूपीएससी
एग्जाम मोडऑफलाइन
साल में कितनी बार एग्जाम होता हैसाल में एक बार एग्जाम होता है।
IAS एग्जाम के लिए आयुसीमा(21 से 32 साल) अलग-अलग निर्धारित है।
IAS एग्जाम के लिए योग्यताकिसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन।
IAS एग्जाम पैटर्नप्रीलिम्स (MCQs), मेन्स (डिस्क्रिप्टिव पेपर)
IAS एग्जाम- प्रीलिम्स 2023रविवार- 28th May 2023
IAS एग्जाम- मेन्स 202315 सितंबर 2023 से।
ऑफिशियल वेबसाइटupsc.gov.in

UPSC क्या है?

UPSC भारत की केंद्रीय एजेंसी है जो सरकारी सेवाओं में भर्ती करने के लिए सिविल सेवा परीक्षा (CSE) जैसी परीक्षा आयोजित करती है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा प्रत्येक वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी के पद पर भर्ती परीक्षा आयोजित की जाती है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की भर्ती परीक्षा में प्रत्येक वर्ष लगभग 13 से 15 लाख उम्मीदवार आवेदन करते हैं।

IAS Exam Pattern in Hindi क्या है?

IAS का एग्जाम क्लियर करने के लिए सही तैयारी और स्टैटेजी के साथ ही एग्जाम पैटर्न समझना बहुत आवश्यक है। यूपीएससी आईएएस एग्जाम में प्री परीक्षा (Prelims Exam), मेन्स परीक्षा (Mains Exam), साक्षात्कार (Interview) शामिल है और इनके लिए अंक भी अलग-अलग निर्धािरित किए गए हैं। IAS Paper Pattern in Hindi समझने के बाद कैंडिडेट्स औरों से बेहतर स्कोर कर सकते हैं। नीचे IAS Exam Pattern in Hindi विस्तार से बताया गया है।

IAS प्रीलिम्स के लिए एग्जाम पैटर्न क्या है?

प्रीलिम्स के लिए IAS Exam Pattern in Hindi इस प्रकार हैः

पेपरपेपर का प्रकारक्वैश्न नंबरमार्क्सअवधि
जनरल स्टडीज 1ऑब्जेक्टिव1002002 घंटा
जनरल स्टडीज 2 (CSAT)ऑब्जेक्टिव802002 घंटा

IAS प्रीलिम्स के लिए अंक कैसे मिलते हैं? 

  • IAS Exam Pattern in Hindi 2023 के अनुसार प्री में जीएस पेपर 1 में प्रत्येक प्रश्न 2 अंक के होंगे।
  • जीएस पेपर 2 में प्रत्येक प्रश्न 2.5 अंक के होंगे।
  • निगेटिव मार्किंग के लिए प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
  • यदि किसी प्रश्न के लिए एक से अधिक उत्तर देते हैं तो निगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • छोड़े गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
  • जीएस पेपर 2 क्वालिफाई करने के लिए 33 प्रतिशत स्कोर करना होता है।

IAS मेंस के लिए एग्जाम पैटर्न क्या है?

मेंस परीक्षा (Mains Exam) में 9 पेपर होते हैं। जो कैंडिडेट्स प्री एग्जाम पास कर लेते हैं वह मेन्स एग्जाम के लिए एलिजिबल हैं। मेंस के लिए IAS Paper Pattern in Hindi इस प्रकार हैः

मेंस के लिए IAS Paper Pattern in Hindi

पेपरसब्जेक्टसमयकुल अंक
पेपर एअनिवार्य भाषा परीक्षा3 घंटा300
पेपर बीइंग्लिश3 घंटा300
पेपर Iनिबंध3 घंटा250
पेपर IIजनरल स्टडीज I3 घंटा250
पेपर IIIजनरल स्टडीज II3 घंटा250
पेपर IVजनरल स्टडीज III3 घंटा250
पेपर Vजनरल स्टडीज IV3 घंटा250
पेपर VIऑप्शनल I3 घंटा250
पेपर VIIऑप्शनल II3 घंटा250

IAS मेंस के लिए अंक कैसे मिलते हैं?

