5 दिसंबर का इतिहास (5 December Ka Itihas) – 1989 में आज ही के दिन पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे मुलायम सिंह यादव

1 minute read
5 दिसंबर का इतिहास (5 December Ka Itihas)

देश और दुनिया में 5 दिसंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 5 दिसंबर का इतिहास (5 December Ka Itihas) जानेंगे।

5 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1989 में आज ही के दिन मुलायम सिंह यादव पहली बार (उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री बने थे। 1971 में 5 दिसंबर के दिन ही भारत ने बांग्लादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी थी। 1973 में आज ही के दिन गेराल्ड फोर्ड ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

5 दिसंबर का इतिहास (5 December Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2008 में आज ही के दिन कांग्रेस ने अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की थी।
  • 2008 में 5 दिसंबर को ही रूस के राष्ट्रपति दामित्री मे देवेदेव ने अगली पीढ़ी की परमाणु अभियांत्रिकी को भारत के साथ संयुक्त रूप से विकसित करने का प्रस्ताव किया था।
  • 2003 में आज ही के दिन चीन में पहली बार आयोजित विश्व सुंदरी प्रतियोगिता में आयरलैंड की रोसन्ना दाविसन विजयी हुई थीं।
  • 2001 में 5 दिसंबर को ही अमेरिकी सेनाओं ने ओसामा बिन लादेन के अफगानिस्तान स्थित तोरा बोरा पहाड़ी ठिकाने पर कब्जा किया था।
  • 2000 में आज ही के दिन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव में जार्ज बुश के पक्ष में फैसला दिया था।
  • 1999 में 5 दिसंबर को ही भारतीय सुंदरी युक्ता मुखी ‘मिस वर्ल्ड’ चुनी गई थीं।
  • 1999 में आज ही के दिन चेचेन्या में रूस ने अस्थायी तौर पर सेना तैनात करने की घोषणा की थी।
  • 1993 में 5 दिसंबर को ही मुलायम सिंह यादव दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।
  • 1989 में आज ही के दिन मुलायम सिंह यादव पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।
  • 1973 में 5 दिसंबर के दिन ही गेराल्ड फोर्ड ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।
  • 1971 में आज ही के दिन भारत ने बांग्लादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी थी।
  • 1955 में 5 दिसंबर के दिन ही लंबी दूरी के टेलिफोन कॉल को हर घर तक पहुंचा देने वाली एसटीडी सेवा अस्तित्व में आई थी।
  • 1950 में आज ही के दिन सिक्किम भारत का संरक्षित राज्य बना था।
  • 1946 में 5 दिसंबर के दिन ही भारत में होमगार्ड संगठन की स्थापना हुई थी।
  • 1943 में आज ही के दिन जापानी हवाई जहाज ने कोलकाता पर बम गिराया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

5 दिसंबर का इतिहास (5 December Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1969 में आज ही के दिन भारत की प्रसिद्ध महिला निशानेबाज़ अंजलि भागवत का जन्म हुआ था।
  • 1938 में 5 दिसंबर के दिन ही गुजराती साहित्यकार रघुवीर चौधरी का जन्म हुआ था।
  • 1932 में आज ही के दिन हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री नादिरा का जन्म हुआ था।
  • 1898 में 5 दिसंबर के दिन ही भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का जन्म हुआ था।
  • 1894 में आज ही के दिन भारत के क्रांतिकारियों में से एक एच. सी. दासप्पा का जन्म हुआ था।

5 दिसंबर को हुए निधन

  • 2013 में आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न सम्मनित नेल्सन मंडेला का निधन हुआ था।
  • 1961 में 5 दिसंबर के दिन ही परमवीर चक्र से सम्मानित गुरबचन सिंह सालारिया का निधन हुआ था।
  • 1955 में आज ही के दिन प्रसिद्ध शायर मजाज़ का निधन हुआ था।
  • 1950 में 5 दिसंबर के दिन ही भारतीय लेखक अरबिंदो घोष का निधन हुआ था।
  • 1941 में आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- 4 दिसंबर का इतिहास (4 December Ka Itihas) – 1971 में भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान नौसेना और कराची पर किया था हमला

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 5 दिसंबर का इतिहास (5 December Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*