क्या आप जानते हैं कि लोकसभा में कितने सदस्य होते हैं?

1 minute read
लोकसभा में कितने सदस्य होते हैं

लोकसभा लोगों का सदन है और वर्तमान में लोकसभा में 545 सदस्य हैं। 2024 में लोकसभा के चुनाव की प्रक्रिया कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है और इस दौरान लोकसभा सदस्य काफी चर्चा में रहते हैं। लोकसभा के चुनाव और सदस्यों की संख्या या फिर सीटों की संख्या के बारे में जानना जरूरी है क्योंकि इससे संबंधित करंट अफेयर्स के क्वेश्चन UPSC में प्री, मेंस एग्जाम और इंटरव्यू के अलावा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में लोकसभा में कितने सदस्य होते हैं? के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।

लोकसभा के बारे में

भारत में लोकसभा लोगों का सदन है और संसद का सर्वोच्च निकाय है। भारत की द्विसदनीय संसद में निचले सदन को लोकसभा या लोगों का सदन कहा जाता है। लोकसभा के सदस्य सीधे जनता द्वारा चुने जाते हैं और इसीलिए इसे जनता का सदन कहा जाता है। 

लोकसभा में कितने सदस्य होते हैं?

लोकसभा (LokSabha) की ताकत 545 सदस्य हैं। इसमें से 530 सभी राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं और 13 केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके अलावा शेष 2 को भारत के राष्ट्रपति नामित करते हैं। लोकसभा के सदस्य सीधे आम चुनाव से चुने जाते हैं। निर्वाचित सीटों में से 79 एससी के लिए और 41 एसटी के लिए आरक्षित हैं।

लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या कितनी है?

कैंडिडेट्स को बता दें कि संविधान में व्‍यवस्‍था है कि सदन की अधिकतम सदस्‍य संख्‍या 550 होगी। 530 सदस्‍य राज्‍यों का प्रतिनिधित्‍व करेंगे और 20 सदस्‍य संघशासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्‍व करेंगे। वर्तमान में सदन की सदस्‍य संख्‍या 543 है।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Ki Seat Kitni Hai : लोकसभा सीट कितनी हैं?

लोकसभा में कितने सदस्य होते हैं List

प्रेस इन्फार्मेशन ब्यूरो के अनुसार, राज्यवार निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या (Indian Loksabha Seats) इस प्रकार है:

क्रम संख्याराज्य-केंद्र शासित प्रदेशGeneralSCSTकुल
1अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह1001
2आंध्र प्रदेश346242
3अरुणाचल प्रदेश2002
4असम111214
5बिहार337040
6चंडीगढ़1001
7छत्तीसगढ52411
8दादरा और नागर हवेली0011
9दमन और दीव1001
10दिल्ली6107
11गोवा2002
12गुजरात202426
13हरयाणा82010
14हिमाचल प्रदेश3104
15जम्मू और कश्मीर5006
16लद्दाख1
17झारखंड81514
18कर्नाटक244028
19केरल182020
20लक्षद्वीप0011
21मध्य प्रदेश204529
22महाराष्ट्र413448
23मणिपुर1012
24मेघालय2002
25मिजोरम0011
26नगालैंड1001
27ओडिशा133521
28पांडिचेरी1001
29पंजाब103013
30राजस्थान184325
31सिक्किम1001
32तमिलनाडु327039
33त्रिपुरा1012
34उत्तर प्रदेश6317080
35उत्तरांचल4105
36पश्चिम बंगाल328242.
लोकसभा में कितने सदस्य होते हैं

भारत में लोकसभा के सदस्यों की योग्यता क्या है?

लोकसभा में कितने सदस्य होते हैं जानने के साथ ही लोकसभा के सदस्य बनने के लिए योग्यता समझना जरूरी है। लोकसभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष है। इसके अलावा व्यक्ति के पास भारतीय नागरिकता होनी चाहिए। उसका नाम देश में कहीं भी पंजीकृत मतदाताओं की सूची में होना चाहिए। इसके अलावा वह आपराधिक भूमिका में न हो और कर्ज से भी बाहर हो।

संबंधित ब्लाॅग्स

UPSC Question : भारत के पहले वित्त मंत्री कौन थे?UPSC Question : भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?
UPSC Question : भारत के पहले राष्ट्रपति कौन थे?भारत में प्रधानमंत्री का कार्यकाल कितना होता है?
UPSC Question : भारत में गठबंधन की सरकार के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?UPSC Question : भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे?
UPSC Question : भारत के पहले गृहमंत्री कौन थे?UPSC Question : भारत के पहले शिक्षा मंत्री कौन थे?
Bharat ke Raksha Mantri : भारत के पहले रक्षा मंत्री कौन थे?Bharat ke Pehle Uprashtrapati : भारत के पहले उपराष्ट्रपति कौन थे?

FAQs 

UP में विधानसभा सीट कितनी है?

UP में विधानसभा सीटों की संख्या 403 है।

लोकसभा अध्यक्ष कौन है 2024?

वर्तमान में लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला हैं।

लोकसभा किसे कहते हैं?

लोकसभा को लोगों का सदन कहते हैं।

भारत की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष कौन थी?

भारत की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार थीं।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको लोकसभा में कितने सदस्य होते हैं? के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*