Live Updates of Chandrayaan 3 | कामयाबी के बाद चांद पर अपने मिशन में जुटा चंद्रयान-3

2 minute read
Live Updates of Chandrayaan 3

23 अगस्त की शाम को चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग हो चुकी है। दुनिया को अपनी अंतरिक्ष ताकत दिखाने के लिए भारत ने इस मिशन की सॉफ्ट-लैंडिंग सफल बनाने के लिए बीते मिशन की तुलना में कई तरह के बदलाव किए थे। चंद्रयान-3 अब चांद पर अपने मिशन पर जुट चुका है। चंद्रयान-3 मिशन से जुड़ी लाइव अपडेट्स (Live Updates of Chandrayaan 3) यहां देख सकते हैं।

Live Updates of Chandrayaan 3

24 August 2023 06:30 PM (IST)

आदित्य L1 को कब लॉन्च किया जाएगा?
आदित्य L1 को को लॉन्च करने की डेट की अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है, इसे जुलाई में लाॅन्च किया जा सकता है। 2019 में चंद्रयान -2 की सफलता के बाद भारत की स्पेश ऑर्गनाईजेशन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आदित्य L1 मिशन लाॅन्च करेगा। Aditya-L1 Mission सूर्य की स्टडी करने वाला इंडिया का पहला साइंस मिशन है। इसके अलावा सौर पवन की उत्पत्ति की स्टडी और अंतरिक्ष मौसम पर प्रभाव की स्टडी भी करेगा।


24 August 2023 06:00 PM (IST)

Chandrayaan-3 मिशन की टीम में कौन-कौन शामिल है?
किसी भी मिशन की सफलता टीम पर निर्भर होती है। Chandrayaan-3 मिशन पर लगभग 54 महिला इंजीनियर/वैज्ञानिक काम कर रहे हैं। वे अलग-अलग केंद्रों पर काम करने वाले विभिन्न प्रणालियों के सहयोगी और उप परियोजना निदेशक और परियोजना प्रबंधक हैं। चंद्रयान-3 मिशन में व्हीकल/रॉकेट निदेशक बीजू सी. थॉमस हैं और अंतरिक्ष यान निदेशक डॉ. पी. वीरमुथुवेल हैं।


24 August 2023 05:00 PM (IST)

Chandrayaan-3: रोवर सतह पर उतरा और भारत ने की चांद पर सैर! ISRO ने ट्वीट के जरिए दी अपडेट, रोवर की पहली तस्वीर आई सामने
चंद्रयान-3 ने कल यानी बुधवार 23 अगस्त की शाम को चंद्रमा की सतह पर लैंडर मॉड्यूल (LM) सफलतापूर्वक (Chandrayaan-3 Successfully Launched Images) उतर दिया गया है। अब भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का सर्वप्रथम देश बन गया है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से कन्टेन लैंडर मॉड्यूल ने 06 बजकर 04 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय पर सॉफ्ट लैंडिंग कर ली। यह आसान नहीं था, सभी इस लैंडिंग के सफल होने की कामना कर रहे थे और चंद्रयान -3 ने इसकी सफल लैंडिंग की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल सफलता के साथ इस मिशन को अब आ गए बढ़ाया जा रहा है, जिसमें अब रोवर को लैंडर मॉड्यूल से बाहर निकाला गया है। इसकी ताजा तस्वीर सोशल मीडिया के जरिए लोगो तक पहुंच रही है। 


24 August 2023 04:00 PM (IST)

चंद्रयान-3 कहां लाॅन्च किया गया?
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 चंद्रमा मिशन लॉन्च किया गया था। चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के साथ ही भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन गया है। भारत से पहले अमेरिका, रूस और चीन ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर पाए थे।


24 August 2023 02:00 PM (IST)

ISRO का अगला मिशन क्या है?
बेंगलुरु स्थित इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) नेशनल स्पेश एजेंसी है। यह अंतरिक्ष विभाग द्वारा चलाया जाता है, जिसकी देखरेख सीधे भारत के प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है। Chandrayaan-3 के बाद इसरो का अगला मिशन गगनयान मिशन और आदित्य एल-1 वन मिशन है।


24 August 2023 01:00 PM (IST)

ISRO ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दी Chandrayaan-3 की सफलता पर बधाई
चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और ट्विटर पर सबको बधाई देते हुए कहा है-

‘मैं अपनी मंजिल तक पहुंच गया और आप भी!’: चंद्रयान-3

चंद्रयान-3 ने चांद पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है. बधाई हो, भारत!


