Essay on Abraham Lincoln in Hindi : अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन पर ऐसे लिखें 100, 200 और 400 शब्दों में निबंध

1 minute read
Essay on Abraham Lincoln in Hindi

अमेरिका के महान राष्ट्रपतियों में से एक अब्राहम लिंकन का जीवन हर किसी के लिए प्रेरणादायी माना जाता है, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में संघर्षों का सामना करते हुए उन्होंने अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति का चुनाव जीता था। अब्राहम लिंकन अमेरिका के अब तक के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रपति थे। उन्होंने अमेरिका और पूरी दुनिया में गुलामी ख़त्म करने में सबसे अहम भूमिका निभाई थी। जब भी अमेरिका के राष्ट्रपतियों की बात होती है तो अब्राहम लिंकन का नाम सबसे ऊपर आता है और उनके बारे में स्टूडेंट्स को कई बार निबंध लिखने के लिए भी दिया जाता है, इसलिए इस ब्लाॅग में हम 100, 200 और 400 शब्दों में Essay on Abraham Lincoln in Hindi लिखना सीखेंगे।

अब्राहम लिंकन के बारे में

अमेरिका के राष्ट्रपति रहे अब्राहम लिंकन का जन्म 12 फरवरी 1809 को अमेरिका के केंटकी प्रांत में एक गरीब अश्वेत परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम ‘थॉमस लिंकन’ और माता का नाम ‘नैंसी लिंकन’ था। अब्राहम लिंकन ने अपना करियर 1848-1854 तक एक वकील के रूप में शुरू किया और बाद में पाॅलिटिक्स में प्रवेश किया था। 1854 में उन्होंने ‘रिपब्लिकन पार्टी’ में एंट्री की थी। इसके बाद बहुत से संघर्षों का सामना करते हुए उन्होंने वर्ष 1860 में अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति का चुनाव जीता था। लिंकन को 4 मार्च 1864 को दोबारा से अमेरिका का राष्ट्रपति चुना गया था। 14 अप्रैल 1865 का दिन बहुत अहम माना जाता है। उनका 15 अप्रैल 1865 को 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें- Abraham Lincoln Quotes in Hindi: अब्राहम लिंकन के वो अनमोल विचार, जो करेंगे आपको प्रेरित!

अब्राहम लिंकन पर निबंध 100 शब्दों में

100 शब्दों में Essay on Abraham Lincoln in Hindi इस प्रकार हैः

अब्राहम लिंकन अमेरिका के अब तक के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रपति थे। उन्होंने अमेरिका और पूरी दुनिया में गुलामी ख़त्म करने में सबसे अहम भूमिका निभाई थी। अब्राहम लिंकन का बचपन इतनी गरीबी में बीता कि उनके परिवार को घर के लिए संघर्ष करना पड़ा। उनके पिता के पास उन्हें स्कूल भेजने के लिए भी पर्याप्त पैसे नहीं थे। अब्राहम ने दूसरों की पुरानी किताबों से पढ़ाई की और अपना जीवन यापन करने के लिए उन्होंने बचपन से ही मजदूरी करना शुरू कर दिया था।

एक बार अब्राहम लिंकन के एक मित्र ने उनके धार्मिक विचार जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि जब वे कुछ अच्छा करते हैं तो उन्हें अच्छा लगता है और जब वे कुछ बुरा करते हैं तो उन्हें बुरा लगता है और यही उनका धर्म है। 

अब्राहम लिंकन पर निबंध 200 शब्दों में

200 शब्दों में Essay on Abraham Lincoln in Hindi इस प्रकार हैः

अब्राहम लिंकन का जन्म 12 फरवरी 1809 को केंटुकी के हॉजगेनविले के पास सिंकिंग स्प्रिंग फार्म में एक लकड़ी के घर में हुआ था। उनके पिता का नाम थॉमस लिंकन और माता का नाम नैन्सी लिंकन था। उनके माता-पिता इंग्लैंड से आये और बाद में न्यू जर्सी चले गये। अब्राहम लिंकन का परिवार बहुत गरीब था और वह खेती करके अपनी जीविका चलाते थे। भूमि विवाद के कारण लिंकन के परिवार को उनकी ज़मीन से बेदखल कर दिया गया और उन्हें शहर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

1811 में उनका परिवार नॉब क्रीक फार्म में चला गया, उन्होंने उस भूमि को खेती के लिए उपयुक्त बनाया और उस पर खेती करना शुरू कर दिया। 1816 में अब्राहम परिवार इंडियाना में बस गया, जहां उन्होंने जंगलों को साफ़ किया और खेती शुरू की। उन्होंने एक नाव बनाई और नाविक के रूप में काम करना शुरू कर दिया था जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा होने लगा। इसके बाद अब्राहम लिंकन एक स्टोर में मैनेजर के तौर पर काम करने लगे। इसी स्टोर में काम करते हुए अब्राहम लिंकन ने अपनी क़ानून की पढ़ाई पूरी की। कुछ समय बाद वह गांव में पोस्टमास्टर बन गये, जिससे लोग उन्हें जानने लगे और उनका सम्मान करने लगे। 

यह भी पढ़ें- Inspirational Story of Abraham Lincoln in Hindi : अब्राहम लिंकन की संघर्ष की ये कहानी बदल देगी जीवन के प्रति आपका नजरिया

