ESMA Full Form in Hindi: जानें एस्‍मा की फुल फॉर्म क्या है?

1 minute read
ESMA Full Form in Hindi

ESMA की फुल फॉर्म ‘एसेंशियल सर्विसेज मेंटेनेंस एक्ट’ (Essential Services Management Act) होती है जिसे हिंदी में ‘अत्यावश्यक सेवा अनुरक्षण कानून’ कहा जाता है। बता दें कि एसेंशियल सर्विसेज मेंटेनेंस एक्ट (ESMA) संसद द्वारा पारित अधिनियम है, जिसे वर्ष 1968 में लागू किया गया था। ESMA जरूरी वस्तुओं की निर्बाध सप्लाई को बनाए रखने और सार्वजनिक परिवहन (बस, रेल, हवाई सेवा), डाक सेवा, स्वास्थ्य सेवा, बंदरगाह संचालन तथा अन्य सेवाओं के कर्मचारियों को हड़ताल करने से रोकता है। 

ESMA के जरिए हड़ताल के दौरान लोगों के जनजीवन को प्रभावित करने वाली अत्यावश्यक सेवाओं की बहाली सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाता है, जो कि सामान्य नागरिक के लिए बहुत आवश्यक हैं। ESMA Full Form in Hindi के बारे में अधिक जानने के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।   

ESMA Full Form in Hindi‘एसेंशियल सर्विसेज मेंटेनेंस एक्ट’ (Essential Services Management Act)

एस्‍मा के बारे में 

‘एसेंशियल सर्विसेज मेंटेनेंस एक्ट’ (ESMA) हड़ताल को रोकने के लिए लगाया जाता है। ध्यान दें कि एस्‍मा अधिकतम छह महीने के लिये लगाया जा सकता है। वहीं इसके लागू होने के बाद अगर कोई कर्मचारी हड़ताल पर जाता है तो वह अवैध‍ और दण्‍डनीय है। हालांकि एस्‍मा लागू करने से पूर्व इससे प्रभावित होने वाले कर्मचारियों को किसी समाचार पत्र या अन्‍य माध्‍यम से सूचित किया जाता है। बता दें कि राज्य सरकारें स्वयं भी किसी सेवा को ‘अत्यावश्यक सेवा’ (Essential Services) घोषित कर सकती हैं और इस कानून को लागू करने के लिए स्वतंत्र होती हैं।

एस्‍मा के अंतर्गत आवश्यक सेवाएँ क्या हैं?

यहाँ ESMA Full Form in Hindi की जानकारी के साथ ही एस्‍मा के अंतर्गत प्रमुख सेवाओं के बारे में बताया गया है, जो कि इस प्रकार हैं:-

  • डाक, टेलीग्राफ या टेलीफोन सेवा
  • सार्वजनिक परिवहन (बस सेवा, रेल, हवाई सेवा) आदि 
  • स्वास्थ्य सेवा (डॉक्टर एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी)
  • बंदरगाह संचालन और हवाईअड्डा संचालन 

संबंधित लेख 

EWS फुल फॉर्मRBC फुल फॉर्म
IAS फुल फॉर्मSSC फुल फॉर्म
MRI फुल फॉर्मESIC फुल फॉर्म
AIIMS फुल फॉर्मBCCI फुल फॉर्म
HTML फुल फॉर्मSSC CGL फुल फॉर्म
DSSSB फुल फॉर्मNPCI फुल फॉर्म
NCAP फुल फॉर्मCBSE फुल फॉर्म
KVS फुल फॉर्मNoida फुल फॉर्म
SSC GD फुल फॉर्मPTE फुल फॉर्म
PGT फुल फॉर्मT20 फुल फॉर्म
PVR फुल फॉर्मAM PM फुल फॉर्म
PVTG  फुल फॉर्मRPSC फुल फॉर्म
Phd फुल फॉर्मTGIF फुल फॉर्म
HTTP फुल फॉर्मCCTV फुल फॉर्म
APL फुल फॉर्मNTPC फुल फॉर्म
AICTE फुल फॉर्मSBI फुल फॉर्म
IELTS फुल फॉर्मPCB फुल फॉर्म 
GIS फुल फॉर्म ASI फुल फॉर्म 

आशा है कि आपको ESMA Full Form in Hindi से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। फुल फॉर्म के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*