24 August 2023 12:00 PM (IST)

चंद्रयान-3 मिशन के डायरेक्टर कौन हैं?
चंद्रयान-3 की लैंडिंग की जिम्मेदारी इस बार सीनियर साइंटिस्ट डॉ. रितु को सौंपी गई है और वह चंद्रयान-3 की मिशन डायरेक्टर हैं। अभियान के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पी. वीरा मुथुवेल हैं। बता दें कि इस बार चंद्रयान-3 में ऑर्बिटर नहीं बल्कि एक प्रोपल्शन मॉड्यूल है, जो किसी संचार उपग्रह की तरह काम करेगा। विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एस मोहना कुमार LVM3-M4/चंद्रयान 3 के मिशन डायरेक्टर हैं।


24 August 2023 11:30 AM (IST)

चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद चांद से आई पहली तस्वीर
लैंडर विक्रम ने चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग के बाद पहली बार तस्वीरें भेजी है। इसरो (ISRO) ने चंद्रमा की सतह से भेजी गई चार तस्वीरों को ट्वीट किया।


24 August 2023 11:00 AM (IST)

चंद्रयान-3 का बजट क्या है?
चंद्रयान 3 का अनुमानित बजट INR 615 करोड़ रुपये है। चंद्रयान -3 को अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में सबसे अधिक लागत प्रभावी अंतरिक्ष मिशनों में से एक कहा जाता है।


23 August 2023 18:30 PM (IST)

भारत अब चंद्रमा पर है : इसरो प्रमुख एस सोमनाथ
चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा, “भारत अब चंद्रमा पर है।


23 August 2023 18:25 PM (IST)

दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश
चांद पर भारत ने तिरंगा लहरा दिया है, क्योंकि चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल हो गई है। दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया है।


23 August 2023 18:21 PM (IST)

चंद्रयान-3 का बजट क्या है?
चंद्रयान 3 का अनुमानित बजट INR 615 करोड़ रुपये है। चंद्रयान -3 को अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में सबसे अधिक लागत प्रभावी अंतरिक्ष मिशनों में से एक कहा जाता है। 2020 में, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के.सिवन ने बताया था कि लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल की लागत INR 250 करोड़ रुपये और लॉन्च सेवाओं की लागत लगभग INR 365 करोड़ थी।


23 August 2023 18:19 PM (IST)

Chandrayaan-3 Landing Live: देश में जश्न शुरू
इसरो ने इतिहास रचते हुए चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चांद पर लैंड करा दिया है। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद देशभर में जश्न शुरू हो गया है।


23 August 2023 18:17 PM (IST)

ISRO का अगला मिशन क्या है?
बेंगलुरु स्थित इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) नेशनल स्पेश एजेंसी है। यह अंतरिक्ष विभाग द्वारा चलाया जाता है, जिसकी देखरेख सीधे भारत के प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है। Chandrayaan-3 के बाद इसरो का अगला मिशन गगनयान मिशन और आदित्य एल-1 वन मिशन है।


23 August 2023 18:15 PM (IST)

चांद पर उतरा चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर
इसरो ने इतिहास रचते हुए चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चांद पर लैंड करा दिया है।


23 August 2023 18:13 PM (IST)

Chandrayaan 3 की सफलता पर प्रधानमंत्री ने दी बधाई
Chandrayaan 3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल हो गई है। इसकी सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये पल अविस्मरणीय है।


23 August 2023 18:12 PM (IST)

चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल
Chandrayaan 3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल हो गई है। दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया है। इसी के साथ भारत ने इतिहास रच दिया है।


23 August 2023 18:11 PM (IST)

शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा पर हुई लैंडिंग
चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतर गया। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की।


23 August 2023 18:10 PM (IST)

Chandrayaan-3: चंदा मामा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद छाईं खुशियां, अंतरिक्ष ताकत में दुनिया ने माना भारत का लोहा

Chandrayaan-3 successfully lands on the moon: चंद्रयान-3 मिशन की लैंडिंग का इंतजार हुआ खत्म, भारत ने पहली बार दक्षिणी ध्रुव लैंडिंग कर के दुनिया में एक ऐतिहासिक पल को दर्ज कर लिया है। Chandrayaan-3 को लॉन्च करने की घोषणा 29 मई 2023 को इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने की थी। चंद्रयान-3 के लैंडर का नाम विक्रम साराभाई (1919-1971) के नाम पर रखा गया है, जिन्हें व्यापक रूप से भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक और हमारे देश की अंतरिक्ष एजेंसी, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का संस्थापक माना जाता है।


23 August 2023 18:02 PM (IST)

धीरे-धीरे चांद के करीब पहुंच रहा चंद्रयान-3

चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम में पावर डिसेंट चरण चालू है और अब धीरे-धीरे इसकी ऊंचाई कम हो रही है। इस चरण में इसरो केंद्र का चंद्रयान पर कोई कंट्रोल नहीं रहता और यह आगे का सफर खुद ही तय करता है।


23 August 2023 18:00 PM (IST)

चंद्रयान-3 की रफ्तार क्या है?
चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैस है। इसकी शुरुआती रफ्तार 1,627 प्रति किलोमीटर घंटा होगी और लॉन्चिंग के 108 सेकंड बाद 45 किलोमीटर की ऊंचाई पर इसका लिक्विड इंजन स्टार्ट होगा। रॉकेट की रफ्तार 6,437 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी।


23 August 2023 17:50 PM (IST)

Chandrayaan-3 Landing Live

इसरो का महत्वाकांक्षी तीसरा चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (LM) 23 अगस्त की शाम को चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है, क्योंकि भारत की नजर पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने वाला पहला देश बनने पर है। चांद की ओर बढ़ रहे भारत के कदमों को पूरी दुनिया देख रही है।