अब्राहम लिंकन पर निबंध 400 शब्दों में

400 शब्दों में Essay on Abraham Lincoln in Hindi इस प्रकार हैः

प्रस्तावना

आज अब्राहम लिंकन के जन्म को 200 साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन जब भी अमेरिका के राष्ट्रपतियों की बात होती है तो अब्राहम लिंकन का नाम सबसे ऊपर आता है। अब्राहम लिंकन ने अमेरिका को गृहयुद्ध में टुकड़े-टुकड़े होने से बचाने और देश की एकता के लिए लगभग अपनी जान दे दी। 

अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के बारे में

अमेरिका के राष्ट्रपति रहे अब्राहम लिंकन का जन्म 12 फरवरी 1809 को अमेरिका के केंटकी प्रांत में एक गरीब अश्वेत परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम ‘थॉमस लिंकन’ और माता का नाम ‘नैंसी लिंकन’ था। 

वकील के रूप में शुरू किया था करियर

अब्राहम लिंकन ने अपना करियर 1848-1854 तक एक वकील के रूप में शुरू किया और बाद में पाॅलिटिक्स में प्रवेश किया था। 1854 में उन्होंने ‘रिपब्लिकन पार्टी’ में एंट्री की थी। इसके बाद बहुत से संघर्षों का सामना करते हुए उन्होंने वर्ष 1860 में अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति का चुनाव जीता था। 

अमेरिका में दास प्रथा को खत्म करने के लिए दिया जाता है श्रेय

अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति बनने के बाद अब्राहम ने कई महत्वपूर्ण कार्य किये जिनका न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय महत्व भी है। अब्राहम लिंकन की सबसे बड़ी उपलब्धि अमेरिका को गृह युद्ध से बाहर निकालना था। अमेरिका के संविधान में संशोधन करके दास प्रथा को समाप्त करने का श्रेय भी अब्राहम लिंकन को ही जाता है। 

इस तरह सजा माफ कर दिखाई थी दरियादिली

जब वह राष्ट्रपति थे तो इस दौरान एक व्यक्ति आजीवन कारावास की सजा काट रहा था और जेल में 10 साल शांति से बिताने के बाद उसने भविष्य में एक अच्छे नागरिक का जीवन बिताने के उद्देश्य से सजा को माफ करने के लिए प्रार्थना पत्र भेजा था। लिंकन ने खुद उस व्यक्ति की सिफारिश का पत्र लिखकर उसकी बाकी बची हुई सजा को माफ करना स्वीकार किया था।

15 अप्रैल 1865 को हुई थी अब्राहम लिंकन की मृत्यु 

14 अप्रैल 1865 को राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन और उनकी पत्नी फोर्ड थिएटर में एक नाटक देखने के लिए वाशिंगटन डीसी में थे, जहां उन्हें एक प्रसिद्ध अभिनेता जॉन विल्क्स बूथ ने गोली मार दी और अगले दिन 15 अप्रैल 1865 को अब्राहम की मृत्यु हो गई थी और वह अमेरिका में लोगों के लिए फादर अब्राहम बन गए। 

उपसंहार

आज गुलामों को मुक्त करने के लिए लिंकन के काम का प्रभाव अभी भी महसूस किया जाता है क्योंकि संयुक्त राज्य अमेरिका में अब कोई गुलामी नहीं है। इसके अलावा अफ़्रीकी-अमेरिकियों ने अपने तरीके से प्रगति की है और आज अमेरिकी समाज में उन्हें बराबरी के रूप में देखा जाता है। लिंकन हर निराशा और असफलता का साहस के साथ सामना कर अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर नेतृत्व की राह पर आगे बढ़े और लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

अब्राहम लिंकन पर 10 लाइन्स

Essay on Abraham Lincoln in Hindi समझने के अलावा अब्राहम लिंकन पर 10 लाइन्स महत्वपूर्ण बातें जानना जरूरी हैं जो कि इस प्रकार हैंः

  1. 1861 में अब्राहम लिंकन रिपब्लिकन पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति बने थे।
  2. अब्राहम लिंकन एक वकील भी थे।
  3. अब्राहम लिंकन को ‘ईमानदार अबे’ उपनाम दिया गया था।
  4. लिंकन ने 4 नवंबर 1842 को उन्होंने मैरी टॉड लिंकन से शादी की थी और उनके चार बच्चे रॉबर्ट, एडवर्ड, विली और टैड थे।
  5. 1861 में लिंकन ने मुक्ति उद्घोषणा विधेयक जारी किया और 1863 में अमेरिका की धरती से दास प्रथा को समाप्त कर दिया गया था।
  6. लिंकन व्यवसाय में दो बार असफल हुए और आठ बार चुनाव हारे थे।
  7. लिंकन ने 4 मार्च 1861 को उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभाला।
  8. अब्राहम लिंकन उन चार पूर्व राष्ट्रपतियों में से एक हैं जो माउंट रशमोर पर दिखाई देते हैं।
  9. लिंकन मेमोरियल वाशिंगटन डी.सी. में है।
  10. लिंकन की 14 अप्रैल 1865 को उनकी हत्या कर दी गई थी और जॉन विल्क्स बूथ ने उनके माथे में गोली मार दी थी।

FAQs

अब्राहम लिंकन कब अमेरिका के राष्ट्रपति बने?

अब्राहम लिंकन वर्ष 1860 में अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति बने थे। 

अब्राहम लिंकन की राजनीतिक पार्टी से थे?

अब्राहम लिंकन रिपब्लिकन पार्टी से थे। 

अब्राहम लिंकन का निधन कब हुआ था?

अब्राहम लिंकन का 15 अप्रैल 1865 को 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। 

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको Essay on Abraham Lincoln in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*