Today History in Hindi | 22 July – भारत के 13वें राष्ट्रपति बने थे प्रणव मुखर्जी, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi

देश और दुनिया में 22 जुलाई यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 2012 में 22 जुलाई को ही प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित किया गया था। 1947 में आज ही के दिन संविधान सभा ने तिरंगे को देश के राष्ट्रीय ध्वज के तौर पर अंगीकार किया था। 

22 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1981 में आज ही के दिन भारत के पहले भूस्थिर उपग्रह एप्पल ने कार्य करना शुरू किया था। 2001 में 22 जुलाई को ही समूह-आठ के देशों का जीनिवा में सम्मेलन संपन्न हुआ था। Today History in Hindi| 22 July में हम 22 जुलाई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 22 July- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 2014 में आज ही के दिन एक रिपोर्ट में 9/11 हमले को सरकारी संस्थाओं की नाकामी करार दिया गया था।
  • 2012 में आज ही के दिन प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे।
  • 2003 में 22 जुलाई को ही इराक में हवाई हमले में तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए थे।
  • 2001 में शेर बहादुर देउबा नेपाल के नए प्रधानमंत्री बने थे।
  • 2001 में आज ही के दिन समूह-आठ के देशों का जेनेवा में सम्मेलन संपन्न हुआ था।
  • 1988 में आज ही के दिन अमेरिका के 500 वैज्ञानिकों ने पेंटागन में जैविक हथियार बनाने के शोध का बहिष्कार करने की शपथ ली थी।
  • 1981 में 22 जुलाई को ही भारत के पहले भूस्थिर उपग्रह ऐपल ने कार्य करना शुरू किया था।
  • 1969 में आज ही के दिन सोवियत संघ ने स्पूतनिक 50 और मोलनिया 112 संचार उपग्रहों का प्रक्षेपण किया था।
  • 1947 में 22 जुलाई को ही संविधान सभा ने तिरंगे को देश के राष्ट्रीय ध्वज के तौर पर अंगीकार किया था।
  • 1947 में 22 जुलाई को ही संगीतकार डॉनल्ड ह्यू डॉन हेनली का जन्म हुआ था।
  • 1923 में आज ही के दिन प्रसिद्ध पार्श्व गायक मुकेश का जन्म हुआ था।
  • 1918 में 22 जुलाई को ही भारत के पहले पायलट इंद्रलाल राय लंदन के आसपास जर्मनी के विमानों के साथ संघर्ष में मारे गए थे।
  • 1894 में 22 जुलाई को ही पहली लोकसभा के सदस्य सरदार तेजा सिंह अकरपुरी का जन्म हुआ था।
  • 1775 में आज ही के दिन जॉर्ज वॉशिंगटन ने अमेरिकी सेना की कमान संभाली थी।
  • 1731 में आज ही के दिन स्पेन ने वियना संधि पर हस्ताक्षर किए थे।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 22 July में आपको 22 जुलाई का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*