Holi Facts in Hindi: रंगों के त्योहार होली से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स, यहाँ पढ़ें

1 minute read
Holi Facts in Hindi

Holi Facts in Hindi: हिन्दू धर्म में विशेष महत्व रखने वाला होली का त्यौहार, भारत के सबसे प्राचीन और लोकप्रिय त्यौहारों से एक है। रंगो और प्यार का यह त्यौहार अब केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर के कई देशों में धूम-धाम से मनाया जाता है। होली को अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जैसे कि दोल, फागुआ, बसंतोत्सव, धुलेंडी आदि। आप में से ज्यादातर लोग होली के बारे में काफी कुछ जानते होंगे, मगर कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें होली के विषय में ज्यादा जानकारी नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको होली से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स (Holi Facts in Hindi) से अवगत कराएंगे। यहाँ दिए गए फैक्ट्स आपको होली के बारे में और अधिक जानने में मदद करेंगे। 

होली कब है 2025? 

Holi Kab Hai 2025: भारत में होली का त्योहार हर वर्ष भव्यता के साथ मनाया जाता है। हर साल फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष में पूर्णिमा की तिथि पर शाम के वक्त होलिका दहन होता है, वहीं इसके अगले दिन रंगोत्सव मनाया जाता है। इस साल 13 मार्च को होलिका दहन (Holika Dahan 2025) और 14 मार्च को होली मनाई जाएगी।

होली से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स – Holi Facts in Hindi

रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार स्टूडेंट्स के लिए होली से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स (Holi Facts in Hindi) यहाँ दिए गए है :

  1. होली को “रंगों का त्यौहार” और “वसंत ऋतु का त्यौहार” भी कहा जाता है।
  2. हिंदू पंचांग के अनुसार होली का त्यौहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है जो आमतौर पर फरवरी और मार्च के बीच आता है।
  3. हिंदू पौराणिक कथा के अनुसार होली नाम राक्षस राजा “हिरण्यकश्यप” की बहन “होलिका” से आया है। 
  4. पौराणिक कथाओं के अनुसार होली का इतिहास भक्त प्रह्लाद और राक्षस राजा हिरण्यकश्यप से जुड़ा हुआ है।
  5. एक कथा के अनुसार, राक्षस राजा हिरण्यकश्यप चाहता था कि सभी लोग उसकी पूजा करें, लेकिन उसका बेटा प्रह्लाद भगवान विष्णु का बहुत बड़ा भक्त था। ऐसे में हिरण्यकश्यप ने प्रह्लाद को मारने की योजना बनाई और अपनी बहन होलिका को आग में बैठकर प्रह्लाद को गोद में लेने के लिए कहा। बता दें कि होलिका को भगवान शिव से अग्नि में न जलने का वरदान प्राप्त था। वरदान में उसे ऐसी चादर मिली थी जिसे ओढ़ने के बाद आग उसे जला नहीं सकती थी। लेकिन जैसे ही अपने भाई के आदेशों के अनुसार होलिका प्रह्लाद को लेकर आग में बैठी तो वह जल गयी और प्रहलाद बच गया। इसके बाद से ही होली को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाना शुरू कर दिया गया। 
  6. इस घटना की याद में, लोग होलिका दहन करते हैं और अगले दिन रंगों से खेलकर खुशी मनाते हैं।
  7. होली के पर्व में अनेक कथाएँ प्रचलित हैं। एक और प्रचलित कथा के अनुसार जब भगवान कृष्ण दुष्टों का संहार करके वृंदावन लौटे थे तब से होली का प्रचलन हुआ। 
  8. वृंदावन में श्री कृष्ण ने राधा और गोप गोपियों के साथ रंगभरी होली खेली थी इसी कारण वृंदावन की होली सबसे अच्छी और विश्व प्रसिद्ध मानी जाती है।
  9. इस त्यौहार को बुराई पर अच्छाई की जीत और वसंत ऋतू के आगमन का प्रतीक माना जाता है। 
  10. भारत के अलावा होली का त्यौहार अन्य देशों जैसे मॉरीशस, फिजी , गुयाना , त्रिनिदाद और टोबैगो, पाकिस्तान और फिलीपींस में भी मनाया जाता है।

होली के 10 इंटरेस्टिंग फैक्ट्स – 10 Interesting Facts About Holi in Hindi

नीचे होली के 10 इंटरेस्टिंग फैक्ट्स (Holi Facts in Hindi) दिए गए हैं:-

  1. नेपाल में होली को फागू पूर्णिमा या होलिया के नाम से जाना जाता है।
  2. भारत में मथुरा और वृन्दावन शहर होली के लिए सबसे प्रसिद्ध है। यहां की लट्ठमार होली, फूलों की होली विश्व प्रसिद्ध है।
  3. होली के अगले दिन मुख्यतौर पर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में रंगपंचमी के तौर पर मनाया जाता है। 
  4. रंगपंचमी के दिन सूखा रंग डालने की परंपरा है।
  5. तमिलनाडु में लोग होली को कामदेव के बलिदान के रूप में याद करते हैं। इसीलिए यहां पर होली को कमान पंडिगई, कामाविलास और कामा-दाहानाम कहते हैं।
  6. होली के त्यौहार का सामाजिक महत्व यह है कि यह दिन सभी लोगों के आपसी मतभेद को दूर करके उन्हें करीब लाता है। 
  7. होली एक ऐसा पवित्र त्योहार है, जिसमें छोटे-बड़े, अमीर-गरीब, जाति-पाँति आदि सभी प्रकार के भेदभाव समाप्त हो जाते हैं। 
  8. होली के दिन भगवान विष्णु की पूजा करना बहुत शुभ माना गया है। 
  9. भारत में होली एक अकेला ऐसा पर्व है, जिसे सभी धर्म के लोग एक साथ मिलकर मनाते हैं।
  10. भारत में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश भी होता है।

होली पर आधारित अन्य ब्लॉग्स

होली के त्योहार में बनाएं जाने वाले प्रसिद्ध पकवानहोली पर निबंध 
पुष्कर की होलीहोलिका दहन से जुड़ी कुछ अनोखी कविताएं और गज़ल
होली को मनाने के तरीके होली का इतिहास
होली सेफ्टी टिप्स होली की शुभकामनाएं
होली की कहानी होली क्यों मनाते हैं
होली के उत्साह पर आधारित प्रेरक विचारहोली पर भाषण

आशा है कि आपको होली से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स (Holi Facts in Hindi) का यह ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही होली और ट्रेंडिंग इवेंट्स से जुड़े अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*