23 August 2023 17:40 PM (IST)

Chandrayaan-3 Mission

इसरो ने शुक्रवार 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2:35 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपने तीसरे चंद्र अन्वेषण मिशन चंद्रयान -3 के प्रक्षेपण के साथ इतिहास रच दिया। चंद्रयान 3 श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश से लॉन्च किया गया। यह मिशन चंद्रयान-2 का अनुसरण करता है जहां वैज्ञानिकों का लक्ष्य चंद्रमा की कक्षा तक पहुंचना, लैंडर का उपयोग करके चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट-लैंडिंग करना और चंद्रमा की सतह का अध्ययन करने के लिए लैंडर से बाहर निकलने सहित विभिन्न क्षमताओं का प्रदर्शन करना है। चंद्रयान 3 के उड़ान भरने के सोलह मिनट बाद, प्रणोदन मॉड्यूल सफलतापूर्वक रॉकेट से अलग हो गया और अब चंद्रमा की कक्षा की ओर बढ़ते हुए पृथ्वी से 170 किमी निकटतम और 36,500 किमी सबसे दूर के साथ एक अण्डाकार चक्र में लगभग 5-6 बार पृथ्वी की परिक्रमा करेगा।


23 August 2023 17:30 PM (IST)

चंद्रयान-3 मिशन क्या है? (What is Chandrayaan-3 mission)

ISRO Chandrayaan-3 Live Link जानने के साथ यह जानना जरूरी है कि चंद्रयान-3 मिशन क्या है? जोकि यहां प्वाइंट्स में बताया गाय हैः

  • ISRO ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई 2023 को चंद्रयान-3 लॉन्च किया है। 
  • चंद्रयान-3 को LVM3-M4 रॉकेट से लॉन्च किया गया और इसे पहले GSLV MK-III के नाम से जाना जाता था। 
  • Chandrayaan-3 को लॉन्च करने की घोषणा 29 मई 2023 को इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने की थी। 
  • चंद्रयान-3 मिशन चंद्रयान-2 का ही अगला चरण है, जो चंद्रमा की सतह पर उतरेगा
  • चंद्रयान-3 मिशन अलग और खास माना जा रहा है क्योंकि अब तक जितने भी देशों ने अपने यान चंद्रमा पर भेजे हैं उनकी लैंडिग उत्तरी ध्रुव पर हुई है। 
  • विक्रम लैंडर की चांद की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग करना।
  • वैज्ञानिक परीक्षण करना।
  • पृथ्वी सहित सौर मंडल के इतिहास को समझना।
  • चंद्रमा पर खनिजों की खोज हो सकती है।

Chandrayaan-3 Landing Live प्रोसेस इस तरह होगा

Chandrayaan-3 Landing Live को लेकर बताया गया है कि इस बार चंद्रयान-3 अलग तरह की टेक्नोलाॅजी से लैस है। लैंडिंग के दौरान, चंद्रमा के इलाके की जांच की जाएगी और लैंडिंग की पुष्टि की जाएगी। बेहतर तकनीक की बदौलत इस कदम में कम समय लगेगा लेकिन यह उतना ही प्रभावी होगा। इसके बाद विक्रम लैंडर फाइन ब्रेकिंग चरण में प्रवेश करेगा। 

Is Chandrayaan 3 Landing Delayed 

Is Chandrayaan 3 Landing Delayed को लेकर इसरो की ओर से बताया गया कि 23 अगस्त की शाम को चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग होगी। चंद्र मिशन की लैंडिंग देखने के लिए Link भी दिए गए हैं, लेकिन चंद्रयान-3 चंद्रमा पर कहां उतरेगा या फिर इसकी लैंडिंग कहां होगी जानना भी जरूरी है। 

चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग के लिए ये लिंक फाॅलो कर सकते हैंः

चंद्रयान-3 की रफ्तार क्या है?

चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैस है। इसकी शुरुआती रफ्तार 1,627 प्रति किलोमीटर घंटा होगी और लॉन्चिंग के 108 सेकंड बाद 45 किलोमीटर की ऊंचाई पर इसका लिक्विड इंजन स्टार्ट होगा। रॉकेट की रफ्तार 6,437 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी।

इन देशों ने की है चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने की कोशिश

देखा जाए तो दुनियाभर से चन्द्रमा पर 20 से अधिक बार सफल लैंडिंग की गई, जिसमें से छह बार इंसानों भी शामिल है, लेकिन वहीं प्रौद्योगिकी में स्पष्ट रूप से अभी तक सफलता हासिल नहीं हुई है। पिछले 10 वर्षों में तीन चीनी लैंडिंग को छोड़कर, चंद्रमा पर सभी सफल लैंडिंग 1966 और 1976 के बीच एक दशक के भीतर हुईं। पिछले चार सालों में चार देशों ने  भारत, इज़राइल, जापान और अब रूस की सरकारी और निजी अंतरिक्ष एजेंसियों ने चंद्रमा पर अपने अंतरिक्ष यान उतारने की कोशिश की है, लेकिन असफल रहे हैं।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको Live Updates of Chandrayaan 3 की पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*