Today History in Hindi | 21 June – योग दिवस के लिए दर्ज है 21 जून की तारीख, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi

देश और दुनिया के इतिहास में 21 जून यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 2015 में आज ही के दिन पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र में भारत की पहल पर दुनिया के लगभग सभी देश स्वस्थ रहने के लिए इस मुहिम में शामिल हुए थे।

21 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2008 में आज ही के दिन फ़िलिपीन में विनाशकारी तूफ़ान फेंगसेन से सैकड़ों लोगों की मृत्यु हुई थी। 2009 में 21 जून को ही भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थीं। Today History in Hindi| 21 June में हम 21 जून की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 21 June- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1862 में आज ही के दिन ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने थे।
  • 1898 में 21 जून को ही अमेरिका ने स्पेन को हराकर गुआम पर कब्जा किया था।
  • 1933 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का जन्म हुआ था।
  • 1948 में आज ही के दिन सी. राजगोपालाचारी भारत के गवर्नर जनरल बने और वह देश के अंतिम गवर्नर जनरल थे।
  • 1975 में 21 जून को ही वेस्टइंडीज ने पहला क्रिकेट विश्व कप जीता था।
  • 2008 में आज ही के दिन फ़िलिपीन में विनाशकारी तूफ़ान फेंगसेन से सैकड़ों लोगों की मृत्यु हो गई थी।
  • 2009 में 21 जून को ही भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थीं।
  • 2012 में आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया जा रही नौका डूबने से 90 शरणार्थियों की मौत हो गई थी।
  • 2013 में आज ही के दिन पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में बम विस्फोट में बड़ी संख्या में लाेगों की मौत हुई थी।
  • 2015 में 21 जून को ही पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था।

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 21 June में आपको 21 जून का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*