UPSC Question : स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल कौन थे?

1 minute read
UPSC Question स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल कौन थे (2) Swatantra Bharat ke Pratham Governor General Kaun The

प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाते हैं, क्योंकि करंट अफेयर्स का उद्देश्य मनुष्य की समझ को विस्तार करना है। UPSC में प्री और मेंस एग्जाम के अलावा इंटरव्यू का भी महत्वपूर्ण रोल है, इसलिए कैंडिडेट्स को देश-दुनिया के बारे में जानना होगा और बड़ी घटनाओं को समझना होगा। इस ब्लाॅग में हम स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल कौन थे? (Swatantra Bharat ke Pratham Governor General Kaun The) के बारे में जानेंगे जिससे आपकी तैयारी को मजबूती मिलेगी।

स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल कौन थे?

लॉर्ड माउंटबेटन भारत के अंतिम वायसराय और पहले गवर्नर-जनरल थे। उन्होंने 12 फरवरी 1947 से 15 अगस्त 1947 तक भारत के अंतिम वायसराय और 15 अगस्त 1947 से 21 जून 1948 तक पहले गवर्नर-जनरल के रूप में कार्य किया।।

भारत के पहले गवर्नर जनरल के बाद सी राजगोपालाचारी ने यह पद संभाला था। 1950 में जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व वाली गवर्मेंट में राजगोपालाचारी को गृहमंत्री भी बनाया गया था और 1952 में उन्होंने मद्रास के मुख्यमंत्री के रूप में थपथ ली थी।

लॉर्ड माउंटबेटन को 20 फरवरी, 1947 को भारत के अंतिम वायसराय के रूप में भेजा गया था। उन्होंने उपमहाद्वीप के विभाजन को रोकने और ब्रिटेन की प्रतिष्ठा को कम नुकसान के साथ जल्दी से बाहर निकालने के लिए बदलती स्थिति के साथ तालमेल बिठाने की जिम्मेदारी के साथ देश में प्रवेश किया था।

UPSC Question स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल कौन थे (1)

स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर-जनरल कौन थे?

चक्रवर्ती राजगोपालाचारी स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर-जनरल थे। वह आजादी के बाद भारत के पहले स्वतंत्र और अंतिम भारतीय गवर्नर-जनरल थे। कैंडिडेट्स को बता दें कि चक्रवर्ती राजगोपालाचारी को राजाजी के नाम से जाना जाता था।

राजगोपालाचारी गांधीजी के समर्थक थे लेकिन वह अपनी राय हमेशा देते थे। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान राजगोपालाचारी भी गांधीजी के विचार से सहमत नहीं थे। राजगोपालाचारी तमिलनाडु राज्य के पूर्ववर्ती मद्रास के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा प्रणाली को बदलने और समाज में सुधार लाने में सक्रिय रूप से लगे रहे। तमिल कॉलेजों में उन्होंने हिंदी को भी अनिवार्य भाषा बना दिया। उनके इस फैसले के बाद उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसके बाद सीएम ने राजगोपालाचारी के पद से इस्तीफा दे दिया था।

संबंधित ब्लाॅग्स

UPSC Question : भारत के पहले वित्त मंत्री कौन थे?UPSC Question : भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?
UPSC Question : भारत के पहले राष्ट्रपति कौन थे?राज्यसभा क्या है और इसकी शक्तियां व कार्य क्या हैं?

FAQs

भारत का प्रथम वायसराय कौन था?

लॉर्ड कैनिंग 1858 के भारत सरकार अधिनियम के बाद गठित भारत के पहले वायसराय थे।

स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल कौन थे?

लॉर्ड माउंटबेटन भारत के अंतिम वायसराय और पहले गवर्नर-जनरल थे।

भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल कौन थे?

राजगोपालाचारी या राजाजी पहले भारतीय गवर्नर जनरल थे।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल कौन थे? (Swatantra Bharat ke Pratham Governor General Kaun The) के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*