  • IAS Paper Pattern in Hindi 2023 के अनुसार मेंस में कुल अंक 1750 होते हैं।
  • मेंस एग्जाम में सब्जेक्टिव पेपर 300 अंकों का होता है।
  • मेंस एग्जाम में जीएस पेपर और ऑप्शलन पेपर 250 अंकों के होते हैं।
  • कैंडिडेट्स को मेंस एग्जाम में 2 ऑप्शनल पेपर देने होते हैं।

IAS ऑप्शनल सब्जेक्ट के लिए एग्जाम पैटर्न क्या है?

ऑप्शनल पेपर यूपीएससी मेंस एग्जाम के पेपर 6 और पेपर 7 के तौर पर कंडक्ट कराए जाते हैं। ऑप्शनल सब्जेक्ट के लिए IAS Exam Pattern in Hindi इस प्रकार हैः

मेंस एग्जामपेपरमार्क्स
पेपर 6यूपीएससी ऑप्शनल पेपर 1250
पेपर 7यूपीएससी ऑप्शनल पेपर 2250
टाइम3 घंटा (प्रत्येक पेपर)

IAS एग्जाम पैटर्न 2023 में इंटरव्यू क्या है?

मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा के 7 पेपर और इंटरव्यू के दोनों अंकों को मिलाकर तैयार की जाती है। इंटरव्यू 275 अंकों का होता है। कुल मिलाकर 2025 अंक का पेपर होता है। इंटरव्यू में जनरल नाॅलेज और कैंडिडेट्स के मानसिक और सामाजिक व्यवहार का टेस्ट होता है।

UPSC IAS के लिए योग्यता क्या है?

यूपीएससी के लिए योग्यता इस प्रकार हैः

  • कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त काॅलेज या यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
  • कैंडिडेट्स जो लास्ट एटेम्पट दे रहे हैं और परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे प्रीलिम्स एग्ज़ाम के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
  • सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने के लिए बैचलर डिग्री पास करने का प्रूफ देना चाहिए।
  • मेंस एग्ज़ाम के लिए आवेदन के साथ डिग्री अटैच करनी होगी।
  • जनरल और EWS के पास 6 अटेम्प्ट्स होते हैं, OBC के पास 9, SC/ST के पास (आयु सीमा तक)
  • IAS परीक्षा में बैठने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है, वहीं अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष है।
सम्बंधित आर्टिकल
यूपीएससी के लिए इंटरनेशनल रिलेशंस का संपूर्ण सिलेबसUPSC के लिए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का सिलेबस
यूपीएससी के लिए जियोग्राफी का संपूर्ण सिलेबसUPSC के लिए भारतीय राजनीति का सिलेबस
एंथ्रोपोलाॅजी सिलेबस इन हिंदीUPSC CSAT मैथ का सिलेबस
फिलाॅस्फी सिलेबस इन हिंदीUPSC मैथ सिलेबस इन हिंदी 
जानिए UPSC CSAT का पूरा सिलेबसUPSC जीएस पेपर 4 सिलेबस इन हिंदी

FAQs

UPSC मेंस में कितने वैकल्पिक विषय होते हैं?

यूपीएससी मेंस में 26 ऑप्शनल सब्जेक्ट होते हैं।

यूपीएससी की फुल फॉर्म क्या होती है?

यूपीएससी की फुल फॉर्म (संघ लोक सेवा आयोग) और इंग्लिश में Union Public Service Commission है।

IAS की फुल फाॅर्म क्या है?

IAS की फुल फाॅर्म (Indian Administrative Service) इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज है।

IAS के लिए कितने पेपर होते हैं?

IAS के लिए प्रीलिम्स में 2 पेपर और मेंस एग्जाम में 9 पेपर होते हैं।

आईएएस बनने की उम्र कितनी होनी चाहिए?

आईएएस बनने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 21 वर्ष से 32 वर्ष होनी चाहिए। पिछड़े वर्ग के कैंडिडेट्स को छूट मिलती है और वह 21 से 35 वर्ष की आयु के बीच इसमें शामिल हो सकते हैं।

उम्मीद है कि इस IAS Exam Pattern in Hindi ब्लाॅग में आपको IAS Paper Pattern in Hindi की पूरी जानकारी मिल गई होगी, जिससे आपको UPSC परीक्षा क्लियर करने में मदद मिलेगी। ऐसे ही UPSC से जुड़े ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

1 comment