Today History in Hindi | 30 June – पहली बार कॉमिक में नजर आया था कार्टून सुपरमैन, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi

देश और दुनिया में 30 जून यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1938 में 30 जून को ही बच्चों का पसंदीदा कार्टून चरित्रों में शुमार सुपरमैन पहली बार कॉमिक्स के पन्नों पर आया था। 1947 में आज ही के दिन भारत के विभाजन की घोषणा के बाद बंगाल और पंजाब के लिए बाउंड्री कमीशन के सदस्यों की घोषणा थी।

30 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2000 में आज ही के दिन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अमेरिका में डिजिटल हस्ताक्षर को कानूनी मान्यता दी थी। 2012 में आज ही के दिन मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बने थे। Today History in Hindi| 30 June में हम 30 जून की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 30 June- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1294 में 30 जून को ही स्विट्जरलैंड के बर्ने प्रांत से यहूदियों को बाहर निकाला गया था।
  • 1868 में आज ही के दिन क्रिस्टोफर श्लेस ने टाइपराइटर के लिए पेटेंट अधिकार हासिल किया था।
  • 1876 में 30 जून को ही सर्बिया ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1894 में आज ही के दिन सोलबॉन पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना हुई थी।
  • 1894 में 30 जून के दिन ही लंदन में टॉवर ब्रिज काे खोला गया था। 
  • 1914 में आज ही के दिन महान स्वतंत्रता सेनानी दादाभाई नौरोजी का निधन हुआ था।
  • 1934 में 30 जून को ही जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने अपनी नेशनल सोशलिस्ट पार्टी में विरोधियों का सफाया किया था।
  • 1938 में आज ही के दिन कार्टून सुपरमैन पहली बार कॉमिक में नजर आया था।
  • 1960 में 30 जून को ही अमेरिका ने क्यूबा से चीनी का आयात बंद करने का फैसला किया था।
  • 1997 में आज ही के दिन हांगकांग से ब्रिटिश हुकूमत खत्म हुई थी।
  • 2000 में 30 जून को ही अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अमेरिका में डिजिटल हस्ताक्षर को कानूनी मान्यता दी थी।
  • 2003 में आज ही के दिन 4 आस्कर पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री कैथरीन हेपबर्न का निधन हुआ था।
  • 2005 में आज ही के दिन स्पेन ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी थी।
  • 2005 में आज ही के दिन ब्राजील ने कनफ़ेडरेशन फ़ुटबाल कप जीता था।
  • 2012 में 30 जून को ही मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बने थे।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 30 June में आपको 30 जून का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*