Today History in Hindi| 19 May- आज ही के दिन विकसित हुआ था तामपान नापने वाला पैमाना, जानें अन्य बड़ी घटनाएं

1 minute read
आज का इतिहास

देश और दुनिया के इतिहास में 19 मई के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। आज ही के दिन तापमान को नापने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सेंटीग्रेड पैमाने का विकास हुआ था। ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने 1743 में 19 मई को सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया था।

19 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1848 में आज ही के दिन दुनिया का पहला डिपार्टमेंटल स्टोर खुला था। 1885 में आज ही के दिन जर्मन चांसलर बिस्फार्क ने अफ्रीकी देश कैमरून और टोंगोलैंड पर कब्जा किया था। 1521 में उसमानी सेना ने भयानक लड़ाई के बाद बालकान प्रायद्वीप में यूगोस्लाविया की राजधानी बेलग्रेड पर अधिकार कर लिया था। Today History in Hindi| 19 May में हम 19 मई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 19 May- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1521 में 19 मई के दिन उसमानी सेना ने भयानक लड़ाई के बाद बालकान प्रायद्वीप में यूगोस्लाविया की राजधानी बेलग्रेड पर अधिकार कर लिया था।
  • 1542 में आज ही के दिन बर्मा में क्रोम साम्राज्य, टंगू राजवंश को जीत लिया गया था।
  • 1848 में आज ही के दिन दुनिया का पहला डिपार्टमेंटल स्टोर खुला था।
  • 1885 में आझ ही के दिन जर्मन चांसलर बिस्फार्क ने अफ्रीकी देश कैमरून और टोंगोलैंड पर कब्जा किया था।
  • 1904 में आज ही के दिन भारत के पहले उद्योगपतियों में से एक टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा का निधन हुआ था।
  • 1910 में 19 मई को ही नाथूराम गोडसे का जन्म हुआ था और इतिहास में उसका नाम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे के तौर पर दर्ज किया गया है।
  • 1913 में आज ही के दिन नीलम संजीव रेड्डी का जन्म हुआ था जो देश के छठे राष्ट्रपति बने थे।
  • 1934 में आज ही के दिन इंग्लिश लैंग्वेज के प्रसिद्ध भारतीय लेखक रस्किन बॉन्‍ड का जन्म हुआ था।
  • 1936 में 19 मई को ही ब्रिटेन के आविष्कारक रॉबर्ट डेटसन वाट ने रडार बनाया और यह प्रणाली सबसे पहले ब्रिटेन के हवाई अड्डे पर स्थापित की गई थी।
  • 1950 में आज ही के दिन मिस्र ने स्वेज नहर को इजरायली जहाजों के लिए बंद करने की घोषणा की थी।
  • 1971 में 19 मई को ही भारतीय नौसेना का पहला पनडुब्बी अड्डा वीर बाहू विशाखापत्तनम में शुरू हुआ था।
  • 1979 में आज ही के दिन हिंदी के शीर्ष साहित्यकार हजारी प्रसाद द्विवेदी का निधन हुआ था।
  • 2006 में आज ही के दिन भारतीय मूल के मलेशियाई उद्योगपति टी. रविचन्द्रन ने माउंट एवरेस्ट को फतह किया था।
  • 2008 में आज ही के दिन भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का निधन हुआ था।
  • 2008 में आज ही के दिन भारत और चीन के बीच 2008 में नाथू ला से व्यापार दोबारा शुरू हुआ था।

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 19 May में आपको 19 मई के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*